#BHOPAL
Total published stories tagged under #BHOPAL: 1202

स्वच्छता की राह देखता भोपाल पुलिस हेड क्वार्टर का सौंचालय
देश भर में स्वच्छता अभियान (swachhta abhiyan) चलाए जा रहे हैं। सभी जगहों पर सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा के नेता खुद अपने हाथों से सफाई करते नजर आ रहे हैं। लेकिन जिस पुलिस के भरोसे ( bhopal police headquarters) लोग घर में चैन की नींद सोते हैं उसी पुलिस थानों में सफाई की बात की जाए तो सारे स्वच्छता अभियान पर पलीता लगता नजर आता है। और इस वक्त तो प्रदेश का गृह विभाग भी मुख्यमंत्री के हाथ में ही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सौंचालय किस प्रकार का गंदा है। यह सौंचालय भोपाल के पुलिस हेड क्वार्टर का है और इसमें इतनी गंदगी है कि यहां जाने से भी डर लगता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि पुलिस के सिपाही किस प्रकार से इस सौंचालय का इस्तेमाल करते होंगे। तस्वीर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की भी सफाई करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जो 18 साल तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। लगातार स्वच्छता की बात की लेकिन पुलिस थानों के सौंचालयों को सभी साफ सुथरा रखने का प्रयास नहीं किया। कहा गया था कि थानों में पदस्थ महिला पुलिस के लिए अलग से सौंचालय बनाए जाएंगे लेकिन वो भी सिर्फ भाषणों तक ही सीमित रहा। पुलिस हेड क्वार्टर की बात हो अथवा अन्य किसी थाने की सभी जगह गंदगी का अंबार ऐसे देखने को मिलता है जैसे थाने इंसान की सामान्य दिनचर्या में आते ही नहीं हैं। इन थानों में ही जनता के रक्षक बैठते हैं और जनता की सुरक्षा की योजनाएं तैयार करते हैं। कुछ पुलिस कर्मियों से सौंचालय के बारे में बात करने का प्रयास किया गया तो दवी जुवां बस इतना ही कहते हैं कि जो है सामने है इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि पुलिस की स्थिति क्या है। पुलिस से लोगों को उम्मीदें तो बहुत हैं लेकिन पुलिस की सुविधाओं के बारे में कोई कुछ सोचता नहीं है। पुलिस वालों का यही मानना है कि उनकी नौकरी बीतने की कगार पर है और वो जीवन भर यही सोचते रहे कि कभी तो अच्छे दिन आएंगे लेकिन यही सोचते-सोचते उनकी नौकरी और उम्र बीत गई लेकिन न तो थानों के अच्छे दिन आए और न ही उनके जीवन के अच्छे दिन आए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल से BRTS को हटाने का किया फैसला, 20 जनवरी को हटेगा BRTS
भोपाल की सड़कों में बनाए गए BRTS को हटाने का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (mohan yadav) ने फैसला कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी से BRTS को हटाने की कार्रवाई शुरु की जाएगी।अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तय समय सीमा में बीआरटीएस (brts bhopal) का हटाने का काम होना चाहिए।मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि बीआरटीएस कॉरिडोर यातायात में सुगमता और जन सुविधा के लिए हटाए जा रहे हैं । अतः जहां ट्रैफिक का दबाव सर्वाधिक हो वहीं से बीआरटीएस कॉरिडोर हटाने का कार्य आरंभ किया जाए। कॉरिडोर हटाने का कार्य बैरागढ़ से आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जन सुविधा को देखते हुए बीआरटीएस हटाने का काम रात में किया जाए और पुलिस से समन्वय करते हुए बीआरटीएस हटाने की संपूर्ण अवधि में शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

एमपी में 25000 से ज्यादा नौकरियां,मैट्रो में की जाएंगी भर्तियां
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल भर्ती (metro recruitment) में जो व्यक्ति आवेदन करने की सोच रहे हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी है।बताया जा रहा है कि Madhya Pradesh के अंदर जो है करीब 25000 से अधिक पदों पर जल्द ही मेट्रो रेल विभाग भर्ती जारी करने जा रहा है। जो भी युवा बेरोजगार हैं,महिलाएं बेरोजगार है उनको जल्द ही Mp metro rail Vacancy 2024 भर्ती के तहत अब शानदार नौकरी का मौका मिलेगा। इस भर्ती के तहत लिए सबसे खास बात है कि कम से कम 10वीं 12वीं पास तक के युवाओं को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया जाएगा। मध्य प्रदेश की भर्ती में बता दें कि 10वीं 12वीं पास तक के तमाम युवाओं को मौका दिया जाएगा । दोनों को ही अलग-अलग पदों के हिसाब से रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। 2024 के अंदर मेट्रो रेल युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का जारी है जन संपर्क,जनता से मांग रहे फिर सेवा करने का आशीर्वाद
भोपाल में 108 के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (pc sharma) का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट (dakshin paschim vidhan sabha ) से चुनाव मैदान में उतरे पीसी शर्मा घर-घर संपर्क कर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पीसी शर्मा का कहना है कि वो अपनी विधानसभा के लोगों को अपना परिवार मानते हैं यही कारण है कि उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा का कोई भी व्यक्ति कभी भी पीसी शर्मा से मुलाकात कर सकता है। पूर्व मंत्री शर्मा का कहना है कि उनके जीवन का लक्ष्य जनता की सेवा है और वो इसी लिए विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं जिससे वो जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां पर जनता उनका स्वागत करने के लिए आगे आती है। हर तरफ पीसी शर्मा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया जाता है। बच्चे हों या बड़े सभी लोगों को पूर्व मंत्री शर्मा खुद जानते हैं और जो भी काम लेकर आते है वो काम पहली प्राथमिकता के साथ पीसी शर्मा करने को तैयार रहते हैं। एक ऐसा वाक्या भी देखने को मिला जब पीसी शर्मा चुनाव प्रचार कर रहे थे उसी दौरान उन्हे नाली जाम देखने को मिली तो उन्होने नगर निगम कर्मचारियों का इंतजार करने के बजाय खुद हाथ में फावड़ा उठाया और नाली साफ करने लगे।

गृह मंत्री को विधानसभा चुनाव में हरा कर पीसी शर्मा ने लहराया था जीत का पर्चम
भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट को भाजपा अपनी सीट मान कर चलती है और इस सीट से तत्कालीन गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता (umashankar gupta) चुनाव लड़ा करते थे। उमाशंकर गुप्ता का बड़ा राजनीतिक कद माना जाता है वो भोपाल के महापौर भी रह चुके हैं। लेकिन साल 2018 में उन्हे पीसी शर्मा (PC Sharma) से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी यह मान कर चल रही थी कि दक्षिण-पश्चिम से किसी भी भाजपा नेता को कोई कांग्रेस नेता शिकस्त नहीं दे पाएगा लेकिन भाजपा के मुगालते उस वक्त दूर हो गए जब कांग्रेस पार्टी ने अपने तुरुप के इक्के यानि पीसी शर्मा को चुनाव मैदान में उतार दिया। पीसी शर्मा कांग्रेस के उन नेताओं में शुमार किए जाते हैं जिन्हे भोपाल की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा दो वो पार्टी के लिए पूरी क्षमता के साथ जी जान लगा कर जुट जाते हैं । उनकी छवि भी निर्दाग और मिलनसार है यही कारण है कि कांग्रेस ने जब पीसी शर्मा पर दांव लगाया तो भाजपा को बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी कि पीसी शर्मा उमाशंकर गुप्ता को हरा पाएंगे लेकिन आखिर में वही परिणाम आए जिसकी भाजपा को उम्मीद भी नहीं थी। अब एक बार फिर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा दक्षिण-पश्चिम (dakshin paschim) विधानसभा से चुनाव मैदान में हैं और जनता का आशीर्वाद चाहते हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि पीसी शर्मा को भोपाल की 108 भी कहा जाता है मतलब घटना होने के बाद एंबुलेंस भले लेट पहुंचे लेकिन पीसी शर्मा घटना स्थल पर तुरंत पहुंचते हैं।

