Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

यूथ कांग्रेस ने नाले से घरेलू गैस भरने का तैयार किया फार्मूला देखिए मुखबिर पर कैसे भरा जा रहा सिलेंडर

Mar 13, 2026 Updated: Mar 13, 2026 2 min read
यूथ कांग्रेस ने नाले से घरेलू गैस भरने का तैयार किया फार्मूला देखिए मुखबिर पर कैसे भरा जा रहा सिलेंडर
ADVERTISEMENT
Font Size:

ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के चलते उसका असर एमपी में भी देखने को मिल रहा है। लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं। हर गैस एजेंसी में गैस भरवाने के लिए लंबी कतार देखने को मिल रही है। इस बीच भोपाल में यूथ कांग्रेस ने गैस किल्लत का समाधान निकालते हुए मोदी सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। दरअसल भाजपा के कुछ नेताओं का बयान आया था कि नाले से भी गैस बनाई जा सकती है। और अब उसी नाले का डेमोंस्ट्रेशन करने के लिए यूथ कांग्रेस के युवा नाले में उतर गए। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ में घरेलू गैस सिलेंडर था। जिसको उन्होंने नाले में डाला और एक पाइप सिलेंडर में लगा दिया। कांग्रेस का यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन में बताने के लिए काफी था कि जनता सिलेंडर के लिए परेशान हो रही है। बात सिर्फ परेशान होने तक ही सीमित नहीं है हद तो तब हो रही है कि जिनके पास गैस कनेक्शन है उन्हें भी गैस की निर्धारित कीमत से ज्यादा की रकम देनी पड़ रही है। सरकार के नुमाइंदे लगातार यह कह रहे हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन जिनके पास गैस एजेंसियां हैं उनके पास सरकार किसी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं कर रही है। गैस की कालाबाजारी पूरे शबाब पर है और उसका लाभ बड़े स्तर पर कमाया जा रहा है। जिन लोगों की गैस एजेंसियां हैं वो अधिकतर या तो भाजपा के नेता हैं या फिर कांग्रेस के नेता हैं। कुल मिला कर ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध को गैस विक्रेताओं ने आपदा में अवसर का मौका बना लिया है और एजेंसी संचालक धड़ल्ले से ब्लैक में कालाबाजारी कर रहे हैं। इसमें यह भी कहा जा सकता है कि अप्रत्यक्ष रुप से सरकार की शह पर ब्लैक मार्केटिंग का विजनेस फल और फूल रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
यूथ कांग्रेस ने नाले से घरेलू गैस भरने का तैयार किया फार्मूला देखिए मुखबिर पर कैसे भरा जा रहा सिलेंडर | मुखबिर MP