#MadhyaPradeshNews
Total published stories tagged under #MadhyaPradeshNews: 75

नियुक्ति की मांग के लिए चयनित पटवारियों का शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना
पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी नियुक्ति की मांग दोबारा से उठाई है (patwari exam)। अभ्यर्थी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब तीन हजार की संख्या में भोपाल पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित 8,600 पटवारियों की नियुक्ति भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद रोक दी गई थी। इन अभ्यार्थियों का कहना है कि उन्होने सालों तक मेहनत कर पढ़ाई की और उसके बल पर वो पास हुए हैं। जब नियुक्ति की बात आई तो भ्रष्टाचार का आरोप लगा कर उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई। सभी अभ्यार्थियों ने अपनी नियुक्ति को लेकर सरकार और संगठन के बार-बार दरवाजे खटखटाए लेकिन किसी भी नेता का दिल नहीं पसीजा। सीएम हाउस (Shivraj Singh Chouhan) भी सभी अभ्यार्थी पहुंचे सीएम से मिलने का प्रयास किया लेकिन उनकी मुलाकात सीएम से नहीं हो पाई। अगले महीने चुनाव आचार संहिता लगने वाली है अब इन चयनित पटवारियों को डर सता रहा है कि सितंबर के महीने में उन्हे नियुक्ति पत्र नहीं सौंपे गए तो उनका भविष्य अंधकार में चला जाएगा। धैर्य खो रहे इन चयनित पटवारियों ने एकबार फिर राजधानी कि ओर रुख किया है। प्रदेश भर से आए अभ्यार्थियों ने शाहजहानी पार्क में शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन प्रदर्श शुरु कर दिया है। प्रदर्शन के लिए इन अभ्यार्थियों ने प्रशासन से अनुमति भी मांगी थी लेकिन उन्हे अनुमति नहीं दी गई। लेकिन भोपाल में बड़ी संख्या में अभ्यार्थी पहुंच गए तो इन्होने प्रदर्शन शुरु कर दिया है और मुख्यमंत्री से उनकी एक ही मांग है कि उन्हे नियुक्त पत्र दिया जाए।

भाजपा को करारा जवाब देगी कांग्रेस की चेतना सभा,हर विधानसभा में 50 हजार घरों तक पहुंचने का लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी चेतना सभा का आयोजन कर रही है (congress chetna sabha)। कांग्रेस की ओर से गांवों में चेतना सभा का आतोजन किया जाएगा। और इस चेतना सभा के माध्यम से कांग्रेस करीब 50 हजार घरों में पहुंचने वाली है। कांग्रेस पार्टी इसके माध्यम से 50 प्रतिशत कमीशन और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाएगी। कांग्रेस की ओर से यह अभियान 15 सितंबर तक चलाया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियों का मानना है कि प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए पार्टी के कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं और उसका फायदा उठाते हुए पार्टी ने चेतना अभियान चलाने की योजना तैयार की है। दरअसल अति उत्साह के चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता निष्कृय होते चले जा रहे थे यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी के हाई कमान ने चेतना अभियान चलाने की योजना तैयार की है। जिला अध्यक्ष और प्रभारियों की सामूहिक बैठक में निर्देश दिए गए गांवों में चेतना सभाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। जिसमें भ्रष्टाचार,50% कमीशन और झूठी घोषणाओं के विषया को उठाया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में 50 हजार घरों तक पहुंच कर भाजपा सरकार के विरोध में पर्चे वितरित किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर भाजपा की बात करें तो साल 2003 से पहले की याद को फिर से ताजा करने के लिए वीडियो वार की तैयारी की जा रही है। जिसकी थीम भी तैयार कर ली गई है। जिसके तहत वीडियो में एक महिला अपनी बेटी से कहती नजर आएगी कि 'बेटी ये वही शिवराज सरकार है जिसकी बदौलत तेरा ब्याह हुआ' मिशन- 2023 की तैयारियों में जुटी भाजपा इंटरनेट मीडिया का सर्वाधिक इस्तेमाल का प्लान तैयार कर रही है। भाजपा का थिंक टैंक ऐसी सामग्री तैयार कर रहा है जो महिलाओं को आकर्षक लगे और वो भावनात्मक तरीके से सीएम शिवराज से जुड़ पाएं। 'शिवराज नहीं होता तो क्या होता' जैसी कई पंचलाइनें तैयार की जा रही हैं जो महिलाओं को असर पहुंचा सकें और वो सीएम शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) को भाई के रुप में स्वीकार कर एक बार फिर भाजपा को वोट दे सकें।

रुठे विंध्य को पहले मनाएगी भाजपा,बीजेपी से आज रवाना हुए रथ,कल नड्डा दिखाएंगे हरी झंडी
कहा जाता है कि पर्वतराज सुमेरू के शिखर कहे जाने वाले चित्रकूट गिरि को कामदगिरि होने का वरदान भगवान राम ने दिया था। तभी से विश्व के इस अलौकिक पर्वत के दर्शन मात्र से आस्थावानों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। और अब भाजपा का भगवान राम ही बेड़ा पार कर सकते हैं। दरअसल Mukhbir को मिली जानकारी के अनुसार विंध्य (Vindhya) की जनता का मोह अब भाजपा से भंग हो चुका है और इसका खुलासा भाजपा की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट (Bjp internal report) में हो चुका है यही कारण है कि चुनाव के महज डेढ़ महीने पहले भाजपा ने राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) को मंत्री बना कर विंध्य की जनता के जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है। लेकिन विंध्य की जनता जितनी भावुक मानी जाती है ठीक उसी प्रकार से विंध्य की जनता राजनीतिक मामलों की भी जानकार मानी जाती है। विंध्य की जनता जब वोट देती है तो सभी प्रकार के सोच विचार करती है। जिस वक्त 2018 में माई के लाल का नारा चल रहा था और ग्वारियर-चंबल के सवर्णों ने भाजपा का साथ छोड़ कर कांग्रेस को जिताने में अपना योगदान दिया था तब विंध्य की जनता ने जाति की परवाह किए बगैर सीएम शिवराज के (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा किए विकास को तरजीह दी जिसका नतीजा ये निकला कि विंध्य की 30 सीटों में 24 सीटें भाजपा की छोली में आई। साल 2020 में जब सिंधिया के भाजपा में शामिल होने से फिर भाजपा की सरकार बनी तो विंध्य की जमकर उपेक्षा की गई और ग्वालियर-चंबल के हर तीसरे विधायक में एक को मंत्री बनाया गया। विंध्य देश का सबसे बड़ा सवर्ण बाहुल क्षेत्र माना जाता है इसके बाद भी विंध्य के एक भी सवर्ण नेता को मंत्री नहीं बनाया गया। यहां से भाजपा का ओबीसी प्रेम विंध्य की जनता के सामने आया। बात चस वक्त और गंभीर हो गई जब सीधी में आदिवासी पेशाबकांड (Sidhi Peshab Kand) का मामला सामने आया। विंध्य के सवर्णों ने घटना का जमकर विरोध किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भी समर्थन किया लेकिन जब आरोपी के घर पर बुल्डोजर चला और उसके परिवार को सड़क पर आना पड़ा तो विंध्य की जनता में शिवराज सरकार और भाजपा के खिलाफ आक्रोश की लहर दौड़ गई। लगातार उपेक्षा का दंश झेलने वाली विंध्य की जनता का इस बार भाजपा से मोह भंग हो गया है। जिस प्रकार से सीएम शिवराज और भाजपा के हर नेता का ओबीसी प्रेम जनता के सामने आया उसके बाद विंध्य की जनता ने भाजपा अलग होने पर खुद की भलाई देख रहे हैं। इन सब बातों की जानकारी भाजपा हाई कमान को है। इसी लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने विंध्य में लगातार फोकस किया और मोदी की दो सभाएं रीवा और शहडोल में आयोजित की गई। अमित शाह ने सतना में सभा की। सीएम शिवराज ने महीने भर में विंध्य की ज्यादा तर सीटों का दौरा किया है लेकिन इस बार विंध्य की जनता का मूड बदल पाने में अब तक भाजपा नाकाम साबित हुई है इसी लिए अब भाजपा एक बार फिर भगवान राम का सहारा लेकर उनकी तपोभूमि चित्रकूट से जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) का आगाज करने जा रही है जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

स्पेशल 100 कांग्रेस के जीत का तैयार करेंगे मास्टर प्लान
मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी इंटरनेट मीडिया के सभी माध्यमों का भरपूर इस्तेमाल करने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने वार रुम बनाने के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 100-100 कार्यकर्ता तैयार किए हैं (MP Congress)। इन कार्यकर्ताओं को कमलनाथ (Kamalnath) के स्पेशर 100 का नाम दिया गया है। इनका काम प्रत्याशियों और पार्टी का प्रचार सभी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सूचनाएं प्रसारित करने से लेकर फीडबैक जुटाने का होगा। पार्टी का आईटी विभाग विभिन्न मुद्दों को लेकर वीडियो भी तैयार करवा रहा है, जिन्हे प्रत्याशियों की घोषणां के साथ ही प्रसारित किया जाने लगेगा। वहीं विभाग की एक टीम केवल भाजपा द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों का अध्ययन करके उसका तोड़ निकालने के लिए तैयार की गई है। कांग्रेस ने प्रदेश में भाजपा (MP BJP) के संगठन से मुकाबला करने के लिए मतदान केन्द्र पर फोकस किया है। भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) और कर्नाटक चुनाव (karnataka election) का काम देख चुके सुनील कानूगोलू (Sunil Kanugolu) की टीम ने भोपाल में डेरा डाल लिया है और वार रुम भी बन गया है। यहां फिलहाल मैदानी स्तर से चुनावी मुद्दों,संभावित दावेदार और चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक लिया जा रहा है। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार ये स्पेशल 100, प्रत्याशी कोई भी हो उसके लिए काम करेंगे। इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग पार्टी की बात आमजन तक पहुंचाने के लिए किया जाएगा। प्रत्याशी की ओर से सामग्री पोस्ट करने का काम ये कार्यकर्ता करेंगे और फिर उस पर मिलने वाला फीडबैक संगठन तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस द्वारा घोषित होने वाले वचन पत्र, प्रमुख नेताओं की सभा,रोड शो सहित अन्य कार्यक्रमों की लिंक साझा होगी तो समय-समय पर पार्टी की रीति-नीति से जुड़े वीडियो प्रसारित किए जाएंगे। ये सभी सामग्री राज्य स्तर से उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि एकरुपता बनी रहे।

ब्राम्हण, बनिया को जेब में रखने वाले बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को चुपके से किया साइडलाइन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव (Muralidhar Rao) कहां हैं भाजपा का कोई भी पदाधिकारी जवाब देने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। दरअसल भाजपा के प्रदेश प्रभारी (MP BJP State incharge) मुरलीधर राव को सत्ता और संगठन के बीच समन्वय के लिए एमपी भेजा गया था लेकिन मुरलीधर राव का कार्यकाल भाजपा के अन्य प्रदेश प्रभारियों की तुलना में सबसे ज्यादा खराब गुजरा है। मुरलीधर राव के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद बीजेपी में प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक गुटबाजी हो गई थी। मुरलीधर राव ना संगठन में समन्वय बना पाए और ना ही सरकार में समन्वय बना पाए। मुरलीधर राव ही थे जिन्होने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ब्राम्हण और बनिया को अपने जेब में रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सोच यहीं से जनता के सामने आई। मुरलीधर राव के रहते भाजपा में इतना असंतोष की स्थिति निर्मित हुई की केन्द्रीय नेतृत्व ने एमपी के पूरे संगठन को टेकओवर कर लिया। इसलिए प्रदेश चुनाव प्रभारी के रुप में भूपेन्द्र यादव (Bhupendra Yadav), सह चुनाव प्रभारी अश्वनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) को बनाया गया। और चुनाव संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) को बनाया गया। भाजपा में ये भी पहली बार देखने को मिला कि जब उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हुई उसके बाद भाजपा के सिटिंग एमएलए ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। मुरलीधर राव के प्रदेश प्रभारी रहते भाजपा टुकड़ों और धड़ों में बंट गई थी। यही कारण है कि केन्द्रीय नेतृत्व ने पार्टी के बिखराव का सारा ठीकरा मुरलीधर राव के ऊपर फोड़ कर उन्हे साइडलाइन कर दिया है। अब भाजपा की किसी भी बैठक में मुरलीधर राव और पंकजा मुंडे को साइडलाइन कर दिया गया। हांलाकि मुरलीधर राव की सुविधाओं को एमपी नेतृत्व ने काफी तरजीह दी थी लेकिन पार्टी की उपेक्षाओं में मुरलीधर राव खरे नहीं उतर पाए। वहीं इसके उलट कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल (JP Agrawal) की बात करें तो उनको बदलने से पहले कांग्रेस की ओर से लेजर जारी कर बताया गया। और रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) को नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है उसकी भी सार्वजनिक तरीके से घोषणा की गई थी लेकिन मुरलीधर राव के बारे में यह सवाल आज भी बना हुआ है कि कहां हैं भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव?

