भाजपा के रास्ते चलेगी कांग्रेस गांव में रात्रि विश्राम कर जनता से करेगी संवाद वोट चोरी पर न्यायालय जाने की तैयारी

मप्र कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दिग्विजय सिंह ने भाजपा का अनुसरण करते हुए कहा कि गांव-गांव चलें संपर्क अभियान चलाया जाना चाहिए।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आमजन से सीधा संवाद बढ़ाना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यकर्ता बूथ तक जाएं। रात्रि विश्राम गांवों में करें। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनें। भाजपा सरकार की नीतिगत और प्रशासनिक विफलताओं को तथ्यों के साथ रखें। इस प्रस्ताव पर बैठक में सर्वसम्मति बनी। इस बैठक के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली और प्रदेश कांग्रेस की टीम ने प्रस्तुतीकरण दिया। तय किया गया कि 22 जनवरी तक चलने वाली दावा-आपत्ति प्रक्रिया में वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक मैदान में उतरेंगे, हर मतदाता तक पहुंचकर यह जांच की जाएगी कि नाम सही हटाया गया या गलत। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा- “जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा को एक लाख,पचास हजार या चालीस हजार वोटों से जीत मिली, उन्हीं सीटों पर सबसे ज्यादा नाम काटे गए। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि करीब 60 विधानसभा सीटों पर यह स्पष्ट होता है कि 2023 का चुनाव वोट चोरी के जरिए जीता गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय जाने सहित सभी विकल्पों पर विचार किया जा रहा है और कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बीएलए के साथ मिलकर मतदाता सूची के सत्यापन में जुटेगा। लंबे समय बाद हुई कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई नेताओं के बीच आपसी मतभेद भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा बैठक के दौरान कई ऐसे कार्यकर्ता थे जिन्हें कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया जिसके चलते कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिली।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?कांग्रेस मीडिया विभाग के 'टैलेंट' पर उठे सवाल के बाद प्रवक्ताओं के चयन के लिए गठित टैलेंट हंट समिति हुई रद्द
बीजेपी अध्यक्ष खंडेलवाल कर्मचारी की दुखद मौत पर सभी कार्यक्रम स्थगित कर अंतिम संस्कार में पहुंचे
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024