Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

मप्र भाजपा की कार्यकारिणी पर काम शुरु,एक से डेढ महीने के अंदर जारी होगी नई कार्यकारिणी

Aug 4, 2025 2 min read
मप्र भाजपा की कार्यकारिणी पर काम शुरु,एक से डेढ महीने के अंदर जारी होगी नई कार्यकारिणी
ADVERTISEMENT
Font Size:

मध्य प्रदेश भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद अब सभी की नजर नई कार्यकारिणी पर है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक संतुलित कार्यकारिणी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार की कार्यकारिणी ऐसी होने वाली है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। कार्यकारिणी में गुट नहीं काम को प्राथमिकता देने की कोशिश की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष खुद सभी संभागों का दौरा कर ऐसे कार्यकर्ताओं को लिष्ट तैयार कर रहे हैं जिन्हे कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है। कार्यकारिणी के साथ ही निगम-मंडल की सूची पर भी काम किया जा रहा है। जिन कार्यकर्ताओं को संगठन में पद मिलेगा उन्हे निगम-मंडल में शामिल किया जाएगा। जो प्रभावशाली नेता संगठन से बचेगा उसे निगम-मंडल में स्थान दिया जाएगा। भाजपा की कोशिश है कि जो कार्यकारिणी बने वो निर्विविद रहे उसमें किसी प्रकार का आरोप न हो। हर वर्ग और हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। सीधे तौर पर कहा जाए तो कार्यकारिणी का एक खाका तैयार किया जा चुका है। उस खाके में कौन सा नेता फिट बैठता है उसके लिए पार्टी की तरफ से लगातार प्रयास जारी है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी के नेता खुद को नई कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से लेकर दिल्ली तक भाजपा के नेता दौड़ लगा रहे हैं कि उन्हे किसी भी तरह से कार्यकारिणी अथवा निगम-मंडल में शामिल कर लिया जाए।

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT