Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

भाजपा में फैला 'सन्नाटा' इस बात का प्रतीक है कि कुछ बड़ा होने वाला है,दिन के 11 बजे भी नहीं आते पदाधिकारी

Apr 10, 2025 2 min read
भाजपा में फैला 'सन्नाटा' इस बात का प्रतीक है कि कुछ बड़ा होने वाला है,दिन के 11 बजे भी नहीं आते पदाधिकारी
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय की रौनक ही गायब हो गई है। जिस कार्यालय में सुबह नौ बजे के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भीड़ लग जाया करती थी उसी कार्यालय में दिन के 11 बजे भी कोई कार्यकर्ता आने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल केन्द्रीय नेतृत्व ने अब तक प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। कार्यकर्ताओं को ये भी नहीं बताया जा रहा है कि वर्तमान अध्यक्ष को रिपीट किया जाएगा अथवा उनकी जगह किसी और को चुना जाएगा। दरअसल वर्तमान अध्यक्ष को पांच साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है। और अब कार्यकर्ता एक नया नेतृत्व देखना चाहते हैं। पार्टी की तरफ से गांव चलो- बस्ती चलो अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें कार्यकर्ता ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा खुद गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में मेहनत करते नजर आ रहे हैं फिर भी कार्यकर्ताओं के मन में निराशा का अथाह सागर ही देखने को मिल रहा है। खबर में लगी तस्वीर सुबह की है जो खुद बताने के लिए काफी है कि भाजपा कार्यालय की क्या स्थिति है। बात यहीं खत्म नहीं होती पार्टी के सभी मोर्चे खाली रहने लगे हैं क्योंकि वहां पर बैठने वाले पदाधिकारी ही नहीं आ रहे हैं। जिस दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय में आते हैं उस दिन थोड़ा चहल कदमी दिखती है लेकिन पहले जिस प्रकार से प्रदेश अध्यक्ष के आसपास भीड़ देखने को मिला करती थी अब वो भी देखने को नहीं मिलती। क्योंकि भाजपा के कार्यकर्ता एक ही अध्यक्ष को देख-देख कर बोर हो चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने वर्तमान अध्यक्ष से जो उम्मीदें लगाई थी वो भी पूरी नहीं हुई क्योंकि उनका ब्योहार उस प्रकार का नहीं रहा जैसा पहले रहता था |

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
भाजपा में फैला 'सन्नाटा' इस बात का प्रतीक है कि कुछ बड़ा होने वाला है,दिन के 11 बजे भी नहीं आते पदाधिकारी | मुखबिर MP