Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
मध्य प्रदेश

⚡ Exclusive: नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज — Government's Big Move

नशे से दूरी है जरूरी 2. 0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया……………….

Aug 23, 2026 Updated: Aug 23, 2026 4 min read
⚡ Exclusive: नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज — Government's Big Move
ADVERTISEMENT
Font Size:

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

ADVERTISEMENT

बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया
……………….
बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति ने बड़वानी पुलिस की नशामुक्ति मुहिम को दिलाई वैश्विक पहचान

बड़वानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ’पद्मविलोचन शुक्ल’ के निर्देशन में बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से नशामुक्ति विषय पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन गतिविधियों का व्यापक आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा 16,700 ड्राइंग शीट्स पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कर जन-जन तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। इस अभिनव एवं रचनात्मक पहल के फलस्वरूप बड़वानी पुलिस का नाम ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हुआ, जो जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

ADVERTISEMENT

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनाना था। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से जन-जन तक नशामुक्ति का प्रभावी संदेश पहुंचाया। बड़वानी पुलिस की इस अभिनव पहल ने जनसहभागिता आधारित सामाजिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप इस अभियान को वैश्विक स्तर पर पहचान प्राप्त हुई।

बावनगजा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक ’पद्मविलोचन शुक्ल’ को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में एक अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर ’राजेश शुक्ला’ ने कहा कि बड़वानी पुलिस द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जिले का अभूतपूर्व आयोजन है, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश केवल भाषणों के माध्यम से नहीं दिया गया, बल्कि चित्रकला एवं स्लोगन लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियों से अभियान का सक्रिय सहभागी बनाया गया। इससे बच्चे नशे के दुष्प्रभावों से परिचित हुए और समाज में नशामुक्ति का प्रभावी संदेश प्रसारित हुआ। उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल का ’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज होना पूरे बड़वानी जिले, निमाड़ अंचल एवं मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

पुलिस अधीक्षक ’पद्मविलोचन शुक्ल’ ने बताया कि ’नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत बड़वानी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों से लगभग ’16,700 ड्राइंग शीट्स’ पर नशामुक्ति विषयक चित्र एवं स्लोगन तैयार कराए गए। इस अभियान में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्ति का प्रभावी संदेश दिया। उन्होंने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम द्वारा बड़वानी पुलिस की इस पहल को मान्यता प्रदान करते हुए मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर जिले को गौरवान्वित किया गया है।

ADVERTISEMENT

’वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन’ के चार्टर्ड ऑफिसर ’राजीव श्रीवास्तव’ ने कहा कि नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत किए जा रहे प्रयासों से समाज में निरंतर जनजागरूकता बढ़ रही है तथा लोगों की सहभागिता भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अभियान का दायरा और प्रभाव दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बड़वानी पुलिस द्वारा संचालित इस अभिनव जनजागरूकता अभियान को देखते हुए इसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। उन्होंने बड़वानी पुलिस को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं नवाचारपूर्ण अभियान निरंतर संचालित करते रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, डीएसपी महिला सुरक्षा/एसडीओपी बड़वानी महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे, डीएसपी चेतनसिंह बघेल, रक्षित निरीक्षक उषा सिसोदिया यातायात प्रभारी श्रीमती रजनी भार्गव सूबेदार अलका वास्केल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण ओमप्रकाश चांगोड थाना प्रभारी अंजड़ आर आर चौहान
थाना प्रभारी पलसूद विक्रम बामनिया थाना प्रभारी वरला नारायण रावल थाना प्रभारी सिलावद निरीक्षक रामकृष्ण लोहवंशी, थाना प्रभारी पाटी रामदास यादव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व जिन बच्चों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान में भाग लिया है उन्हें पुरस्कार भी किया गया स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT