Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

राजनीति के दो महारथियों ने एमपी के सियासी 'अभ्युदय' पर की चर्चा

Dec 25, 2025 2 min read
राजनीति के दो महारथियों ने एमपी के सियासी 'अभ्युदय' पर की चर्चा
ADVERTISEMENT
Font Size:

ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट में शामिल होने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुलाकात की इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। और जब आधुनिक भारत को दो सियासी चाणक्य एक साथ नजर आए तो राजनीतिक विश्लेषकों की नजर खुद ब खुद दोनों नेताओं पर पड़ना लाजिमी है। आज डाक्टर नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार कर घर में जरुर बैठे हैं लेकिन अमित शाह को इस बात का अहसास है कि पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक मंझे हुए खिलाड़ी हैं जिन्होंने हर संकट की घड़ी में पार्टी के लिए संकट मोचक की भूमिका निभाई है। ये वही नरोत्तम मिश्रा हैं जिन्होने ज्वाइनिंग कमेटी का संयोजक बनने के बाद कांग्रेस पार्टी को तहस नहस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हीं की बदौलत मप्र में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 29 की 29 लोकसभा सीट जीत कर इतिहास दर्ज किया है। पूर्व गृह मंत्री डाक्टर मिश्रा को बिहार में भी दो विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली थी जिसमें उन्होंने जीत की रणनीति तैयार कर दोनों सीटों में फतह हासिल की। जिस प्रकार से अमित शाह को भारतीय राजनीति का आधुनिक चाणक्य माना जाता है ठीक उसी प्रकार पूर्व गृह मंत्री डाक्टर नरोत्तम मिश्रा को भी एमपी की राजनीति का चाणक्य माना जाता है। लिहाजा इस बात में कोई सक नहीं कि पार्टी को पूर्व गृह मंत्री के पुनर्वास की चिंता है। और जिस प्रकार से जिस माहौल में ये मुलाकात और चर्चा हुई है उससे यह कहा जा सकता है कि आने वाला समय राजनीति में कुछ और ही गुल खिलाने वाला है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT