चना चबैना से शुरु हुई बीजेपी की बैठक गंभीर मुद्दों तक पहुंची संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक में हुए शामिल

मप्र भाजपा में इन दिनों टुकड़ों-टुकड़ों में बैठकों का दौर जारी है। सरकार और संगठन के बीच चल रहे मामलों को लेकर पार्टी में हर स्तर की बैठकें चल रही हैं। जिस प्रकार से इंदौर का दूषित पानी मामला हुआ और उससे सरकार की जमकर किरकिरी हुई उससे उबरने के लिए और जनता का दिमांग डायवर्ट करने के लिए अब जिम्मेदारी संगठन को सौंपी जा रही है। रविवार को शाम के समय जब किसी को उम्मीद नहीं थी कि बीजेपी में बैठक हो सकती है उस वक्त भाजपा में बैठक चल रही थी। सबसे पहले कार्यालय मंत्री,किसान मोर्चे के के प्रदेश अध्यक्ष सांसद बंसीलाल गुर्जर प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल बैठक कर रहे थे ये सभी नेता सामान्य चर्चा कर रहे थे। थोड़ी देर बाद ये सभी पदाधिकारी कार्यालय मंत्री के चेंबर में पहुंचे कुछ देर बाद ही संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी बैठक में पहुंच गए और उसके बाद इन पदाधिकारियों की बैठक में गंभीर मुद्दा शामिल हो गया। दरअसल 'वीबी जी राम जी' ( VB-G-RAM-G ) को लेकर देशभर में विपक्ष की तरफ से हो रहे—हो हल्ला के बीच अब भाजपा गांव-गांव तक पहुंचने की योजना बना रही है। और इस अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए सोमवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक भी होने जा रही है। इस बैठक में सरकार और संगठन के प्रमुख मंत्री और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के दौरान मंत्रियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विंध्य में भाजपा ने डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल की जगह दूसरे ब्राह्मण नेता को किया तैयार अगले चुनाव से दिखेगी दूसरे नेता की ताकत
अब गांव जाने का सरकार ने लिया 'संकल्प' जनता की समस्याओं का होगा समाधान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024