Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

ट्रैवल मार्ट लिखेगा विकास की नई इबारत,एमपी बनेगा फिल्मों का नया 'प्रोडक्शन हाउस'

Oct 11, 2025 2 min read
ट्रैवल मार्ट लिखेगा विकास की नई इबारत,एमपी बनेगा फिल्मों का नया 'प्रोडक्शन हाउस'
ADVERTISEMENT
Font Size:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव तीन दिवसीय मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ट्रैवल मार्ट में 3 हजार 665 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जो इस आयोजन के पहले ही दिन की सफलता का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ट्रैवल मार्ट मध्यप्रदेश के पर्यटन की विशेषताओं को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करने का जीवंत प्रमाण हैं। ट्रैवल मार्ट में 27 देशों की भागीदारी इसे वैश्विक आयोजन का दर्जा दे रही है। पर्यटन के माध्यम से विकास का प्रकाश प्रदेश के हर कोने तक पहुंचेगा।मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश की अनेक पर्यटन विशेषताएं बताई। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रदेश में 230 हेलीपैड भी हैं। कम समय में अधिक से अधिक स्थानों पर पहुंचा जा सकता है। विभिन्न धार्मिक पर्यटन के स्थानों में सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। होटल व्यवसाय और रहवास व्यवस्थाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। डेढ़ वर्ष में पर्यटन क्षेत्र में तेजी से कार्य हुआ है। हेल्थ टूरिज्म के बारे में भी मध्य प्रदेश सरकार गंभीर है। प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज लोकार्पित हुए हैं। राज्य के नागरिकों के साथ अन्य स्थानों के लोग भी उपचार के लिए मध्य प्रदेश आया करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री शेखावत की उपस्थिति में बालाजी टेली फिल्म की एकता कपूर और अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन शिव शेखर शुक्ला के मध्य अनुबंध हुआ, जिसमें बालाजी टेली फिल्म आगामी 5 वर्ष में मध्य प्रदेश में 50 करोड रुपए की लागत से फिल्मों और वेब सीरीज का निर्माण किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
ट्रैवल मार्ट लिखेगा विकास की नई इबारत,एमपी बनेगा फिल्मों का नया 'प्रोडक्शन हाउस' | मुखबिर MP