सिंधिया समर्थक उम्मीदवारों पर फंसा पेंच,पार्टी हाई कमान डैमेज कंट्रोल में जुटा
मप्र भाजपा की दूसरी सूची में सिंधिया समर्थकों (Scindia supporters) की दावेदारी ने पेंच फंसा दिया है। जिन सीटों पर समर्थक टिकट मांग रहे हैं, वहां पुराने भाजपा नेता सक्रिय हैं। इधर पार्टी को भी जिताऊ चेहरे की तलाश है। मध्य प्रदेश की सियासत में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का बड़ा कद है जिसके भरोसे वर्ष 2020 में भाजपा ने उस कांग्रेस से सत्ता छीनी थी। पिछले कुछ महीनो से ज्योतिरादित्य सिंधिया का समय ठीक नहीं चल रहा है। पिछले कुछ समय में फोन के पांच बड़े वफादार अब तक कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। इतना ही नहीं भिंड के गोहद से रणवीर सिंह जाटव (Ranveer Singh Jatav) का टिकट काटने के बाद समर्थ कौन है जिस तरह से खून से खत लिखकर अपनी विवशता को दर्शाया था ,उससे यह लगने लगने लगा है कि आने वाले समय में सिंधिया के कुछ और वफादार उनका साथ छोड़ सकते हैं। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के मुताबिक हारी हुई सीट पर प्रत्याशी तय करने बैठे भाजपा के निर्णयकर्ताओं को अपनी अनुशंसा सहित जिस सूची को दिल्ली भेजा है,उसमें कई सिंधिया समर्थकों के नाम गायब बताए जा रहे है। इनमें से चंबल-ग्वालियर अंचल की वो सीटें शामिल हैं। उपचुनाव में हारे सिंधिया समर्थकों की दावेदारी भी अब कमजोर पड़ती जा रही है। गौरतलब है कि जब उपचुनाव हुए तो भाजपा ने सिंधिया समर्थकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था। तब इन समर्थकों के लिए भाजपा के पुराने नेताओं ने अपनी कुर्बानी दी थी। इनमें से कई ऐसे नेता हैं,जिन्होने भाजपा को अपने-अपने क्षेत्रों में खड़ा किया था। लेकिन सरकार को बहुमत लाने के लिए इन नेताओं ने तब चुप्पी साध ली थी। और अब ऐसी स्थिति नहीं है उपचुनाव में सिंधिया समर्थक 6 नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था। जिससे उनकी दावेदारी कमजोर पड़ी है और अब पार्टी का पूरा फोकस जिताऊ चम्मीदवार पर आकर टिक गया है। ऐसे में इन समर्थकों के साथ-साथ इस चुनाव में टिकट की आस लगाए बैठे नेताओं की भी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

पहले विंध्य की उपेक्षा और फिर विंध्य को मिला सम्मान,राजेन्द्र शुक्ला बने जनसंपर्क मंत्री
भारतीय जनता पार्टी के सत्ता और संगठन दोनों में विंध्य की लगातार उपेक्षा की गई। लेकिन विंध्य की जनता का मूंड भांपते हुए भाजपा ने आखिरकार विंध्य को प्रतिनिधित्व देने का फैसला करते हुए राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) को मंत्री बना दिया है और अब उन्हे जनसंपर्क विभाग (Public Relation) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। हांलाकि राजेन्द्र शुक्ला को यह जिम्मेदारी पहली बार नहीं मिली है इससे पहले राजेन्द्र शुक्ला को पहले भी जनसंपर्क विभाग का जिम्मा सौंपा गया था (Shivraj Cabinet)। चुनाव आचार संहिता लगने के लिए अब करीब 45 से 50 दिन बचे हैं ऐसी स्थिति में राजेन्द्र शुक्ला सहित दो और मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। अब राजेन्द्र शुक्ला के पास समय कम है लेकिन उम्मीदों का बांध उनके पास बहुत है। दरअसल भोपाल में विंध्य के पत्रकारों की एक बड़ी संख्या है लेकिन इस समय मीडिया में ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड का बोलबाला चल रहा है। किसी भी न्यूज चैनल में रीवा अथवा विंध्य के पत्रकारों को नहीं लिया जाता है। भाजपा के संगठन की ओर से भी विंध्य के पत्रकारों को लगातार उपेक्षित किया जाया है। और सरकार में भी विंध्य के पत्रकारों को हमेशा उपेक्षित किया जाता रहा है। बुधवार को मंत्री बनने के बाद राजेन्द्र शुक्ला बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) से मिलने उनके निवास पहुंचे लेकिन वो ये पूछना भूल गए कि आपकी राजनीतिक पृष्ठभूमि विंध्य रहा है लेकिन विंध्य को आप इतना उपेक्षित क्यों करते हैं। दरअसल जब से वीडी शर्मा को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया तभी से विंध्य के पत्रकारों और विंध्य में काम करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का सिलसिला शुरु हुआ जो आजतक अनवरत जारी है। जबकि राजनीतिक लिहाज से बात की जाए तो विंध्य की 30 सीटों में भाजपा को 24 सीटें और कांग्रेस को मात्र 06 सीटें मिली थी उसके बाद भी विंध्य की उपेक्षा लगातार की गई। पहले विंध्य को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया और जब प्रतिनिधित्व मिला तो समय नहीं है कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि राजेन्द्र शुक्ला को मंत्री बना कर विंध्य के जख्म पर मरहम लगाने का प्रयास किया गया है। लेकिन विंध्य की जनता पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा जागरुक मानी जाती है यही कारण है कि अब उसका अहसास भाजपा को हुआ जिसका नतीजा ये रहा कि भाजपा ने राजेन्द्र शुक्ला को मंत्री बनाया है।

भाजपा की तस्वीर से अमित शाह गायब,अब जेपी नड्डा यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
भारतीय जनता पार्टी तीन सितंबर से प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) का आगाज करने जा रही है। लेकिन यात्रा के पहले ही भारतीय जनता पार्टी में चल रहे आपसी विवाद और मन मुटाव की तस्वीर सामने आने लगी है। दरअसल दो दिन पहले भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भाजपा की तरफ से जन आशीर्वाद यात्रा का प्रारुप बताने के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) की तरफ से एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया था। प्रेसवार्ता के दौरान एक होर्गिंग लगाई गई थी जिसमें पीएम मोदी (PM Narendra Modi) की तस्वीर के साथ एमपी के कुछ कद्दावर नेताओं की तस्वीर लगाई गई। लेकिन उस तस्वीर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को स्थान नहीं दिया गया था जबकि अमित शाह को ही चित्रकूट से पहली विकास यात्रा (vikas yatra) को हरी झंडी दिखानी थी। पोस्टर में एक और मजे की बात देखने को मिली कि भूपेन्द्र सिंह को विकास यात्र की टोली का संयोजक बनाया गया है लेकिन पोस्टर में भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Singh) को स्थान नहीं दिया गया। हांलाकि भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आय से अधिक संत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच भी चल रही है यही कारण हो सकता है कि भाजपा भूपेन्द्र सिंह को लाइमलाइट से दूर रख कर उनकी संगठनात्मक काबिलियत का फायदा उठाना चाहती होगी। लेकिन महत्वपूर्ण यही है कि इस पूरी भूमिका में जिस प्रकार से अमित शाह को पोस्टर से गायब किया गया वो राजनीतिक पंडितों के गले से नहीं उतर रहा है और सभी इस सवाल का जवाब ढूंढ़ रहे हैं कि आखिर अमित शाह को पोस्टर से गायब क्यों किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी अमित शाह को हुई तो उन्होने काफी नाराजगी ब्यक्त की बात यहीं खत्म नहीं हुई अमित शाह ने चित्रकूट आने से इंकार कर दिया जिसके बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रकूट आकर जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। गौरतलब है कि भाजपा के सर्वे के अनुसार विंध्य की जनता भाजपा से काफी नाराज है जिनको मनाने के लिए भाजपा की ओर से अलग-अलग प्रयास किए गए लेकिन नतीजा शिफर ही रहा है। इसी लिए अब भाजपा ने विंध्य से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज करने की योजना तैयार की है।

महाकाल लोक घोटाले के आरोपी मंत्री भूपेन्द्र सिंह बनाए गए जन आशीर्वाद यात्रा के संयोजक
भारतीय जनता पार्टी तीन सितंबर से प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) निकालने जा रही है। इस यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आठ सदस्यीय केन्द्रीय टोली का गठन किया गया है। टोली की खास बात ये है कि उसका संयोजक नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह (Bhupendra Singh) को बनाया गया है। भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ महाकाल लोक (Mahakal Lok) के घोटाले का आयोप है और आय से आधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच चल रही है। महाकाल लोक का घोटाला सामने आने के बाद भूपेन्द्र सिंह को पीएम मोदी के मंत्री इन वेटिंग के लिए भी चुना गया था लेकिन जैसे ही मामले की जानकारी पीएमओ तक पहुंची थी तो भूपेन्द्र सिंह को पीएम मोदी के स्वागत से अलग कर दिया गया था और उनकी जगह पर संगठन के नेताओं ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) का स्वागत किया था। कुछ समय तक संगठन और सरकार की ओर से मंत्री भूपेन्द्र सिंह को साइडलाइन किया गया लेकिन अब संगठन ने भूपेन्द्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देकर यह बता दिया है कि उनके खिलाफ जो आरोप लगे हैं वो निराधार हैं। गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच चल रही है। कांग्रेस ने उन पर पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे और इसे लेकर 11 मई 2023 को लोकायुक्त को शिकायत की थी। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा (KK Mishra) का कहना है कि जिस मंत्री के खिलाफ आय से अधिक मामले की जांच चल रही है उस मंत्री को भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा का संयोजक बना कर प्रदेश की जनता के सामने संदेश क्या देना चाहती है। मतलब साफ है कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह को लेकर एक बार फिर प्रदेश में सियासत रौद्र रुप लेने वाली है।

10 हजार KM का सफर, 678 रथ और 211 बड़ी सभाएं, 25 सितंबर को भोपाल में होगा कार्यकर्ता महाकुंभ
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) के माध्यम से चुनाव प्रचार से पूर्व ही लोगों के बीच पहुंचेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) यात्रा की शुरुआत करेंगे। जबकि इसके समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जनकल्याण के कार्यों को प्रत्येक विधानसभा में जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शर्मा के अनुसार भाजपा इस बार पांच जनआशीर्वाद यात्राएं निकालेगी। पहली जन आशीर्वाद यात्रा 3 सितंबर को विंध्य संभाग के चित्रकूट से शुरू होगी। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। दूसरी जन आशीर्वाद यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितंबर को शुरू होगी। इसका भी शुभारंभ अमित शाह ही करेंगे। तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा 4 सितंबर से इंदौर संभाग के खंडवा से शुरू होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) इसकी शुरुआत करेंगे। चौथी यात्रा उज्जैन संभाग से 4 सितंबर को ही प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। पांचवी और अंतिम यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से निकाली जाएगी। यह 6 सितंबर को शुरू होगी। जिसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) करेंगे। जन आशीवार्द यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया जाएगा। समापन कार्यक्रम भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। जिसमें 10 लाख भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश में निकाली जाने वाली ये पांचों जनआशीर्वाद यात्राएं 10 हजार 643 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 678 रथ सभाएं और 211 बड़ी सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

लाड़ली बहनों को सीएम शिवराज की सौगात,450 रुपये घरेलू गैस में मिलेगी सब्सिडी,250 रुपये मिले
