Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

कांग्रेस के पिंच हिटिंग पर जैसे ही भाजपा 'बाउंसर और यार्कर' डालती है तो डिफेंसिव मोड़ पर आ जाती है कांग्रेस

Dec 24, 2025 2 min read
कांग्रेस के पिंच हिटिंग पर जैसे ही भाजपा 'बाउंसर और यार्कर' डालती है तो डिफेंसिव मोड़ पर आ जाती है कांग्रेस
ADVERTISEMENT
Font Size:

भाजपा सरकार की नाकामियां गिनाने वाली मप्र कांग्रेस कमेटी की शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संगठन को मजबूत करने के लिए तरह-तरह के प्रयास होते रहे लेकिन फिर भी कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने में वो सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद जीतू पटवारी ने की थी। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष मीडिया में राज्य सरकार पर नाकामियों का आरोप लगाते रहे लेकिन डेढ़ साल में सरकार के खिलाफ ऐसा एक भी आंदोलन खड़ा करने में नाकाम रहे जिससे सरकार की समस्याएं बढ़ पाएं। जबकि इस बीच प्रदेश में ऐसी अनेकों घटनाएं हुई जिसे कांग्रेस मुद्दा बना सकती थी लेकिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और जीतू पटवारी की आपसी लड़ाई में कांग्रेस सरकार को घेरने में नाकाम रही। छिंदवाड़ा का सिरप  कांड,विजय शाह का विवादित बयान,संतोष वर्मा का विवादित बयान और फिर प्रतिमा बागरी के भाई के मामले में भी कांग्रेस अपेक्षित आवाज उठाने में नाकाम रही। साल 2025 को कांग्रेस ने संगठन सृजन वर्ष घोषित किया था लेकिन यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने करीबियों का ही सृजन करते रहे। कांग्रेस बात तो अगले चुनाव में भाजपा को हराने की करती है लेकिन दवी जुवां कांग्रेस के ही नेता कहते हैं कि इसी प्रकार से भाजपा की सरकार को चैलेंज करेंगे। दरअसल कांग्रेस पार्टी पहले पिंच हिटिंग करती है लेकिन जैसे ही भाजपा की तरफ से बाउंसर और यार्कर बाल आती है तो कांग्रेस के नेता बैंक फुट पर आकर डिफेंस करने लगते हैं। डेढ़ साल में कांग्रेस पार्टी सरकार को करारा जवाब देने में लगातार नाकाम रही। साल बीतने चला औरश्र अब अंत में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुला कर कांग्रेस फिर संगठन को मजबूत करने का दावा करेगी। मजे की बात यह रहेगी कि इस कार्यसमिति की बैठक में फैसले तो बड़े-बड़े लिए जाएंगे। जिसमें एसआइआर को लेकर कांग्रेस फिर जनता के बीच जाने की बात करने वाली है। लेकिन प्रदेश की जनता ने एसआइआर को सिरे से खारिज कर दिया है। कुल मिला कर कार्यकर्ताओं का दिल बहलाने के लिए कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है जिससे कार्यकर्ताओं को लगता रहेगा कि पार्टी में कुछ तो हो रहा है।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
कांग्रेस के पिंच हिटिंग पर जैसे ही भाजपा 'बाउंसर और यार्कर' डालती है तो डिफेंसिव मोड़ पर आ जाती है कांग्रेस | मुखबिर MP