मोहन सरकार के विरोध में उतरा पुलिस सेवा संघ पत्र लिख कर दी चेतावनी ऐसा व्योहार नहीं होगा बर्दास्त

भारतीय पुलिस सेवा संघ ने बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। संघ ने शिवपुरी जिले के करैरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के खिलाफ कथित अभद्र और धमकी भरी टिप्पणी को गंभीर बताया है। संगठन ने साफ कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ है। आइएएस एसोसिएशन ने प्रेस नोट जारी कर विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटनाक्रम ने सत्ता, प्रशासन और जवाबदेही पर नई बहस छेड़ दी है। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के करेरा में एक बिना नंबर वाली महिंद्रा थार, जिस पर 'भाजपा विधायक' और प्रीतम लोधी का नाम लिखा था ने 3 बाइक सवारों और 2 युवतियों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए थे। आरोप है कि वाहन विधायक का बेटा दिनेश लोधी चला रहा था। विधायक लोधी का तर्क है कि यह एक 'दुर्घटना' थी, जिसे विपक्ष और कुछ पुलिस अधिकारी राजनीतिक साजिश का रूप दे रहे हैं। इस पूरे विवाद में अब तक सरकार और संगठन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह भी माना जा रहा है कि भाजपा प्रीतम लोधी से सीधे विरोध लेने के मूड में नहीं है क्योंकि प्रदेश की करीब 40 सीटों में लोधी समाज का वर्चस्व है जिसके कारण सरकार और संगठन लोधी के खिलाफ कार्रवाई करने से बचते नजर आ रहे हैं। यहां पर भाजपा विजय शाह की तरह ही दुविधा में फंसी हुई है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद एमपी बीजेपी में नियुक्तियों का खुलेगा पिटारा
संविदा कर्मियों को मध्य प्रदेश में अब तक नहीं मिला न्याय सरकार भूली सामान्य प्रशासन विभाग पड़ा ढीला
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024