#Madhya pradesh news
Total published stories tagged under #Madhya pradesh news: 286

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना बनेंगी लखपति, मिलेगा पक्का मकान,गरीब बच्चियों की मुफ्त में होगी पढ़ाई
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) द्वारा लाड़ली बहना आवास योजना (ladli behna awas yojana)की शुरुआत की गई थी मुख्यमंत्री मोहन यादव (mohan yadav) ने इस अभियान को गति देने का कार्य कर रहे हैं। लगातार लाड़ली बहनों के लिए एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं आपको बता दें कि लाडली बहना योजना की किस्त जनवरी माह की 10 तारीख को सभी के खातों में जारी होने वाली है। लाड़ली लखपति बहना योजना के तहत एक लाख पूरे साल में देने का प्रावधान बना दिया गया है जिसमें लखपति बहना योजना में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा इसकी शुरुआत करने की तैयारी पूरी कर ली गई है आपको बता दें की 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।2023 विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा अनेकों घोषणाएं की गई थी अब जब मध्य प्रदेश की सरकार बनी और मुख्यमंत्री मोहन यादव को बनाया गया तो मोहन यादव के द्वारा लगातार शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है अब 450 रुपए में लाडली बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम मध्य प्रदेश सरकार कर रही है आपको बता दे की अक्टूबर नवंबर महीने में महिलाओं के अकाउंट में सब्सिडी भी भेजी जा चुकी है लेकिन वर्तमान में मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा नए साल 2024 पर सभी लाड़लियों के अकाउंट में सब्सिडी डायरेक्ट भेजी जाएगी। मध्य प्रदेश में गरीब परिवार की बेटियां जिनका बीपीएल कार्ड बना हुआ है उनके बेटियों की पढ़ाई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री फ्री में करवाएंगे और उन्हें पढ़ाई करवाने के बाद आत्मनिर्भर बनाने का काम मध्य प्रदेश सरकार कर रही है ।

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल, भोपाल-इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर सब जगह पहिए जाम,पेट्रोल पंपों में लगी भीड़
भारतीय न्याय संहिता की धारा 104-2 के विरोध में पूरे मध्य प्रदेश में वाहन चालकों की हड़ताल शुरू हो गई है (truck drivers strike)। विरोध प्रदर्शन कर रहे ड्राइवर ने न केवल अपने वाहन बंद कर दिए बल्कि जो वाहन सड़क पर चल रहे थे, उन्हें भी बलपूर्वक रोका गया। भारतीय न्याय संहिता की धारा 104-2 के तहत, एक्सीडेंट की स्थिति में घटनास्थल से भागना गंभीर अपराध माना गया है। हिट एंड रन मामले में 10 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। अधिकतर जिलों में बसों के पहिए थमे हुए हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य शहरों के स्टैंड से बसें नहीं चल रही हैं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ड्राइवर हिट एंड रन मामले में लागू नए कानून (भारतीय न्याय संहिता की धारा 104(2)) का विरोध कर रहे हैं, जिसमें 10 साल की सजा और 7 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा ट्रक ड्रायवर्स ने भी रात 2 बजे से ट्रक खड़े कर दिए हैं। हड़ताल ट्रांसपोर्टर्स ने नहीं, बल्कि सिर्फ ड्रायवर्स ने की है। अभी इसमें चार्टर्ड और अन्य ड्राइवर्स शामिल नहीं हुए हैं।

