Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

प्रीतम लोधी को भाजपा संगठन की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी तीन दिन के अंदर देना होगा जवाब

Apr 22, 2026 2 min read
प्रीतम लोधी को भाजपा संगठन की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी तीन दिन के अंदर देना होगा जवाब
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा के विधायक प्रीतम लोधी के खिलाफ भाजपा संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। हांलांकि पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रीतम लोधी के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी अथवा नहीं। गौरतलब है कि प्रतीतम लोधी के बेटे द्वारा एक एक्सिडेंट में पांच लोग घायल हुए थे जिसके बाद उन्होंने स्थानीय एसडीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए गंभीर शब्दों का प्रयोग किया था। इस घटना के बाद आइएएस एसोशिएसन ने भी एक लेटर जारी कर जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों का सम्मान करने की हिदायत दी थी। इस मामले को लेकर प्रदेश भर में जम कर सियासत होने के बाद आखिरकार पार्टी बैकफुट में आई और लोधी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है। प्रीतम लोधी के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर कुल 37 प्रकरण दर्ज हैं उसके बाद भी पार्टी ने उन पर विश्वास दिखा कर टिकट दिया और वो चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे। ये वही प्रीतम लोधी हैं जो अक्सर कथावाचकों के खिलाफ और ब्राह्मण वर्ग के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते रहे हैं उसके बाद भी भाजपा संगठन ने लोधी बाहुल क्षेत्र का वोट हासिल करने के लिए प्रीतम लोधी को चुनाव मैदान पर उतारा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले में भाजपा आगे क्या ऐक्शन लेती है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
प्रीतम लोधी को भाजपा संगठन की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी तीन दिन के अंदर देना होगा जवाब | मुखबिर MP