Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस में अपने 'गुर्गों' को पद देने की आदत है और दम हो तो अपनी कार्यकारिणी को एकसाथ इकट्ठा करके दिखाएं मंत्री विश्वास सारंग ने दी चुनौती

Feb 4, 2026 2 min read
कांग्रेस में अपने 'गुर्गों' को पद देने की आदत है और दम हो तो अपनी कार्यकारिणी को एकसाथ इकट्ठा करके दिखाएं मंत्री विश्वास सारंग ने दी चुनौती
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस में अपने गुर्गों को पद देने की आदत है। साथ ही विश्वास सारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें दम हो तो अपनी कार्यकारिणी को एकसाथ इकट्ठा कर के दिखाएं। खेल मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है। इसके अलावा खेल मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भारत अमेरिका ट्रेड डील बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को किसी भी तरह का ज्ञान नहीं है। पीएम मोदी ने यह सिद्ध किया कि राष्ट्र प्रथम है, उन्होंने हिंदुस्तान के मान सम्मान को बढ़ाया है। अमेरिका के साथ डील यह दर्शाती है कि भारत विश्वगुरु बनेगा। मंत्री सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वो स्क्रिप्टेड बात करते हैं इसलिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी स्क्रिप्टेड बात करेंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के टैलेंट हंट पर बात करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि टैलेंट की बात करते है लेकिन योग्यता और टैलेंट कांग्रेस की डिक्शनरी में नहीं है। अगर टैलेंट की बात होती तो ना इंदिरा, ना राजीव और ना राहुल गांधी कांग्रेस में नेता बनते। गौरतलब है कि बुधवार को खेल मंत्री विश्वास सारंग का बीजेपी के सहयोग सेल में बैठने का दिन था जिसमें उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्या का समाधान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जम कर हमला बोला था।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस में अपने 'गुर्गों' को पद देने की आदत है और दम हो तो अपनी कार्यकारिणी को एकसाथ इकट्ठा करके दिखाएं मंत्री विश्वास सारंग ने दी चुनौती | मुखबिर MP