शासकीय कर्मचारियों को 4% डीए की जल्द मिलेगी सौगात,सीएम यादव जल्द करेंगे घोषणा
मोहन सरकार ने सरकारी खजाना खोलने का मन बना लिया है और अब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर उनको नए साल का उपहार देने वाले हैं (madhya pradesh government)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (mohan yadav) ने मध्य प्रदेश के तकरीबन 7.5 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने का फैसला कर लिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर वित्त विभाग द्वारा प्रस्ताव भी तैयार कर दिया गया है। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के मुताबिक CM डॉ. मोहन यादव द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने से राज्य सरकार को भारी बजट तैयार करना पड़ सकता है (mp government employees)। नए साल के शुभ अवसर पर राज्य के 7.5 लाख कर्मचारियों को CM डॉ. मोहन यादव द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी करने की कभी भी घोषणा की जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारियों को वर्तमान में 42 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। आने वाले नए साल के शुभ अवसर पर राज्य के 7.5 लाख कर्मचारियों को CM डॉ. मोहन यादव द्वारा महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की जा सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारियों को वर्तमान में 42 फ़ीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। और साल 2024 में CM डॉ. मोहन यादव राज्य के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का उपहार देने वाले हैं। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को प्रतिवर्ष जनवरी और जुलाई के महीने में ही बढ़ाया जाता है। राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव वित्त विभाग में मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दिया है अब इंतजार है तो बस CM मोहन यादव की घोषणा का। मध्य प्रदेश राज्य के सरकारी कर्मचारियों को वर्तमान में 42% महँगाई भत्ता राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फ़ीसदी की बढ़ोतरी यानी की 42 फ़ीसदी से बढ़ाकर 4 फ़ीसदी करने की घोषणा सीएम यादव करने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पहले ही 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 46 फ़ीसदी कर दिया गया है इसके बाद राज्य में भी DA में बढ़ोतरी का प्रस्ताव राज्य सरकार ने मुख्य निर्वाचन के समक्ष रखा था पर विधानसभा चुनाव की निकटता के कारण प्रस्ताव को मंजूरी देने में देरी हुई इसलिए अब इस प्रस्ताव को पुनः वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा है। 7.5 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी करने पर राज्य सरकार को 480 करोड़ो रुपए का बोझ झेलना पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2024 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया
साल 2024 के शासकीय कैलेंडर (2024 calendar) का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (mohan yadav) ने विमोचन किया है। म.प्र. शासन के कैलेंडर में 12 महीनों के चित्र अलग-अलग विशेषताएं दिखाने का कार्य करते हैं। कैलेंडर में देश और प्रदेश की विविध छवियों को छायाचित्रों द्वारा चित्रित किया गया है। इनमें प्रथम पृष्ठ में श्री राम मंदिर अयोध्या दर्शाया गया है। विभिन्न महीनों में संत रविदास स्मारक सागर, विकसित भारत संकल्प यात्रा, नव संवत्सर गुड़ी पड़वा, महाकालेश्वर मंदिर के साथ ही भव्य महाकाल लोक, मोहनपुरा कुंडलिया सिंचाई परियोजना राजगढ़, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल, पीएम किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और प्रदेश के शिक्षा स्तर को उत्कृष्ट बनाने के लिए सीएम राइज विद्यालय की छवियां शामिल की गई हैं। इसके साथ ही कैलेंडर में बेटियों के संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, समाज को स्वस्थ बनाने के लिए आयुष्मान भारत योजना, सामान्य जन के आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पीएम सम्मान निधि योजना से जुड़ा विवरण शामिल किया गया है। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर नियंत्रक शासकीय मुद्रणालय चंद्रशेखर वालिंबे उपस्थित थे।

मंत्रियों के विभाग बंटवारें में संशय जारी,बड़े कद के नेता बना रहे मलाईदार विभाग का दबाव
मप्र में तीन दिसंबर को मतगणना हुई और 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव (mohan yadav) ने दो सहियोगियों के साथ शपथ ली। उसके बाद 25 दिसंबर को 29 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। पांच दिन बीतने के बाद भी डॉ. मोहन यादव अब तक मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं कर पाए हैं (mp cabinet)। शपथ लेने के दौराना माना जा रहा था कि अगले ही दिन मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा लेकिन वो दिन अब तक नसीब नहीं हुआ। यहां तक कि दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं उन्हे भी कोई विभाग नहीं दिया गया है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अचानक दिल्ली बुलाया गया है तो कयासों का दौर फिर तेज हो गया है। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक अन औपचारिक कैबिनेट की बैठक बुलाई थी जिसमें उन्होने मंत्रियों से उनके इंट्रेष्ट वाले विभाग पूछे थे। उस दौरान कैलाश विजयवर्गीय,और प्रहलाद पटेल जैसे वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पसंद के विभाग बताए तो सीएम मोहन यादव हैरत में पड़ गए और आखिर में उन्होने गेंद केन्द्रीय नेत्रृत्व के पाले में डाल दी। यानि मतलब साफ है कि मंत्रियों के विभाग बंटवारों में भी केन्द्र की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। लिहाजा अब मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने के कारम लोग कयास जरुर लगा रहे हैं कि विभागों का बंटवारा हो जाएगा लेकिन स्थितियों को देखते हुए साफ नजर आ रहा है कि अब अगले साल ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो पाएगा।

