Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

'हॉर्स ट्रेडिंग' को लेकर बेफिक्र कांग्रेस बीजेपी 'सेंध' लगाने को तैयार दिग्विजय सिंह फिर जा सकते हैं राज्यसभा

Mar 20, 2026 2 min read
'हॉर्स ट्रेडिंग' को लेकर बेफिक्र कांग्रेस बीजेपी 'सेंध' लगाने को तैयार दिग्विजय सिंह फिर जा सकते हैं राज्यसभा
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों को लेकर खींचतान का दौर शुरु हो चुका है। जून के महीने में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है जिसमें दो सीट भाजपा तो एक सीट कांग्रेस के खाते की है। लेकिन हरियाणां और ओड़ीसा में हुई हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी में संशय की स्थिति बनी हुई है। दरअसल कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार जैसी कहानी चरितार्थ होती दिख रही है जहां पर एक ही सीट के लिए कई दावेदार नजर आ रहे हैं। दिग्विजय सिंह पहले ही कह चुके हैं कि वो इस बार राज्यसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके ऐसा कहने के बाद कांग्रेस में दावेदारों की फौज तैयार हो चुकी है। अरुण यादव से लेकर खुद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी राज्यसभा जाना चाहते हैं। लेकिन वो कह रहे हैं कि अभी तक पार्टी ने कोई फैसला नहीं लिया है। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि वो भी राज्यसभा जा सकते हैं। हरियाणा और ओड़ीसा में हुई क्रास वोटिंग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने गलत बताते हुए एमपी में किसी भी प्रकार की 'हॉर्स ट्रेडिंग' नहीं होने का दावा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर एमपी में  'हॉर्स ट्रेडिंग' होती है तो लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार दिग्विजय सिंह से खाली हो रही कांग्रेस के खाते की राज्यसभा की सीट पर भाजपा की नजर है। भाजपा की तरफ से सेंधमारी की कवायद भी शुरु हो चुकी है। हाल ही में भाजपा के कुछ नेताओं ने दिल्ली दौरा कर वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर दिग्विजय सिंह की सीट को भाजपा के पाले में लाने का दावा किया है। फिलहाल भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन Mukhbir की मानें तो ऐन मौके पर भाजपा ऐसे उम्मीदवार की घोषणा करेगी जो जोड़तोड़ की राजनीति में माहिर हो।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
'हॉर्स ट्रेडिंग' को लेकर बेफिक्र कांग्रेस बीजेपी 'सेंध' लगाने को तैयार दिग्विजय सिंह फिर जा सकते हैं राज्यसभा | मुखबिर MP