Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

पटवारी पर वीडी का वार,पहले 2003 के पहले की बताएं विकास फिर मांगे इन्वेस्टर समिट का हिसाब

Feb 21, 2025 2 min read
पटवारी पर वीडी का वार,पहले 2003 के पहले की बताएं विकास फिर मांगे इन्वेस्टर समिट का हिसाब
ADVERTISEMENT
Font Size:

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबाल इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर सियासत तेज हो गई है| कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2003 से लेकर आज तक प्रदेश में छह इन्वेस्टर समिट हुई जिसमें सिर्फ जनता का पैसा खर्च हुआ है| सरकार ने जितने इन्वेस्ट का दावा किया उतना इन्वेस्ट नहीं आया है| और अब एक बार फिर भोपाल में इन्वेस्टर समिट का आयोजन होने जा रहा है| कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वो ग्लोवन इन्वेस्टर समिट का स्वागत करते हैं लेकिन सवाल इस बात का उठता है कि प्रदेश में इन्वेस्ट भी होना चाहिए| कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को पूरा हिसाब देना चाहिए कि किस इन्वेस्टर समिट से कितना इन्वेस्ट आया है| कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर पलटवार करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को पहले बताना चाहिए के 2003 से पहले कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश में कितना विकास किया है| जिस दुरावस्था में प्रदेश था वो किसी से छिपा नहीं है| भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के विकास की अगर बात करते हैं तो जाकर प्रदेश की जनता से पूछ सकते हैं कि साल 2003 और अब में क्या अंतर दिख रहा है उन्हे प्रदेश की जनता ही इस बात का जवाब दे देगी| बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को हर काम में राजनीति करनी है| अच्छे काम होते हैं उसमें भी कांग्रेस के नेताओं को राजनीति ही सूझती है| डॉ. मोहन यादव की सरकार प्रदेश में लगातार विकास के नए आयाम रच रही है जिससे उन्हे पीड़ा हो रही है|

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
पटवारी पर वीडी का वार,पहले 2003 के पहले की बताएं विकास फिर मांगे इन्वेस्टर समिट का हिसाब | मुखबिर MP