Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

14 जनवरी की शाम को जारी हो सकती है निगम-मंडलों की पहली लिष्ट

Jan 3, 2026 2 min read
14 जनवरी की शाम को जारी हो सकती है निगम-मंडलों की पहली लिष्ट
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र में बहुप्रतीक्षित निगम-मंडलों की पहली सूची 14 अथवा 15 जनवरी को जारी हो सकती है। सरकार और संगठन के आपसी समन्वय से करीब 15 नामों की पहली लिष्ट तैयार तैयार की ली गई है। फिलहाल सरकार और संगठन इंदौर मामले में उलझे हैं साथ ही इस बात का इंतजार चल रहा है कि खरमास समाप्त हो जाए उसके बाद निगम-मंडलों की सूची जारी की जाए। लिहाजा 14 जनवरी को खरमास समाप्त हो रहा है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार लिस्ट तैयार है जिसको दिल्ली से भी मंजूरी मिल चुकी है इंतजार बस खरमास के समाप्त होने का है। सूचना के मुताबिक पहली सूची फिक्स है जिसमें कुछ पूर्व विधायकों का राजनीतिक पुनर्वास होना तय है। जिसमें इमरती देवी,रामनिवास रावत सहित कुछ अन्य पूर्व मंत्रियों को भी शामिल किया जा रहा है। दूसरी सूची में कुछ ऐसे नेताओं को शामिल किया जा रहा है जो संगठन में शामिल होने के प्रवल दावेदार थे लेकिन किसी कारण वश उनको संगठन में स्थान नहीं मिला जिसके चलते अब उन्हें निगम-मंडलों की सूची में शामिल किया जाएगा। तीसरी लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम शामिल होने वाले हैं। दरअसल पहली सूची का काम सरकार और संगठन से पहले ही पूरा कर लिया था उसके लिए केन्द्रीय नेतृत्व की तरफ से मंजूरी भी दे दी गई थी लेकिन प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल चाहते थे कि पहले संगठनात्मक प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इन्हीं जद्दोजहद के बीच खरमास प्रारंभ हो गया जिसके चलते राजनीतिक नियुक्तियों में विराम लग गया था। अब खरमास खत्म होने की शुभ तिथि में सूची को जारी कर कार्यकर्ताओं की अपेक्षा को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। निगम-मंडल की सूची में जो नाम शामिल किए गए हैं उसमें किसी प्रकार को लेकर विवाद न हो इसलिए पहले ही अलग-अलग नेताओं के साथ पहले ही बैठक कर ली गई है। सूची में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के कुछ करीबी नेताओं को भी शामिल किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
14 जनवरी की शाम को जारी हो सकती है निगम-मंडलों की पहली लिष्ट | मुखबिर MP