Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा संगठन में शक्ति की होगी आराधना,हर जिले में दो महिलाओं को बनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष

Dec 5, 2024 2 min read
भाजपा संगठन में शक्ति की होगी आराधना,हर जिले में दो महिलाओं को बनाया जाएगा मंडल अध्यक्ष
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है। 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है। इस बार के चुनाव की विशेषता ये है कि अब भाजपा शक्ति का सम्मान करेगी मतलब अब भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर महिला नेतृयों की भागीदारी बढ़ाएगी और हर जिले में दो महिला नेतृयों को मंडल अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसकी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल के दानिश कुंज मंगल से की थी। गौरतलब है कि मप्र में भाजपा के 60 संगठनात्मक जिले हैं इसका मतलब ये है कि भाजपा मंडल स्तर पर 120 महिलाओं को अध्यक्ष बनाएगी जो अपने आप में एक अनोखा कदम के साथ भाजपा की ओर से नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ाया गया बड़ा कदम होगा। मप्र भाजपा में अब मंडलों की संख्या भी बढ़ चुकी है अभी तक प्रदेश में एक हजार 99वे मंडल थे जिसकी संख्या बढ़ा कर 1300 कर दी गई है। इस बार भाजपा में मेहनत करने वाले और ज्यादा कार्यकर्ताओं को मौका मिलने जा रहा है। चुनाव प्रभारियों की बैठक में प्रदेश नेतृत्व की तरफ से साफ ताकीद भी दी गई कि सांसद,विधायक और मंत्रियों के दबाव में आए बगैर अच्छे कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्ही को मंडल अध्यक्ष बनाना है। भाजपा की तरफ से सभी प्रकार के चुनाव आपसी समन्वय से कराए जा रहे हैं जिसमें पर्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में आपसी सहमति से मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चुनाव कर लिया जाता है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT