Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेज अप्रैल के अंदर 7500 आरक्षों के ज्वाइनिंग की तैयारी

Feb 2, 2026 2 min read
पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेज अप्रैल के अंदर 7500 आरक्षों के ज्वाइनिंग की तैयारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब पूरी प्रक्रिया मात्र छह माह के भीतर संपन्न की जा रही है। आमतौर पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती में एक से डेढ़ वर्ष का समय लग जाता था। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार,भर्ती प्रक्रिया की गति को बनाए रखने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Proficiency Test) और परिणाम की घोषणा के लिए सख्त समय-सीमा तय की गई है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित 54 हजार अभ्यर्थियों के लिए मार्च में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। पुलिस शारीरिक परीक्षा के लिए  प्रदेश भर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वर्तमान में शारीरिक दक्षता परीक्षा समाप्त  कराने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में मैदानी परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी जिन्हें एक माह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा के अंकों को जोड़कर तैयार की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार पुलिस मुख्यालय कड़े सुरक्षा उपाय अपना रहा है। पहली बार शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी 'फेस रिकग्नीशन सिस्टम' (चेहरा पहचानने वाली तकनीक) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल से अभ्यर्थियों का डेटा प्राप्त कर लिया है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 7500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती निकाली थी जिसके तहत भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
पुलिस भर्ती की प्रक्रिया तेज अप्रैल के अंदर 7500 आरक्षों के ज्वाइनिंग की तैयारी | मुखबिर MP