Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

अगला चुनाव विकास पर नहीं 'सनातन और हिंदुत्व' के मुद्दे पर होगा आधारित दिग्विजय सिंह ने दिया संकेत

May 16, 2026 3 min read
अगला चुनाव विकास पर नहीं 'सनातन और हिंदुत्व' के मुद्दे पर होगा आधारित दिग्विजय सिंह ने दिया संकेत
ADVERTISEMENT
Font Size:

देश की दो सबसे बड़ी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अब विकास के मुद्दों पर नहीं बल्कि सनातन और हिंदुत्व के मुद्दे पर जनता को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आएंगी। इस बात में कोई सक नहीं कि भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख एजेंडे में हिंदुत्व रहा है और कांग्रेस सनातन की बात करती रही है। लेकिन कांग्रेस की तरफ से हमेशा दवी जुवां ही सनातन का जिक्र होता रहा है। चुनाव आने पर भले राहुल गांधी कपड़े के ऊपर जनेऊ धारण करते दिखे हों लेकिन उनकी इस चुनावी रणनीति से आम जनता भी परिचित थी। अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने खुद को घोर सनातनी कह कर राजनीति में एक नई चर्चा शुरु कर दी है। इस बात में कोई सक नहीं कि सनातन और हिंदुत्व एक ही रथ के दो पहिए हैं जिसके नाम अलग-अलग रखें जा रहे हैं। भाजपा अब तक हिंदुत्व का चोला ओढ़ कर चुनाव में विजय का शंखनाद करती रही है और डंके की चोट पर भाजपा को हिंदुत्व का फायदा मिलता रहा है। लेकिन एक विशेष वर्ग को जोड़े रखने और उसके वोट बैंक को अपनी प्रापर्टी समझने वाली कांग्रेस ने कभी भी खुले मंच पर सनातन अथवा हिंदुत्व पर चर्चा नहीं की। लेकिन जिस प्रकार से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री ऊषा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्विजय सिंह खुद को घोर सनातनी कहते नजर आ रहे हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि अब कांग्रेस सनातन की नांव पर सवार होकर अपनी नैया पार लगाने की दिशा पर काम कर रही है। कांग्रेस को इस बात का अहसास हो चुका है कि अब सनातन के बिना सत्ता के शिखर तक पहुंचना मुश्किल है। लिहाजा भाजपा के हिंदुत्व की काट सिर्फ सनातन ही हो सकता है। अब सवाल भी वही खड़ा हो रहा है कि अगर कांग्रेस सनातन की बात करेगी तो उसके पास जो विशेष वर्ग है उसका वोट बैंक भी कहीं खिसक न जाए। दिग्विजय सिंह अब उम्र के आखिरी पड़ाव पर हैं और चाहते हैं कि उनके सक्रिय रहते एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बने लिहाजा उन्होंने अपना राजनीतिक स्टैंड बदलने की योजना तैयार कर भाजपा के सामने सनातन और हिंदुत्व के बीच बहस तेज कर भाजपा को अगले स्टेप पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने पहली बार भगवान आतंकवाद की बात कह कर देश में एक नई बहस को जन्म दिया था और अब वही सनातन की बात को स्वीकार करते नजर आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
अगला चुनाव विकास पर नहीं 'सनातन और हिंदुत्व' के मुद्दे पर होगा आधारित दिग्विजय सिंह ने दिया संकेत | मुखबिर MP