स्वास्थ विभाग के कर्मचारी तबादले के लिए कहां करें आवेदन आनलाइन वेबसाइट नहीं हुई ओपन

मध्य प्रदेश में एक से 15 जून तक तबादले से बैन हटाया गया है। और जिन कर्मचारियों को दबादला करवाना है उनके लिए आनलाइन आवेदन की व्यस्था की गई है। सरकार की तरफ से आश्वासन दिलाया गया था कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों को जो तबादले के इच्छुक हैं उन्हें आनलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन सरकार का नियम स्वास्थ्य विभाग में बदल जाता है क्योंकि प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल के पास है। जिन कर्मचारियों को तबादला करवाना है वो लगातार वेबसाइट खोल रहे हैं लेकिन स्वास्थ विभाग की वेबसाइट नहीं खुल रही है। सरकार की ओर से निर्धारित समय सीमा आधी निकल चुकी है और तबादले की इच्छा रखने वाले कर्मचारी अभी तक आवेदन ही नहीं कर पाए। अब खबर है कि स्वास्थ मंत्री के निवास पर आफलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। सबसे पहले उनके निजी सचिव आनंद भट्ट के पास कर्मचारियों को बैठना होता है वहां पर हर प्रकार की बात तय होती है। जो कर्मचारी अपना आवेदन लेकर राजेन्द्र शुक्ल के निवास गए उनका साफ कहना है कि स्वास्थ मंत्री के निवास पर लंबी मसक्कत के बाद आनंद भट्ट से मुलाकात होती है। लेकिन उसका व्योहार ऐसा है कि मानो उसकी किडनी मांग ली गई हो। जो कर्मचारी खुल कर बात कर रहे हैं उनके काम का आश्वासन दिया जाता हैं बांकी जो कर्मचारी खुल कर बात नहीं करता उनके हाथ सिर्फ मायूसी ही लग रही है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?NHM संविदा कर्मियों की हड़ताल से बीमार हुई स्वास्थ व्यवस्था लेकिन सरकार तबादलों में मस्त जनता के स्वास्थ की नहीं फिक्र
मीनाक्षी के चार 'नट' 'बिरदाबली' गाने को तैयार बांकी सारे नेता भीड़ का हिस्सा सपोर्ट में बोलने को नहीं कोई तैयार
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

नए साल में शासकीय कर्मचारियों को सीएम मोहन यादव की सौगात,पहली तारीख को मिलेगा वेतन
30/12/2023
शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
1/1/2024
शासकीय कर्मचारियों का मनचाही जगह पर होगा तबादला,वेतन विसंगति दूर करने पर भी सीएम का जोर
29/7/2024