जिस तारीख को भोपाल में नाची मौत उसी तारीख को कांग्रेस महिला मोर्चा मना रहा जश्न भाजपा मीडिया प्रभारी ने साधा निशाना

मप्र महिला कांग्रेस अपनी नई अध्यक्ष का स्वागत स्वागत करने के लिए इतनी उत्साहित थी कि जिस तारीख को भोपाल में हजारों जिंदगियां मौत की आगोश में समा गई उसी तारीख को कांग्रेस महिला मोर्चा ने जश्न मनाने के लिए चुना। दुनिया को इस बात का अहसास है कि तीन दिसंबर की रात को भोपाल में क्या हुआ था। हर तरफ चीख और चितकार के अलावा कुछ नहीं था। मानो जैसे मौत पूरे शहर में नाच रही हो। हजारों लोग मौत की आगोश में समा गए। आज भी उसके निशान भोपाल में मौजूद हैं। जहरीली गैस और उस कंपनी का जहरीला कचरा जरुर राख में तब्दील हो गया लेकिन उसके जख्म आज भी हरे हैं। जिस नारी जाति को ममता की मूरत कहा जाता है कांग्रेस महिला मोर्चा की वहीं नारी प्रदेश कार्यालय में जश्न मना रही है। क्या खास दिन चुना है कांग्रेस ने और कांग्रेस महिरा मोर्चे ने। ऐसा लग रहा है मानो कांग्रेस के लोग जले पर नमक छिड़कने की योजना पहले से ही बनाए बैठे थे तभी तो उन्होने तीन दिसंबर को ही चुना है। इस बात में कोई सक नहीं कि उस भीषण गैस त्रासदी में कांग्रेस की भूमिका संदिग्ध थी। प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की ही थी। इतने बड़े कांड के बाद भी गैसकांड का आरोपी ने सिर्फ एमपी से फरार होने में कामयाब हुआ था बल्कि देश से ही फरार हो गया था। उन सभी बातों के बीच गैस त्रासदी से पीड़ित हुए लोगों को कांग्रेस की सरकारों ने आज तक उचित न्याय नहीं दिया ऊपर से उसी दिन को जश्न मनाने के लिए चुना जिस दिन भोपाल में अनगिनत लोग मौत की आगोश में सो गए। कांग्रेस महिला मोर्चा के इस कृत्य पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने भी ट्वीट कर निशाना साधा है और कहा है कि आज पूरा भोपाल उन मासूमों को याद कर रहा है जिन्होंने उस जहरीली धुंध में अपनी जान गवां दी। उसी दिन कांग्रेस महिला मोर्चा 'उत्सव और जश्न' मना रहा है। इस मामले में कांग्रेस की भूमिका संदिग्ध थी जिसके सवाल आज भी जिंदा हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की विनम्रता के आगे 'झुके' मंत्री कार्यकर्ताओं से कर रहे संवाद
साइबर ठगी की गिरफ्त में आए बुजुर्ग को पुलिस ने बचाया 73 लाख की ठगी टली
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024