Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

दिवाली बाद कांग्रेस में दर्जन भर होंगे इस्तीफे,आज एक इस्तीफा हुआ,और बढ़ेगा असंतोष

Oct 30, 2024 2 min read
दिवाली बाद कांग्रेस में दर्जन भर होंगे इस्तीफे,आज एक इस्तीफा हुआ,और बढ़ेगा असंतोष
ADVERTISEMENT
Font Size:

मप्र कांग्रेस कमेटी में सिर फुटौव्वल का दौर तेज हो गया है। रात के अंधेरे में कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली सूची जारी हुई जिसमें जमकर विरोध हुआ और दूसरी सूची भी रात के अंधेरे में जारी की गई जिसके बाद पार्टी में फिर विवाद शुरु हो गया है। Mukhbirmp.com ने पहले ही कांग्रेस कार्यकारिणी के विवादों को प्रकाशित किया था अब उन खबरों पर मुहर लगना शुरु हो गई है। कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होते ही इंदौर के एक पदाधिकारी अमन बजाज ने इस्तीफा देकर प्रदेश अध्यक्ष को चौका दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष को अंदाजा था कि दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी में उठ रहे असंतोष के स्वर खत्म हो जाएंगे लेकिन असंतोष के स्वर खत्म होने के बजाय और बढ़ गए। पहली सूची जारी होने के बाद दो इस्तीफे हुए थे और दूसरी सूची जारी होने के बाद पहला इस्तीफा इंदौर से आ चुका है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दीपावली के बाद कांग्रेस में करीब दर्जन भर लोग इस्तीफा देने की तैयारी में हैं। क्योंकि वो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तैयार की गई कार्यकारिणी से खुश नहीं हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT