Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
देश-विदेश

'मिलेनियल पीढ़ी' के बीजेपी अध्यक्ष को देश के 'बॉस' ने बताया अपना 'बॉस' कहा कम उम्र अनुभव ज्यादा

Jan 20, 2026 2 min read
'मिलेनियल पीढ़ी' के बीजेपी अध्यक्ष को देश के 'बॉस' ने बताया अपना 'बॉस' कहा कम उम्र अनुभव ज्यादा
ADVERTISEMENT
Font Size:

45 वर्ष की भाजपा में 45 वर्ष के युवा नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना कर भाजपा के नेतृत्व ने यह साबित कर दिया है कि यह चमत्कार भाजपा में ही देखने को मिल सकता है। दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नितिन खुद एक तरह से मिलेनियल पीढ़ी के हैं। वो उस पीढ़ी से ताल्लुक रखते हैं, जिसने भारत में बहुत बदलाव देखे हैं। वो उस युग से हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर खबरें सुनीं और आज एआई का इस्तेमाल करने में माहिर हैं। नितिन में युवा ऊर्जा और अपार अनुभव दोनों हैं।BJP मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा। 'आज सबसे पहले मैं आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। आपने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी के इस सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर दिया है और इसके लिए मैं आप सभी को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री जी का भी आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि हम जैसे साधारण कार्यकर्ताओं ने हमेशा उन्हें दूर से देखा है कि आप राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नितिन नबीन ने कहा, 'मुझे याद है कि जब मैंने पहली बार गुजरात के आनंद में आपके साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया था। उस वक्त मैं राष्ट्रीय महासचिव था और मैंने सद्भावना मिशन कार्यक्रम के दौरान आपको प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यान से सुनते हुए देखा था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद, जब आपने अपने ग्रीन रूम में हमसे बात की तो आपने बड़ी भावुकता से समझाया कि गुजरात से इतने सारे लोग क्यों आए थे... उस दिन मुझे समझ आया कि एक व्यक्ति तभी महान बनता है, जब वह जनता की भावनाओं से जुड़ता है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'मिलेनियल पीढ़ी' के बीजेपी अध्यक्ष को देश के 'बॉस' ने बताया अपना 'बॉस' कहा कम उम्र अनुभव ज्यादा | मुखबिर MP