बीजेपी ने हारे हुए उम्मीदवारों के साथ किया जीत के लिए मंथन
मप्र में विधानसभा चुनाव (mp elections) में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है लेकिन भाजपा इतने में संतुष्ट होने वाली नहीं है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर मंथन और समीक्षा का दौर शुरु हो गया है (bjp meeting)। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव में हारने वाले नेताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेत्रृत्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा (hitanand sharma) के साथ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश (shivprakash) भी शामिल हुए। इस मंथन में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) को छोड़ कर करीब सभी हारने वाले नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान हारने की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया गया। साथ में सभी नेताओं को लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने के लिए कहा गया है। इस मंथन में दस उम्मीदवार ऐसे भी थे जो बहुत ही कम मतों से हारे हैं। हारने वाली सीटों पर विकसित भारत यात्रा को मजबूती से शुरू करना के लिए भी कहा गया है। विधानसभा चुनाव में हारने वाले नेताओं से कहा गया है कि वो लोकसभा चुनाव में मेहनत करें और अपनी विधानसभा सीटों में पार्टी को जीत दिलाएं। बैठक के दौरान वोट शेयर पर भी खूब फोकस किया गया है और नेताओं से 51% से ऊपर वोट शेयर पहुंचाने के लिए कहा गया है।

ब्राम्हण समाज कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात
उज्जैन दक्षिण के लोकप्रिय विधायक और मुख्यमंत्री मोहन यादव (mohan yadav) से भोपाल स्थित सीएम हाउस में ब्राह्मण समाज मध्य प्रदेश (brahmin samaj mp) का एक प्रतिनिधि मंडल मिलने पहुंचा। इस मुलाकात में प्रतिनिधि मंडल ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड मुख्यमंत्री का सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस प्रतिनिधि मंडल की ओर से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में और सामान्य कल्याण बोर्ड में एक-एक महिला प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए मांग मांग सीएम मोहन यादव से की है। समाज की ओर से उज्जैन में एक भब्य कार्यक्रम आयोजित कर सीएम का सम्मान करने की भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है जिसमें मंच से ही सीएम मोहन यादव से ब्रम्ह समाज के कल्याण की विभिन्न घोषणाएं भी करवाई जाएंगी। गौरतलब है कि ब्राम्हण समाज की तरफ से समय-समय पर समाज कल्याण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। और उसी के तहत अब और कार्यक्रमों की रुप रेखा ब्राम्हण समाज तैयार करने जा रहा है। मनोज (अजय) रावत के नेत्रृत्व में ब्राम्हण समाज की भलाई के लिए कई तरह की योजनाएं और भी तैयार की जा रही हैं।

मिशन 23 के बाद 24 को फतह करने की तैयारी,बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में तैयार करेगी मास्टर प्लान
मप्र विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा उत्साहित है (mp bjp)। और यही कारण है कि इस उत्साह को बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को लगातार ब्यस्त रखना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी हारी हुई सीटों की समीक्षा भी करने वाली है। यही कारण है कि भाजपा ने पदाधिकारियों, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की है। बैठक का नेत्रृत्व विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा करेंगे। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी 51% वोट शेयर के लक्ष्य को हासिल करने की योजना को अमली जामा पहनाने का प्रयास करेगी। गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को एक कुशल संगठक माना जाता है जिनके नेत्रृत्व में भाजपा 28 विधानसभा चुनाव में 19 सीट जीती थी उसके बाद नगरीय निकाय के चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की थी और फिर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 163 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज कर सभी राजनीतिक पंडितों को गलत साबित कर दिया। अब भाजपा मिशन 2024 की ओर बढ़ चुकी है इसी लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को फिर से काम पर लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी मास्टर प्लान बनाने में अभी से जुट गई है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
सोमवार को कैबिनेट का विस्तार होने के बाद मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (mohan yadav) पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व सीएम ने पुष्प गुच्छ देकर वर्तमान सीएम का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गौरतलब है कि डॉ. मोहन यादव का जब पहली बार सीएम बनाने के लिए नाम प्रस्तावित किया गया था तब भी डॉ. मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज के निवास पर सबसे पहले पहुंचे थे और उनके पैर छू कर उनसे आशीर्वाद लिया था। गौरतलब है कि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान करीब 17 साल से ज्यादा मप्र के मुख्यमंत्री रहे हैं और सरकार चलाने का उन्हे काफी अनुभव है यही कारण है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार पूर्व सीएम से मुलाकात करने पहुंचते रहते हैं जिससे समय-समय पर उनसे रायसुमारी कर सरकार को और बेहतर ढंग से चलाने की सीख ली जा सके।

