मऊगंज के अभद्र प्रभारी तहसीलदार को सीएम ने किया निलंबित,अन्य अधिकारियों को सीएम ने दी चेतावनी

मऊगंज के प्रभारी तहसीलदार वीरेंद्र कुमार पटेल को किसान से अभद्रता करने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की गई। घटना उप तहसील देवतालाब के ग्राम गनिगवां की है। मामले की जानकारी लगने के बाद सीएम यादव ने कहा है कि जनता के साथ संवेदना, सहानुभूति और मददगार के रूप में व्यवहार करना लोक सेवक का प्रथम कर्तव्य है। लोक सेवकों द्वारा आमजनों से अभद्रता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आमजन से अभद्र व्यवहार और बेहद अशिष्ट शब्दावली का प्रयोग करने पर मऊगंज जिले के प्रभारी तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार पटेल को निलंबित किया गया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में प्रभारी तहसीलदार पटेल द्वारा एक व्यक्ति से किए गए अशोभनीय कृत्य के संदर्भ में यह कार्यवाही की गई है। मऊगंज जिले के कलेक्टर द्वारा प्रभारी तहसीलदार पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की अनुशंसा के प्रतिवेदन पर कमिश्नर रीवा बी.एस. जामोद द्वारा प्रभारी तहसीलदार, तहसील मऊगंज पटेल को कदाचरण के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य रहे पदाधिकारियों को कहीं भूल तो नही गए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोप पर भारी पड़ा सीएम का दावा,कहीं से भी विरोध की नहीं आई खबर
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024