रीति पाठक और राजेन्द्र शुक्ला के बीच सदन में हुई बहस,कहा कुछ करती हूं तो लोग लगाते हैं अड़ंगा

सीधी से दो बार सांसद रह चुकी वर्तमान विधायक रीति पाठक और राजेन्द्र शुक्ला के बीच चल रहा शीत युद्ध सतह पर आ चुका है। दोनों नेताओं के बीच मंच पर पहले ही एक बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। हांलाकि पार्टी ने इस बात पर पर्दा डालते हुए कहा था कि विकास के लिए बात करना गलत नहीं है। इसके बाद माना जा रहा था कि अब डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला और विधायक रीती पाठक के बीच सुलह हो गई है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और दोनों के बीच का विवाद अब मंच से सदन तक पहुंच गया है। बजट सत्र के अखिरी दिन भाजपा की विधायक रीती पाठक ने सीधी के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार को लेकर कहा कि यहां पर डॉक्टरों की कमी है और अगर डॉक्टर यहां आते भी हैं तो दो-तीन दिन बाद ही उनको दूसरी जगह भेज दिया जाता है साथ ही कहा कि मेडिकल कॉलेज अभी तक नहीं बना है और मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मॉडल से हटाना चाहिए, रीति पाठक ने यह भी कहा कि हम सीधी के विकास के लिए कई चीज करते हैं लेकिन लोग उस पर अड़ंगा लगाते हैं। इस मामले में कांग्रेस विधायक अजय सिंह (राहुल) ने भी रीती पाठक का साध देते हुए कहा कि आदिवासी इलाका है यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मामले में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने जवाब देते हुए कहा कि डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और अक्टूबर तक डॉक्टरों की भर्ती कर ली जाएगी, राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि एयर एंबुलेंस की सुविधा भी सीधी जिले में है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?‘याद रखें कफन में जेब नहीं होती’ भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय को मिला कारण बताओ नेटिस
'विंध्य' को कांग्रेस ने किया टारगेट,प्रत्येक विधानसभा में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024