'शिव' युग खत्म 'मोहन' युग में एमपी राम राज की रखेगा नींव
मप्र की मोहन सेना (mohan cabinet) तैयार हो चुकी है। राजभवन में 29 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। कुल मिला कर 18 साल के बिखरे रायते पर भारतीय जनता पार्टी ने झाडू मार दिया है और एक नए सीएम के साथ नए मंत्रियों की टीम तैयार की गई (mp cabinet)। सपोर्ट के लिए दो उप मुख्यमंत्री भी सरकार में बनाए गए हैं। जिस प्रकार का मंत्रिमंडल तैयार किया गया है उससे लोग चौक जरुर गए हैं। नए मंत्रिमंडल में पुराने मंत्रिमंडल के चार मंत्रियों को स्थान दिया गया है जिसमें तीन सिंधिया खेमे के हैं और पार्टी के स्थापित कार्यकर्ता विश्वास सारंग शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह और गोपाल भार्गव की मंत्रिमंडल से छुट्टी कर दी गई है। नई टीम में युवा और अनुभवियों का तालमेल बिठाया गया है। कैलाश विजयवर्गीय को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं पहली बार के विधायक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि प्रहलाद पटेल को कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन इस मंत्रिमंडल विस्तार से यह साफ हो गया है कि शिवराज युग का समापन कर दिया गया है। उनके जितने भी करीबी थे उन सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मोहन मंत्रिमंडल की हुई शपथ,विंध्य के साथ धोखा,प्रमिमा बागरी बनीं राज्य मंत्री
मोहन मंत्रिमंडल (mp cabinet) की शपथ राज भवन में संपन्न हुई। इस मंत्रिमंडल में 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। सबसे खास बात यह है कि इस मंत्रिमंडल में दो ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया गया है जो पहली बार चुन करके आए हैं। पहली बार जीत करने वाले मंत्रियों में प्रतिमा बागड़ी (pratima bagri) और नरेंद्र शिवाजी पटेल (narendra shivaji patel) शामिल हैं। लेकिन यहां पर भाजपा सरकार की ओर से एक बार फिर विंद को कहीं ना कहीं ठेंगा दिखाने का काम किया गया है। जी विंध्या ने भारतीय जनता पार्टी को 30 में 25 विधायक दिए हैं उसे बिंदु को मंत्र दो मंत्री दिए गए हैं। कौन मंत्रियों में एक उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला (rajendra shukla) तो दूसरी प्रतिमा बागड़ी राज्य मंत्री के रूप में शामिल हैं। मोहन मंत्रिमंडल में मालवा को काफी महत्व दिया गया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात कर दी मंत्रियों की सूची
मोहन कैबिनेट (mohan cabinet) का आज विस्तार होने जा रहा है। इस विस्तार को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि आखिर वह कौन दिन और कौन सा वक्त होगा जब मुख्यमंत्री मोहन यादव (mohan yadav) अपने कैबिनेट को शपथ दिलाएंगे। लगातार दो दिनों तक दिल्ली में हुए मंथन के बाद मंत्रियों की सूची तैयार कर ली गई है। सूची को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को कल फिर बुलाया गया था और देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (amit shah) और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को मंत्रियों की सूची सौंपी है। फिलहाल भाजपा की तरफ से यह कोई नहीं बता पा रहा कि कितने मंत्री शपथ ले रहे हैं (mp cabinet) और कौन-कौन नेता मंत्री बन रहे हैं। विधायकों को फोन करके गुप्त रूप से सूचित किया जा रहा है कि 3:30 पर उनको राजभवन में शपथ लेने के लिए पहुंचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मंत्रिमंडल में करीब 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। सभी लोकसभा सीटों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा छिंदवाड़ा को छोड़कर क्योंकि छिंदवाड़ा में भाजपा का एक भी विधायक नहीं जीत पाया है।