महिला उद्यमियों को मिलेगा बढ़ावा,भोपाल में 800 से ज्यादा महिला उद्यमियों का सीएम करेंगे सम्मान,बधवाएंगे राखी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार 13 अगस्त को महिला उद्यमी सम्मेलन सह रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रदेश की महिला उद्यमियों से संवाद करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया है कि कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. यादव महिला उद्यमियों द्वारा संचालित करीब 80 से अधिक उद्योगों का और लोकार्पण और 10 से अधिक उद्योगों का भूमिपूजन भी करेंगे। सम्मेलन में प्रदेश की 800 से अधिक महिला उद्यमी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ महिला उद्यमी अपने अनुभव भी साझा करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्यमियों को प्रतीकात्मक रूप से ऋण वितरित करेंगे। महिला उद्यमी सम्मेलन में मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ वूमेन इंटरप्राइजेज, फिक्की, सीआईआई का इंडियन वूमेन नेटवर्क, लघु उद्योग भारती, डिक्की, बी.आई.सी.बी.आई., पीएचडी चेंबर, बीएनआई और आईएम स्टार्ट-अप संगठन की महिला उद्यमी और पदाधिकारी शामिल होंगे।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?अतिशि क्षिक्षकों की नियुक्ति का काम शुरु,15 अगस्त से रिक्स स्थानों पर होगी नियुक्ति,आदेश हुए जारी
महिला जन प्रतिनिधियों की बढ़ी शैलिरी,20 फीसदी से ज्यादा शैलिरी बढ़ाने का सीएम यादव ने किया ऐलान
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

अधिकारियों कर्मचारियों को डीए देने से पहले रिटायरमेंट के बाद राहत देने के मूड में मोहन सरकार
4/2/2024
सीएम मोहन यादव ने शासकीय सेवकों के डीए की मंगाई फाइल,मिल सकती है खुशखबरी
9/3/2024
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को अचार संहिता लगने से पहले मिलेगा डीए,सरकार ने बनाई कार्ययोजना
1/3/2024