Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

‘बुद्धि जब हड़ताल पर चली जाती है तो जुवान के घोड़े दौड़ने लगते हैं’ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर कसा तंज

Jun 11, 2025 2 min read
‘बुद्धि जब हड़ताल पर चली जाती है तो जुवान के घोड़े दौड़ने लगते हैं’ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर कसा तंज
ADVERTISEMENT
Font Size:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उनके सफलतम 11 साल की उपलब्धियां गिनाई जा रही हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मोदी की सरकार और उनके कार्यकाल पर करारा प्रहार करते हुए तंज कसा है। जीतू पटवारी ने कहा कि ‘बुद्धि जब हड़ताल पर चली जाती है तो जुवान के घोड़े दौड़ने लगते हैं’ कांग्रेस अध्यक्ष का यह तंज पूरी भाजपा पर था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि फाइप ट्रिनियन डॉलर की बात करने वाली मोदी सरकार अपराध सहित कई मुद्दों पर दुनिया में दूसरे और तीसरे स्थान पर है। मोदी कहते हैं कि हम इकोनमी के मामले में दुनिया की चौथी ताकत बन चुके हैं लेकिन इसी देश में 81 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा में रह कर मुफ्त का राशन ले रहे हैं ऐसी स्थिति में भाजपा के नेता कैसे कह सकते हैं कि देश समृद्ध हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की बात करें तो 40 से 50 फीसदी कमीशन के बिना किसी का काम नहीं हो रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश भर में एक भी ऐसा सरपंच ढूंढ कर कोई बता दे जो बिना कमीशन के अपनी पंचायत के लिए फंड जारी करवाता हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरी सरकार कमीशन पर चल रही है। आयुष्मान घोटाला पूरे चर्म पर है किसान परेशान हैं जबकि उनकी आय दोगुनी करने का दावा किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश की स्थिति ऐसी है कि आज लोगों को चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी,मोदी और आरएसएस ये सभी संविधान विरोधी लोग हैं। वहीं इन आरोपों पर बीजेपी के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि जीतू पटवारी सच कह रहे हैं लेकिन यही सारी बातें 11 साल पहले कांग्रेस की सरकारों में हुआ करती थीं जिसे वो आज स्वीकार कर रहे हैं। लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि यह सुशासन की सरकार है यहां हर इंसान के जीवन को सुधारने का काम होता है क्योंकि भाजपा राष्ट्रभक्त पार्टी है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
‘बुद्धि जब हड़ताल पर चली जाती है तो जुवान के घोड़े दौड़ने लगते हैं’ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी पर कसा तंज | मुखबिर MP