आदिवासी 'हिंदू' नहीं है,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बयान देकर छेड़ी नई बहस

सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे और किसी भी हद तक जाएंगे। यह सोच है विपक्ष में बैठे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का। दरअसल उमंग सिंघार आदिवासियों के बीच में अपना संबोधन दे रहे थे जिसमें वो आदिवासियों के समाज की वकालत करते-करते ये भूल गए कि वो अपने ही समाज को हिंदू वर्ग से अलग कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उमंग सिंघार ने आदिवासियों को हिंदू वर्ग से अलग बताया है इससे पहले भी वो इस बात का उल्लेख करते रहे हैं कि वो हिंदुओं के देवी देवताओं को नहीं मानते क्योंकि आदिवासियों के देवी देवता अलग हैं और वो उन्ही की पूजा करते हैं। उमंग सिंघार अपने संबोधन में माता शबरी का जरुर नाम लेते हैं लेकिन वो समज को हिंदुओं से अलग ही बताते हैं। उमंग सिंघार के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी नेताओं ने उमंग सिंघार को आड़े हाथो लिया है। गजेन्द्र पटेल ने कहा कि आदिवासी वर्ग मूल रुप से हिंदू है। हर वासकीय दस्तावेज में उसकी पहचान हिंदू के रुप में होती है। उमंग सिंघार समाज के बीच जहर घोलने का काम कर रहे हैं जिससे उन्हे राजनीतिक लाभ मिल सके। उनके बाद भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने भी उमंग सिंघार को आड़े हाथों लिया और कहा कि सिंघार खुद आदिवासी विरोधी हैं तभी वो इस प्रकार का बयान दे रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस की तरफ से प्रदेश भर में वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कांग्रेस के नेता निर्वाचन आयोग और भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। और कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?विंध्य में डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के आगे बीजेपी का कोई अन्य चेहरा नहीं 'पनपा'
बीजेपी प्रदेश कार्याकारिणी के लिए पहले डैमेज कंट्रोल होगा फिर जारी होगी सूची,नवरात्रि में फूटेगा कार्यकारिणी 'बम'
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024