नकली 'गांधी' परिवार सेंक रहा देश में राजनीतिक रोटियां असली को लोग नहीं पूछ रहे सीएम मोहन यादव का बयान

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी भगवान राम का नाम आता है वहां पर कांग्रेस और गांधी परिवार को दिक्कत होने लगती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असली गांधी के परिवार को कोई नहीं पूछ रहा है। सिर्फ गांधी खानदान के नाम पर गांधी परिवार देश में अपनी राजनीति रोटियां सेंक रहा है। जबकि असली गांधी खानदान की कोई बात ही नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम के भूमिपूजन में कांग्रेस का कोई नहीं था। आज तक राहुल,सोनिया और प्रियंका में से कोई भी राम मंदिर में दर्शन करने नहीं गया। एक तो ये नकली गांधी और फिर भगवान राम से विरोध। मुख्यमंत्री ने कहा कि जी रामजी में आनंद होना चाहिए।भाजपा के झंडा तले सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं लोगों से मिलें और सरकार के योजनाओं की जानकारी दें और जी रामजी की खुशी मनाएं। गौरतलब है कि मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के बाद कांग्रेस की तरफ से देश भर में कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। उस सरकार विरोधी अभियान को ध्वस्त करने के लिए भाजपा की सरकार और संगठन की तरफ से भी अभियान शुरु किया गया है। और उसी अभियान को धरातल में उतारने और उसे सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सीएम मोहन यादव,संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अब गांव जाने का सरकार ने लिया 'संकल्प' जनता की समस्याओं का होगा समाधान
एमपी के सीएम ट्रैक्टर पर घूम कर 'रील' बनवाते हैं और किसान खुदकुशी करते हैं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगाया आरोप
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024