फार्मा क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं,फार्मा क्षेत्र में और सुविधाएं देने का सरकार कर रही प्रयास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फार्मा क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश की फार्मास्यूटिकल इण्डस्ट्री पॉलिसी सबसे अच्छी पॉलिसी है। यह पॉलिसी 2002-23 की है। प्रदेश में फार्मा के व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। फार्मा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। फार्मास्यूटिकल इण्डस्ट्री में कार्य करने के लिए युवाओं को टेक्निकल रुप से स्ट्रांग बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश में फार्मा कलस्टर डेव्लप करने की संभावनाएँ बेहतर हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण और सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में इंडियन ड्रग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए सब्सिडी देने के साथ भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि निवेशकों के प्रस्तावों पर राज्य सरकार द्वारा शीघ्रता से कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्किल डेव्लप करें।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?शासकीय कर्मचारियों के तबादलों से हटेगा प्रतिबंध,जिलों को हफ्ते भर के अंदर मिलेंगे प्रभारी मंत्री,सभी मंत्रियों के जिले तय घोषणा होना बांकी
संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने दिया ज्ञापन,वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं होने के कारण दिया ज्ञापन
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024