Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजापा कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को 'नसीहत' सबको साथ लेकर चलने की अध्यक्ष ने कही बात

Oct 24, 2025 2 min read
भाजापा कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को 'नसीहत' सबको साथ लेकर चलने की अध्यक्ष ने कही बात
ADVERTISEMENT
Font Size:

गुरुवार को जारी हुई मप्र भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी की शुक्रवार को पहली वर्चुअल बैठक रखी गई। इस वर्चुअल मीटिंग में सभी पदाधिकारियों को जोड़ा गया। देर रात हुई वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,सह प्रदेश प्रभारी सतीश उपाध्याय और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित किया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि आप सभी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं,सबको साथ लेकर चलें और आपस में तालमेल बना कर कार्य करें। एक आदर्श कार्यकर्ता की तरह व्योहार करें। बैठक में आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता के निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सक्रियता से सहभागी रहें। सरदार वल्लभ भाई पटेल की रन फार यूनिटी कार्यक्रम में पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। बिरसा मुंडा जयंती,आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान में सभी को अपनी भूमिका का निर्वहन करने को कहा गया है। बैठक में ये भी बताया गया कि बिहार चुनाव के बाद प्रदेश कार्यालय प्रदेश कार्यकारिणी की वृहद बैठक होगी,जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से बात होगी। लेकिन इस बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को स्पष्ट रुप से यह जरुर कह दिया गया है कि पार्टी में डिसिप्लिन सर्वोपरि है। लिहाजा जो भी पदाधिकारी कोई भी काम करे और जो बोले तो सोच समझ कर बोले और करे। जो भी काम हो सब एक दूसरे की सहमति से ही हो।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजापा कार्यकारिणी के नए पदाधिकारियों को 'नसीहत' सबको साथ लेकर चलने की अध्यक्ष ने कही बात | मुखबिर MP