दक्षिण-पश्चिम की 108 V/S 'भगवान' की लड़ाई,सतह पर आई
भारतीय जनता पार्टी ने पांचवी सूची में 92 वे उम्मीदवारों की घोषणा कर अब तक 228 सीटों में अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है (bjp candidate list)। इस सूची में भोपाल की दक्षिण -पश्चिम विधानसभा सीट भी शामिल है। इस सीट के इतिहास पर जाएं तो इस सीट से जिस पार्टी का विधायक जीता है उसी की प्रदेश में सरकार बनी है। पहले इस सीट से पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता (Umashankar Gupta) जीता करते थे लेकिन साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (PC Sharma) ने जीत दर्ज की और प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस सरकार की वापसी हुई। पीसी शर्मा उन नेताओं में शुमार किए जाते हैं जो 24 घंटे अपने क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं। 2019 में गणेश चतुर्थी के दौरान एक घटना खटलापुरा में हुई थी जहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई बच्चे तालाब में डूब गए थे। रात के करीब दो बजे थे पीसी शर्मा जी को कहीं से घटना की जानकारी हुई,उस वक्त उनके पास ड्राइवर तक नहीं था लेकिन पीसी शर्मा ने सबकुछ परवाह किए बगैर घटना स्थल पर पहुंचे और अपनी तरफ से यथासंभव मदद की। उसके बाद कोरोनाकाल का दौर आया जब ना सिर्फ दक्षिण-पश्चिम विधानसभा (Bhopal Dakshin Paschim) बल्कि भोपाल की अलग-अलग विधानसभा सीटों की जनता राशन से लेकर उपचार तक के लिए परेशान होकर भटक रही थी उस दौरान भी पीसी शर्मा के दरवाजे लगातार जनता की मदद के लाए खुले रहे। पीसी शर्मा जनता की भलाई के लिए ना सिर्फ शारीरिक अथवा आर्थिक रुप से मदद करने के लिए तैयार रहते हैं बल्कि उनके क्षेत्र की जनता खुशहाल और समृद्ध रहे उसके लिए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सावन के महीने में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कराया लगातार पार्थिव शिवलिंग का भी निर्माण कराया,हाल ही में जब भाजपा और कांग्रेस के नेता टिकट के लिए अपने हाई कमान के पास चक्कर काट रहे थे उस दौरान पीसी शर्मा शास्त्री नगर में तीन दिवसीय भागवत कथा का आयोजन कर रहे थे। पीसी शर्मा हमेशा कहते हैं कि वो दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में आने वालों को वोटर नहीं बल्कि अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। चुनाव वो पद अथवा प्रतिष्ठा के लिए नहीं लड़ते बल्कि जनता की सेवा के लिए वो चुनाव लड़ते हैं जिससे वो अपने क्षेत्र के जनता की पूरी शक्ति के साथ सेवा कर सकें।

भाजपा ने 39 नामों की दूसरी लिष्ट की जारी,नरेन्द्र सिंह तोमर,राकेश सिंह और प्रहलाद पटेल ने चौकाया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल से उड़ान भरते ही भारतीय जनता पार्टी ने 39 नामों की दूसरी लिष्ट जारी कर दिया है (BJP Second list)। इस लिष्ट में भाजपा ने ज्यादातर सांसदों पर विधानसभा चुनाव के लिए भरोसा दिखाया है। कुछ सीटों पर भाजपा ने चौकाने वाले नाम घोषित किए हैं तो कुछ में सांसदों को मौका देकर चौकाने का काम भी किया है। सतना सांसद गणेश सिंह (Ganesh Singh) को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट देकर स्थानीय दावेदारों की उम्मीद पर पानी फेर दिया है। इसी प्रकार भितरवार सीट से मोहन सिंह राठौर (Mohan Singh Rathore) को टिकट देकर चौकाया है तो वहीं सीधी से दो बार की सांसद रीती पाठक (Riti Pathak) को सीधी प्रॉपर से टिकट देकर एक बड़ा बदलाव करने का प्रयास किया है। मैहर से श्रीकांत चतुर्वेदी (Shrikant Chaturvedi) को मौका दिया गया है।जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह (Rakesh Singh) अपना भाग्य आजमाएंगे। नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल (Prahlad Patel) चुनाव मैदान में रहेंगे। इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) चुनाव मैदान पर रहेंगे। भाजपा की दूसरी लिष्ट ने राजनीतिक पंडितों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिस प्रकार दूसरी सूची जारी हुई है इससे भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अपने सभी तुरुप के इक्कों को इस चुनाव मैदान में आजमाने जा रही है। मुरैना से रघुराज कंसान,दिमनी से नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ,लहार से अमरीश शर्मा (गुड्डू) डबरा (अजा) इमरती देवी (Imarti Devi),सेवड़ा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा (अजा) से रमेश खटीक, सहित अन्य नामों की हुई घोषणा।

पीएम मोदी का बयान विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं,भटके नहीं और अटके भी नहीं,'मेरी गारंटी' मित्थ्या नहीं होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी’ है। भोपाल में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ (karyakarta mahakumbh) को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि ‘जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है तो वो जमीन तक उतरती है। घर घर तक पहुंचती है, हर लाभार्थी तक पहुंती है।’ इसी के साथ उन्होने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए (PM Modi in Bhopal)। पीएम मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस ने अपनी इच्छाशक्ति खो दी है और उसका ठेका अब कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपना ठेका दूसरों को दे दिया है। वो एक ऐसी कंपनी बन गई है जिसमें नारों से नीतियों तक हर चीज आउटसोर्स हो रही है और ये ठेका कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। भोपाल के जंबूरी मैदान में लाखों बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया कि वो आने वाले चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है और भाजपा के साथ देश के दिल का जुड़ाव कुछ विशेष रहा है। भाजपा को हमेशा एमपी के लोगों ने भरपूर आशीर्वाद दिया है। अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता विजयाराजा सिधिंया, सुंदरलाल पटवा जैसे अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। ऐसे अनेक लोगों का तप और त्याग आज भी भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है। इसलिए मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का ही नहीं, बल्कि विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होने कहा कि आने वाला चुनाव (MP Elections 2023) बेहद अहम है। हमें ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगों ने बनाया है उस विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं, भटके नहीं और अटके भी नहीं।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का भाजपा के प्रवासी विधायकों पर तंज 'किराए के टट्टुओं से चुनाव नहीं जीते जाते'
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर प्रवासी विधायकों को भेजा है (BJP MLA)। भाजपा साशित चार राज्यों से आए विधायकों को भोपाल में ट्रेनिंग देने के बाद उन्हे अलग-अलग विधानसभा सीटों में रवाना भी कर दिया गया है। भाजपा के प्रवासी विधायक अलग-अलग विधानसभा सीटों पर जाएंगे और उन विधानसभा सीटों की क्या स्थिति है उसकी रिपोर्ट तैयार कर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को सौंपेंगे। लेकिन इस बीच प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह (Govind Singh) ने एक विवादास्पद बयान देकर प्रवासी विधायकों के दौरे पर सवाल खड़ा कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि