लाड़ली बहनों की आज खुलेगी किस्मत,सीएम देंगे शगुन की राशि अगले महीने से 1500 रुपये

मप्र की लाड़ली बहनों के लिए आज बड़ा दिन है। दरअसल सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के खाते में शगुन के ढाई सौ रुपये डालने जा रहे हैं। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने रक्षाबंधन के मौके पर शगुन के ढाई सौ रुपये डाले थे। सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया था कि भाईदूज के बाद प्रदेश की लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रपये आया करेंगे। जिसके तहत 1250 रुपये लाड़ली बहनों के खाते में पहले ही आ चुके हैं और अब 250 रुपये देकर 1500 रुपये पूरे करने जा रहे हैं। अगले महीने से अब 1500 रुपये एकसाथ आया करेंगे। सीएम के इस फैसले का सम्मान करने के लिए सीएम हाउस में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता शामिल होंगी और सीएम मोहन यादव का तिलक लगाने के बाद सम्मान करेंगी। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनो से वादा किया था कि वो धीरे-धीरे तीन हजार रुपये तक राशि देंगे जिसकी शुरुआत वो आज से करने जा रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?'गौ-मंदिर' के रूप में विकसित होंगी मप्र की गौ-शालाएं,सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
गले नहीं उतर रही भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की सूची,उम्मीद से भिन्न लेकिन उम्मीदों जगाने वाली सूची
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024