कुर्सी को लेकर कांग्रेस कार्यालय में हुई 'मारकुटाई' आपस में भिड़े यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता

मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सारी हदें पार कर दी। दरअसल प्रदेश कार्यालय में यूथ कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंच गए। जितनी संख्या में युवा कार्यकर्ता पहुंचे उतनी संख्या में कांग्रेस के हाल में कुर्सियां नहीं थी। अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ता कहां बैठें। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ता एक दूसरे की कुर्सी खींचने लगे। मजाक से शुरु हुआ कुर्सी खींचने का दौर देखते ही देखते बड़े विवाद में तब्दील हो गया। कार्यकर्ता आपस में धक्का मुक्की करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं के बीच में आपस में ही मारपीट जैसी स्थिति भी निर्मित हुई। काफी मशक्कत के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच चले विवाद को शांत किया गया तब जाकर बैठक शुरु हुई। गौरतलब है कि संगठन को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी लेकिन इस प्रकार से संगठन मजबूत होगा ये किसी को उम्मीद नहीं थी। फिलहाल इस बैठक में हुई धक्का मुक्की और मारकुटाई की खबरें जम कर सुर्खियां बटोर रही हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?इंदौर के जिला क्रीड़ा अधिकारी हेमंत वर्मा पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश खेलकूद के पैसे के दुरुपयोग का लगा आरोप
'भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया के मुसलमानों से सीखने की जरुरत है' बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिया बयान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024