Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा के मोर्चा- प्रकोष्ठों में बड़ी सरजरी के संकेत,पहले होगी समीक्षा फिर होंगे बदलाव

Jul 19, 2025 2 min read
भाजपा के मोर्चा- प्रकोष्ठों में बड़ी सरजरी के संकेत,पहले होगी समीक्षा फिर होंगे बदलाव
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अब ऐक्शन में आएंगे। सबसे पहले मोर्चा और प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद सर्जरी की तैयारी शुरु हो जाएगी। सोमवार को युवा मोर्चा की समीक्षा बैठक के साथ मोर्चों की बैठक का सिलसिला शुरु होने जा रहा है। मंगलवार को अनुसूचित जाति मोर्चा की समीक्षा बैठक की जाएगी। दरअसल, भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा, प्रकोष्ठों का गठन किया जाना है इससे पहले अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मोर्चों और प्रकोष्ठों की ठोह लेना चाहते हैं। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारी के अभी तक किए गए कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। आगे के टास्क को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने से पहले खंडेलवाल संभाग वर समीक्षा भी कर रहे हैं। भाजपा के साथ मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ हैं। इनमें साल 2021 में नियुक्तियां की गई थी। नए प्रदेश अध्यक्ष अब नए सिरे से मोर्चा- प्रकोष्ठों में नियुक्तियां करने की तैयारी में हैं। इसके पहले वो कार्य के लिए योग्य चेहरा तलाश रहे हैं। संभाग बार बैठकों के पीछे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का यही उद्देश्य है। भाजपा अध्यक्ष ने 17 जुलाई को ग्वालियर संभाग की समीक्षा बैठक की थी और 19 जुलाई को जबलपुर की समीक्षा की। अब प्रदेश अध्यक्ष का अगला दौरा रीवा है प्रदेश के सभी संभागों को नापने के बाद कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया जाएगा। दूसरी तरफ बात करें तो भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नारोलिया सांसद हैं। इनके अलावा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा हैं जो प्रदेश सरकार में मंत्री हैं और उन पर दोहरी जिम्मेदारी का भार है। अब पार्टी का कामकाज केवल ऐसे नेताओं को दिए जाने की योजना बन रही है जो पूर्ण कालिक कार्य संभाल सकें।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा के मोर्चा- प्रकोष्ठों में बड़ी सरजरी के संकेत,पहले होगी समीक्षा फिर होंगे बदलाव | मुखबिर MP