आज अथवा कल शाम निगम-मंडलों की जारी हो सकती है सूची कुछ अप्रत्याशित तो कुछ पहले से ही संभावित चेहरे होंगे शामिल

मप्र भारतीय जनता पार्टी और सरकार के समन्वय में मकर संक्रांति के मौके पर निगम-मंडलों की सूची जारी होने की संभावना है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार सूची में 22 से 30 नाम शामिल किए गए हैं। पहले इस सूची को दो चरणों में जारी करने की रणनीति तैयार की गई थी जिसके तहत पहली सूची में कुछ पूर्व विधायक और वर्तमान विधायकों के नामों की घोषणा होनी थी। लेकिन किसी कारण वस पहली सूची को जारी होने में समय लग गया लिहाजा अब एक ही सूची में 22 से 30 नाम घोषित करने की संभावना है। खबर ये भी है कि सूची में शामिल आधे नामों पर करीब छह महीने पहले सरकार और संगठन माथापच्ची कर चुके थे और उन नामों पर मुहर भी लग चुकी थी लेकिन बिहार चुनाव के चलते केन्द्रीय अनुमति नहीं मिल पाई। जब बिहार चुनाव समाप्त हुआ तो सूची को बड़ा करके और नामों को भी शामिल किया गया। इस सूची में भी पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा के समर्थकों की बड़ी संख्या देखने को मिलने वाली है। वर्तमान में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भले हों लेकिन उनके अध्यक्ष बनने से पहले पूर्व अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों सहित कुछ खास करीबियों की नियुक्ति कराने में कामयाबी हासिल कर ली थी। यानि आज वर्तमान भाजपा के संगठन में अधिकतर पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा के खेमे से हैं और वही स्थिति निगम मंडलों की सूची में भी देखने को मिली। वीडी शर्मा की कार्यकारिणी में जो नेता शामिल थे और उन्हें खंडेलवाल की कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया ऐसे कई पदाधिकारी निगम-मंडल की सूची में शामिल होने जा रहे हैं। कुछ ऐसे पदाधिकारी भी निगम-मंडलों में शामिल होने जा रहे हैं जो वर्तमान संगठन में शामिल हैं। मतलब साफ है कि प्रदेश कार्यकारिणी में भी आने वाले एक महीने के अंदर आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि भाजपा का संगठन या तो निगम-मंडल में रहने की अनुमति देगा या फिर संगठन में ऐसी स्थिति में संगठन में भी आंशिक बदलाव होने की संभावना बढ़ गई है। भाजपा समर्थकों के लिए आज और कल का दिन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि जिस सूची का उन्हें पिछले कई महीनों से इंतजार है उस सूची को जारी होने में अब महज कुछ घंटों का वक्त बचा है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?डिजिटल होते ही मोहन सरकार ने शिक्षकों के हित में किया बड़ा फैसला चतुर्थ श्रेणी क्रमोन्नत वेतन मान योजना को मिली मंजूरी डिजिटल होते ही मोहन सरकार ने शिक्षकों के हित में किया बड़ा फैसला चतुर्थ श्रेणी क्रमोन्नत वेतन मान योजना को मिली मंजूरी
राजनीति की डूबती नैया को इंदौर के दूषित पानी से पार लगाने आएंगे राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024