Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

चेहरे पर मुस्कान और 'संगठन गढ़े चलो' का संकल्प लिए बीजेपी अध्यक्ष हेमांत खंडेलवाल सादगी से मना रहे अपना जन्मदिन

Sep 3, 2025 3 min read
चेहरे पर मुस्कान और 'संगठन गढ़े चलो' का संकल्प लिए बीजेपी अध्यक्ष हेमांत खंडेलवाल सादगी से मना रहे अपना जन्मदिन
ADVERTISEMENT
Font Size:

लाइमलाइट और शोर शराबे से दूर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपना जन्मदिन पूरी सादगी के साथ मना रहे हैं। हमेशा उनकी सादगी का आलम ये है कि जन्मदिन पर पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता होर्डिंग बैनर में फिजूल खर्ची ने करे इसलिए उन्होने तीन दिन पहले ही कार्यकर्ताओं से कह दिया था कि उनके जन्मदिन पर कोई भी कार्यकर्ता होर्डिंग और बैनर न लगाए। उनकी घोषणा की एक और विशेषता थी कि उन्होने कहा कि खुद के जन्मदिन पर होर्डिंग बैनर के लिए मना किया है न कि दूसरों के लिए। खंडेलवाल भाजपा के उन नेताओं में शामिल हैं जो दिखावे पर नहीं करके दिखाने पर विश्वास करने वाले नेता हैं। हमेशा चेहरे पर मुस्कान लिए हेमंत खंडेलवाल के पास जब कोई कार्यकर्ता दूर से आता है तो वो सहसा उससे पूछते हैं कैसे हो। आपके क्षेत्र में पार्टी और संगठन का काम कैसा चल रहा है। भोपाल आए हैं तो यहां रुपने,ठहरने की व्यवस्था है। कार्यकर्ताओं को अपनी सफलता की चावी मानने वाले हेमंत खंडेलवाल हर कार्यकर्ता को यही मंत्र देते हैं कि आपकी क्षमता के अनुसार पार्टी आपको काम देगी। हर कार्यकर्ता का पार्टी में अपना महत्व होता है। पार्टी कोई एक व्यक्ति से नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से चलती है और सफलता की नई इबारत लिखती है। बीजेपी के नव निर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के पद संभालने के बाद कार्यकर्ताओं में भी एक नया जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं को भी उनसे काफी अपेक्षाएं हैं लिहाजा इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हेमंत खंडेलवाल इस बार इसी कोशिश में हैं कि कार्यकारिणी बने तो हर कार्यकर्ता को उसके मेहन का पद के रुप में उचित मूल्य मिले। इसी लिए बीजेपी अध्यक्ष काफी सोच विचार कर हर कदम उठा रहे हैं। हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के बाद ही जिला कार्यकारिणी घोषित हो रही हैं जिसमें हर वर्ग को संख्या और योग्यता के आधार पर स्थान दिया जा रहा है। जिन जिलों की कार्यकारिणी जारी हुई उन किसी भी जिलों में कहीं भी विरोध देखने को नहीं मिला है। खंडेलवाल के जिलों में अपनाए फॉर्मूले की झलक अब प्रदेश कार्यकारिणी में भी देखने को मिल सकती है। पार्टी के पदाधिकारी भी यही मान कर चल रहे हैं। आज जब खंडेलवाल अपना जन्मदिन मना रहे हैं तो कार्यकर्ता होर्डिंग बैन न लगा कर बल्कि उनके नाम पर अनाथ आश्रम और वृद्ध आश्रमों में फल सहित अन्य वस्तुएं दान कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT
चेहरे पर मुस्कान और 'संगठन गढ़े चलो' का संकल्प लिए बीजेपी अध्यक्ष हेमांत खंडेलवाल सादगी से मना रहे अपना जन्मदिन | मुखबिर MP