Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की सादगी में भी है कोई बात

Aug 3, 2024 3 min read
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की सादगी में भी है कोई बात
ADVERTISEMENT
Font Size:

राकेश शर्मा। मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला का जन्मदिन है।एक सहज, सरल और सादगी के धनी राजेंद्र शुक्ला राजनीतिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए हैं।कोई भी व्यक्ति जब राजेंद्र शुक्ला से मिलने जाता है उसका स्वागत एक चिर परिचित मुस्कान करती है जो राजेंद्र शुक्ल के चेहरे पर हमेशा बनी रहती है।व्यक्ति को यह विश्वास रहता है कि एक बार राजेंद्र शुक्ला से मुलाकात हो जाए तो जो काम लेकर वह राजेंद्र शुक्ल के पास आया है वह काम जरूर होगा। तुरंत पत्र लिखने के लिए अपने सहयोगी को कहते हैं और जहां जरूरत है वहां तुरंत फोन लगाते हैं, यह खूबी राजेंद्र शुक्ला में है।आज अगर हम विंध्य में विकास की बात करते हैं तो उसका सारा श्रेय राजेंद्र शुक्ला को जाता है अगर आप बहुत दिनों बाद रीवा,सतना जाएंगे  तो वहां का विकास देखकर आप आश्चर्य चकित हो जाएंगे। मुझे याद है जब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक रीवा में हुई थी और उसमें मैं भाग लेने गया था उसके बाद अभी कुछ दिन पूर्व रीवा,सतना जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो रीवा सतना का कायाकल्प हो चुका था जिसके लिए राजेंद्र शुक्ला निरंतर प्रयास करते रहते हैं। लगातार अधिकारियों के साथ विंध्य के विकास की योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारते हैं।आज विंध्य में चारों तरफ भारतीय जनता पार्टी का झंडा बुलंदी पर लहरा रहा है उसमें भी राजेंद्र शुक्ल का कुशल नेतृत्व और समर्पण का बड़ा योगदान है।छोटे से छोटे जनप्रतिनिधि सीधे राजेंद्र शुक्ला से मिलकर अपनी क्षेत्र की समस्या हल करवाते हैं हर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को लगता है कि राजेंद्र शुक्ला उनसे व्यक्तिगत जुड़े हुए हैं और अपने परिवार का एक अंग मानते हैं। एक समय था जब विंध्य में अर्जुन सिंह,श्रीनिवास तिवारी जैसे दिग्गजों की बादशाहत थी और चारों तरफ विंध्य में कांग्रेस नजर आती थी। राजेंद्र शुक्ल ने धीरे-धीरे पूरे विंध्य में कांग्रेस की इस बादशाहत को खत्म कर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहरा दिया। काम के प्रति समर्पण और लगातार उसको फॉलो करना जब तक वह पूरा नहीं हो जाए यह एक विशेष गुण राजेंद्र शुक्ला में है।विंध्य से आने वाला हर व्यक्ति एवं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इस बात पर गर्व महसूस करता है कि राजेंद्र शुक्ला जैसे राजनीति के चाणक्य का उन्हें सानिध्य, मार्गदर्शन और नेतृत्व प्राप्त होता है।भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के लाडले राजेंद्र शुक्ला को पार्टी संगठन द्वारा हमेशा बड़ी जवाबदारी दी गई है जिस पर वह हमेशा खरे उतरे।मध्य प्रदेश सरकार में लगातार मंत्री के रूप में राजेंद्र शुक्ला ने बहुत शानदार कार्य किया है।डॉ मोहन सरकार में राजेंद्र शुक्ला को उपमुख्यमंत्री का बड़ा दायित्व एवं जिम्मेदारी दी  है जिसका पालन पूर्ण शिद्दत निष्ठा और ईमानदारी से राजेंद्र शुक्ला कर रहे हैं एवं जिम्मेदारी पर 100% खरे साबित हो रहे हैं। राजेंद्र शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई के साथ हम आशा करते हैं राजेंद्र शुक्ला का कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन ऐसे ही मध्य प्रदेश वासियों को प्राप्त होता रहे और विंध्य में जिस तरह विकास की गंगा राजेंद्र शुक्ल ने बहाई है उसी तरह पूरे मध्य प्रदेश में वह अपने कुशल नेतृत्व का जलवा दिखाएंगे है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला की सादगी में भी है कोई बात | मुखबिर MP