Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा में पांच नियुक्तियों के बाद सन्नाटे से कुछ बड़ा होने की संभावना

Nov 26, 2025 3 min read
भाजपा में पांच नियुक्तियों के बाद सन्नाटे से कुछ बड़ा होने की संभावना
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र भाजपा को अब जोर का झटका देने की आदत पड़ चुकी है। जब खबरें चलती हैं कि जल्द ही नियुक्तियां होने वाली हैं तो भाजपा प्रदेश कार्यालय में अचानक चहलकदमी बढ़ जाती है। और जब अचानक सन्नाटा पसर जाता है तो फिर नियुक्तियां कर सभी को जोर का झटका दे दिया जाता है। शनिवार को भाजपा में पांच नियुक्तियां हुई थी जिसके बाद फिर प्रदेश कार्यालय में शांति का माहौल बन गया। लोग सिर्फ कयासों के दौर से गुजरने लगे। प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री दोनों प्रदेश कार्यालय से इस दौरान नदारत रहे इसलिए शांति का माहौल बन गया। जब-जब भाजपा में शांति होती है तो उसके पीछे कुछ बड़ा होने की संभावना बन जाती है। दिवाली के दौरान भी ऐसी ही शांति देखने को मिली थी और फिर अचानक प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर भाजपा ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया। अब जो शांति छाई है उसके पीछे माना जा रहा है कि जल्द ही निगम-मंडलों की पहली सूची जारी होने वाली है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार करीब 15 नामों की सूची भाजपा में तैयार है। दिल्ली नेतृत्व की तरफ से भी हरी झंडी मिल चुकी है। उम्मीद है कि इसी हफ्ते शनिवार-रविवार की शाम तक निगम-मंडलों की पहली सूची जारी हो सकती है। जो सूची जारी होने वाली है वो राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान और परेशान करने वाली होगी। क्योंकि उस सूची में कुछ गिने चुने चेहरों का नाम आने वाला है लेकिन कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जो लोगों की कल्पनाओं से बाहर हैं। लिहाजा यह तय है कि भाजपा ने एक बार फिर जोर का झटका देने की तैयारी कर रखी है जिससे राजनीतिक विश्लेषकों को एक हफ्ते के लिए काम मिल जाएगा। जब तक पहली सूची की गुत्थी को लोग सुलझाएंगे तब तक दूसरी सूची भी जनता के सामने आ जाएगी। यानि यह साफ है कि एक के बाद एक लगातार झटका देने की भाजपा ने रणनीति तैयार कर रखी है। इस बीच कुछ जिलों की कार्यकारिणी भी जारी होगी। जो भाजपा नेतृत्व के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। अभी तक करीब 30 जिलों की कार्यकारिणी घोषित करना बांटी है जिसमें भोपाल का नाम भी शामिल हैं। नेताओं की तरफ से लगातार हो रहे विवादों के कारण सूचियां जारी होने में देरी हो रही है। लगातार आपसी सामंजस्य बैठाने का प्रयास हो रहा है जिससे नियुक्तियों का काम जल्द पूरा हो सके।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा में पांच नियुक्तियों के बाद सन्नाटे से कुछ बड़ा होने की संभावना | मुखबिर MP