Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राजनीति से ऊपर निकली भक्ति की शक्ति नवग्रह शक्तिपीठ बना एकता का केंद्र

Feb 8, 2026 2 min read
राजनीति से ऊपर निकली भक्ति की शक्ति नवग्रह शक्तिपीठ बना एकता का केंद्र
ADVERTISEMENT
Font Size:

डबरा में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के परिवार द्वारा स्थापित विश्व के पहले नवग्रह शक्तिपीठ का प्राणप्रतिष्ठा समारोह (10 से 20 फरवरी) तक होने जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में राजनीति से ऊपर उठकर सामाजिक और धार्मिक एकता की मिसाल देखने को मिल रही है। दस दिवसीय धार्मिक कुंभ को सफल बनाने में जहां पूरा डबरा जुटा है, वहीं राजनीतिक दलों ने भी मतभेद भुला कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे, कांग्रेस जिला महामंत्री सूबेदार बिजौल सहित अन्य दलों के नेताओं ने संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के स्वागत में पोस्टर-बैनर लगवाकर आयोजन के प्रति अपनी सहभागिता दिखाई है। नवग्रह शक्तिपीठ का यह आयोजन न सिर्फ आस्था का केंद्र बन रहा है, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि धर्म और संस्कृति के मंच पर राजनीति गौण हो जाती है। गौरतलब है कि  दुनिया के इस पहले नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा दस फरवरी से होने वाली है जिसमें प्रदीप मिश्रा,कुमार विश्वास और धीरेन्द्र शास्त्री के मुखार बिंदों से भगवान की कथा होने वाली है। इस आयोजन में देश भर से लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना है। इस मौके पर हर राजनीतिक व्यक्ति और स्थानीय निवासी राजनीति को साइड करके धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में जुट गया है और इसकी मिशाल कांग्रेस के स्थानीय विधायक सुरेश राजे ने भी पेस की है जिन्होंने आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए होर्डिंग बैनर लगवाया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT