जिसे भाजपा ने निकाला वही मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने और अब राज्यसभा उम्मीदवार होंगे

मध्य प्रदेश भाजपा की कहानी भी अजब और गजब है। जिस नेता को भाजपा ने साल 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियां संचालित करने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखाया था उसी महेश केवट को भारतीय जनता पार्टी ने पहले मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष उसके बाद राज्यसभा के तीसरे उम्मीदवार के तौर पर उतार कर उनका सम्मान बढ़ाया है। इसके साथ ही भाजपा नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा में ब्राह्मणों और क्षत्रियों के लिए जगह नहीं बांकी सभी वर्गों के लिए स्थान है। यहां पर एक और सवाल उठता है कि महेश केवट को पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल में पार्टी से बाहर किया गया था। उसके बाद महेश केवट की पार्टी में दोबारा ज्वाइनिंग कब हुई आज तक पार्टी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है। उल्टे पार्टी से निकाले जाने वाले महेश केवट का लगातार प्रमोशन किया जा रहा है। इससे यह भी स्पष्ट नजर आने लगा है कि पूर्व अध्यक्ष के फैसलों को किस प्रकार से पलटा जा रहा है। भाजपा को एक अनुशासित पार्टी माना जाता है। और यहां पर जो भी कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होता है ऐसे आदमियों पर तुरंत विश्वास नहीं दिखाया जाता लेकिन भाजपा के नए नेतृत्व ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब भाजपा बदल चुकी है। जीत के लिए अपने ही निर्णय को बदलने में कोई गुरेज नहीं है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?NHM संविदा स्वास्थ कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी जब तक मांग पूरी नहीं तब तक जारी रहेगा संघर्ष
अब केवट ही भाजपा की नैया लगाएंगे पार जो केवट को हराएगा वो 'श्रीराम द्रोही' कहलाएगा
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024