प्रदेश की जनता और सरकार मिल कर करेंगे शस्त्र-पूजन,सभी मंत्री,विधायक और सांसद जनता के साथ करेंगे पूजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला करते हुए जनता और सरकार के साथ सस्त्र पूजा करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मनाएंगे और शस्त्र-पूजन भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक जिले में पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में होने वाले शस्त्र-पूजन एक विभाग तक सीमित न होकर जनता का पर्व बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं देवी अहिल्याबाई की राजधानी रही महेश्वर और उनकी छावनी रही इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे |
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अब विंध्य के विकास की होगी बात,सीएम यादव हैदराबाद में करेंगे रोड-शो,रीवा के कान्क्लेव के लिए करेंगे आमंत्रित
भाजपा संगठन की पांच विधायकों पर पड़ी वक्र दृष्टि,विधायकों को संगठन की दो टूक,कोई समस्या है तो पार्टी फोरम में रखें बात,इंटरनेट मीडिया से कुछ नहीं होगा हासिल
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024