मंत्रियों की मनमर्जी पर रहेगी तीसरी नजर,बंगलों में तैनात होंगे संघ-संगठन से जुड़े पदाधिकारी,पार्टी कार्यकर्ताओं के काम को मिलेगी सबसे पहले तबज्जो

प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर हर संघ-संगठन कड़ी नजर रखने जा रहा है| मंत्रियों के बंगले आने वाले जरुरतमंदों का काम तुरंत हो मंत्रियों से मिलने में जरुरत मंदों को दिक्कत न हो इन सभी बातों पर संघ और संगठन के लोगों की नजर रहेगी| बताया जा रहा है कि सरकार का काम पारदर्शी बनाने के लिए और विचौलिए हावी न होने पाएं इस लिए इस प्रकार का नवाचार होने जा रहा है| गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार के मंत्रियों के यहां तैनात कुछ अधिकारी-कर्मचारों की कार्यपद्धति पर सवाल खड़े होते रहे हैं| इससे कई बार सरकार और संबंधित मंत्री को जवाब देना मुश्किल रहा है| ऐसी स्थिति से बचने के लिए इस बार संघ और भाजपा संगठन पहले ही चौकन्ना हो गया है| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस पर गंभीरता दिखाते हुए मंत्रियों के ओएसडी और निजी स्टाफ में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को लेकर सावधानी बरती है| यही वजह है कि अभी भी कई मंत्रियों का निजी अमला पूरी तरह से तैनात नहीं हो पाया है| Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार अब जल्द ही मंत्रियों के बंगलों आवश्यक स्टाफ नियुक्त कर दिया जाएगा| साथ ही हर मंत्री के बंगले में संघ से जुड़े ऐसे व्यक्ति को बैठाया जाएगा,जिसके पास सरकार और सरकार का अनुभव है| बताया जा रहा है कि ऐसे व्यक्ति को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी,विशेषकर वे विधायकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से जुड़े मामले सौंपे जाएंगे|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अग्निवीरों के लिए सीएम मोहन यादव की सौगात,राज्य सरकार देगी पुलिस भर्ती में आरक्षण,कारगिल दिवस के मौके पर किया ऐलान
रीवा का स्वास्थ्य सुधारने में नाकाम रहे राजेन्द्र शुक्ला,दूसरे जिलों के स्वास्थ्य की करते हैं बात,अस्पतालों में नहीं चिकित्सक
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024