किराए के टट्टुओं से कभी चुनाव नहीं जीते जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने साफ कहा कि भाजपा का यह प्लान पूरी तरह से फ्लॉप साबित होगा। भारतीय जनता पार्टी की चुनाव में हालत खराब है इसी लिए भाजपा इस प्रकार के हथकंडे आजमा रही है लेकिन इसके नतीजे सार्थक साबित नहीं होंगे। नेता प्रतिपक्ष ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर भी जमकर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश में जो भी विकास दिख रहा है वो कांग्रेस की देन है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) दस साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। दस सालों में अमित शाह दिग्विजय सिंह पर एक भी घोटाला साबित करके दिखा दें। अमित शाह सिर्फ जनता को बर्गलाने का प्रयास कर रहे हैं उससे ज्यादा कुछ नहीं लेकिन प्रदेश की जनता इस बार भाजपा की बातों में आने वाली नहीं है (MP BJP)।

पन्ना प्रमुखों को अमित शाह की सलाह,बीमा एजेंट की तरह करें काम,कांग्रेसियों को तोड़ें
ग्वालियर में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जिला अध्यक्षों को अमित शाह ने जमकर फटकार लगाई है (Amit Shah in Gwalior)। अमित शाह ने कहा कि आप लोगों की ऐसी ही वर्किंग रही तो संभाग जीतना मुस्किल होगा। प्रदेश कार्यसमिति के बाद एक बैठक में अमित शाह ने जिलाध्यक्षों से मतदान केन्द्रों की जानकारी मांगी थी। जानकारी मिलने पर अमित शाह संतुष्ट नहीं हुए (panna pramukh)। अमित शाह ने कहा कि बतौर प्रतिनिधि आप लोग अपने कामों में काफी पीछे हैं। अमित शाह ने बूथ स्तर पर काम करने की सलाह देते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तोड़ने की बात कही। केन्द्रीय गृह मंत्री ने साफ कहा है कि बीमा एजेंटो की तरह काम करें और कांग्रेसियों को तोड़ें। इसके अलावा अमित शाह ने क्षेत्रीय स्तर पर भाजपा नेताओं के छत्रपों को जिम्मेदारी सौंपी है। ग्वालियर-चंबल को भाजपा काफी गंभीरता से ले रही है लिहाजा अमित शाह ने इस क्षेत्र में केन्द्रीय गृह मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर,ज्योतिरादित्य सिंधिया और अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालासिंह आर्य को जिम्मेदारी सौंपी है। विंध्य को लेकर भाजपा खेमें में काफी चिंता देखने को मिल रही है यही कारण है कि विंध्य का जिम्मा खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया है। महाकौशल क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रहलाद पटेल को तो मालवा अंचल में कैलाश विजयवर्गीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल मिला कर भाजपा ऐसी रणनीति तैयार कर रही है जिसके तहत कांग्रेस को चुनाव में किसी प्रकार का मौका ना मिलने पाए। भाजपा का मानना है कि जिनके बल पर कांग्रेस चुनाव जीतने का दावा कर रही है उन्ही को कांग्रेस में नहीं रहने दिया जाएगा किसी तरह से कांग्रेस के मजबूत कार्यकर्ताओं को तोड़ो और भाजपा में शामिल करवाओ। अगले कुछ दिनों में एमपी में जमकर तोड़फोड़ की राजनीति देखने को मिलने वाली है। भोपाल में भी गरीब कल्याण योजना के तहत शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। करीब 25 घोटालों का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने साफ कहा था कि सभी मामलों की जांच चल रही है जिस दिन जांच पूरी हो जाएगी उस दिन सबकुछ सामने आ जाएगा।

कांग्रेस की सरकार में गरीबों का राशन कांग्रेसी चट्टे-बट्टे ही चट कर जाते थे,हिम्मत है तो 50 साल का रिपोर्ट कार्ड दे कांग्रेस
शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड (Shivraj Government Report Card) पेश करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को भोपाल (Amit Shah in Madhya Pradesh) में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि 53 साल में 6-7 साल छोड़कर पूरे समय मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस के 53 साल के शासन में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में मध्य प्रदेश में तेजी से विकास हुआ। शिवराज सिंह के नेतृत्व में कई परिवर्तन हुए। गृह मंत्री ने कहा कि बीजेपी ने राजनीति में जवाबदेही की परंपरा शुरू की। अमित शाह ने कहा कि 2024 को लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी सीटें बीजेपी जीतेगी (MP Elections)। शाह ने कहा कि 2014 में लोकसभा की 29 में से 27 सीटें, 2019 में 29 में 28 सीटें भाजपा को मिली। अब मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि एक सीट की कमी है, 2024 में यह कमी भी मध्य प्रदेश की जनता पूरी कर देगी, मुझे पूरा विश्वास है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से कहना चाहता हूं कि इधर-उधर की बातें करके जनता को भ्रमित ना करते हुए मध्य प्रदेश के विकास के इस रिपोर्ट कार्ड का जवाब दें। कांग्रेस सरकार के 53 सालों का हिसाब दे मिस्टर बंटाधार और कमलनाथ की जोड़ी। शाह ने कहा कि कभी बंटाधार माना जाने वाला मध्य प्रदेश आज विकास की बुलंदियां छू रहा है। 20 साल में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाते हुए भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अमित शाह ने शाह ने आगे कहा कि यहां 11,700 से 1 लाख 40 हजार तक प्रति व्यक्ति आय पहुंचाना, ये सारे पैमाने को रिकॉर्ड तोड़ने वाला विकास है। मोदी जी और शिवराज जी की जोड़ी ने मध्य प्रदेश को यहां तक पहुंचाया है। इस दौरान शाह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा कि कमलनाथ ने कभी हल नहीं पकड़ा, लेकिन एमएसपी की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में राशन उनके चट्टे-बट्टे ही खा जाते थे। कांग्रेस के समय में 52 लाख राशन के लाभार्थी परिवार थे, अब एक करोड़ 25 लाख परिवारों को राशन पहुंच रहा है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के पास अगर हिम्मत है अपने 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर आए। हमने राजनीति के अंदर जवाबदेही की परंपरा खड़ी की है। जहां-जहां हमारी सरकार है, वहां हम हिसाब लेकर जाते हैं। शाह ने कहा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की गरीब कल्याण योजनाओं को बंद कर दिया या फिर उन योजनाओं का पोषण ना करके लंगड़ी करने का काम किया। उन्हें अपने 15 महीने के सरकार का हिसाब जनता को देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता ने ओपन डिवेट पर भगवा को कहा बलात्कारी,जमकर हुआ हंगामा
एक प्रतिष्ठित स्थानीय न्यूज चैनल ने भोपाल के टीटी नगर में ओपन चुनावी डिवेट का आयोजन मंगलवार शाम को किया था। डिबेट के दौरान कांग्रेस और भाजपा के प्रवक्ताओं सहित स्थानीय जनता को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन इस ओपन डिवेट में कांग्रेस के एक प्रवक्ता खुद से आपा खो बैठे और उन्होने शब्दों की मर्यादा को लांघते हुए भगवा को बलात्कारी कह डाला। फिर क्या था ओपन डिवेट देखने पहुंची स्थानीय जनता ने भी खुद से आपा खो दिया और हंगामा शुरु हो गया। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। लेकिन समय रहते भाजपा के प्रवक्ताओं ने कांग्रेस के प्रवक्ताओं को बचाया और स्थानीय नागरिकों के गुस्से को शांत किया। इस बीच मामले ने इतना तूल पकड़ा कि आनन फानन में मौके पर पुलिस भी पहुंची उसके बाद ही पूरा मामला शांत हो पाया। कांग्रेस के जिन प्रवक्ता ने शब्दों की मर्यादा लांघी वो ग्वालियर अंचल से आते हैं और खुद को सही साबित करने के लिए वो जब भी किसी न्यूज चैनल में डिबेट पर बैठते हैं तो हमेशा खुद से आपा खो देते हैं और आए दिन न्यूज चैनल में वो विवादों के केन्द्रबिंदु बनते रहते हैं।