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लाड़ली बहना (ladli behna yojana) कार्यक्रम में सौगातों की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैं एक संकल्प ले रहा हूं प्रदेश में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाएगा और जहां आधी से ज्यादा बहनें नहीं चाहेंगी, वहां पर शराब की दुकान बंद कर दी जाएगी। नशा सबसे ज्यादा बहनों की जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करता है। दूसरी चीज, स्थानीय निकाय के चुनाव में बहनों को आरक्षण दिया ताकि बहनें पंच, सरपंच और अध्यक्ष बनें। पुलिस भर्ती में बेटियों को 30% प्रतिशत आरक्षण दिया। अभी तक पुलिस भर्ती में 30% भर्ती बेटियों की होती थी अब 35% बेटियों की पुलिस में भर्ती होगी। ममुख्यमंत्री ने कहा कि हम ये भी फैसला कर रहे है बाकी सभी भर्तियों में 35% भर्तियां बेटियों की होगी। सरकारी पदों में भी कई पद ऐसे होते हैं जिनमें सरकार नियुक्त करती है उन पदों पर भी 35% नियुक्तिया महिलाओं की होगी। मैंने प्रयास किया बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बनाऊँ, इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर उसकी उच्च शिक्षा का सारा खर्च सरकार उठा रही है। सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। पैसा होता है तो दुनिया पूछती है। बहनों तुम्हारे आंसू, दुःख और तकलीफ पी जाऊंगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई जिसमें हर पात्र बहना को एक हजार रूपये प्रतिमाह दे रहा हूं।एक हजार रुपए मिल रहे है तो उन पैसों से बहनों ने काम-धंधे शुरू किये है। आजीविका मिशन की बहनें 10 हजार रुपए प्रतिमाह कमाए ये मेरा संकल्प है। संपत्ति माँ, बहन और बेटी के नाम पर खरीदी जाएगी तो उनसे 1% शुल्क लिया जाएगा। रक्षाबंधन का संकल्प है जिन बहनों के पास घर नहीं है उन्हें घर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि आज मैं ये फैसला कर रहा हूँ कि बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी, मैं उन बिलों का इंतजाम करूँगा, सितम्बर में बढ़े हुए बिल जीरो हो जाएंगे। गरीब बहना का बिल केवल 100 रुपए आए, इसका इंतजाम किया जाएगा। 20 घरों की बस्ती है तो वहाँ भी बिजली ले जाऊंगा, इसके लिए 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था मैंने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इसी क्षण सिंगल क्लिक से रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए सवा करोड़ बहनों के खातों में डालूंगा जिससे राखी का त्योहार अच्छे से मनाया जा सके। सावन के महीने में रसोई गैस 450 रुपये में दी जाएगी। इसके बाद पर्मानेंट व्यवस्था बनाऊँगा, ताकि बहनें परेशान न हों। अब अक्टूबर माह से लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बहनों के खातों में रु. 1,250 की राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि रु. 1,250 से बढ़ाकर धीरे-धीरे रु. 3 हजार तक करूँगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणाओं के बाद कांग्रेसी खेमें में हलचल मज गई नतीजा ये निकला कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की जनता को 11 वचन दिया और कहा कि वो कांग्रेस के वचन पर विश्वास रखें। कांग्रेस जो कहती है वो करती है।

सवर्ण बाहुल्य विंध्य में कांग्रेस ने ओबीसी चेहरा कमलेश्वर पटेल को आगे कर सवर्णों के जख्म पर छिड़का नमक
ओबीसी नेताओं की खोज में जुटी कांग्रेस पार्टी ने विंध्य से कमलेश्वर पटेल (Kamleshwar patel) को आगे कर सवर्णों को नाराज कर दिया है। इस बात में कोई शक नहीं कि देश की सबसे बड़ी सवर्णों की आबादी विंध्य क्षेत्र में रहती है यही कारण रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और श्रीनिवास तिवारी का विंध्य में सालों तक वर्चश्व रहा है। लेकिन इन दोनों नेताओं के स्वर्गवासी होने के बाद कांग्रेस पार्टी किसी भी सवर्ण नेता की खोज इतने सालों में नहीं कर पाई या फिर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने विंध्य से सवर्ण नेताओं को पनपने नहीं दिया। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी ने विंध्य में सवर्णों के जख्म पर मरहम लगाने के बजाय नमक छिड़ने का काम किया है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने विंध्य से पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (Congress Working Committee) का सदस्य बना दिया है। ये वही कमलेश्वर पटेल हैं जिनके निवास पर ब्राम्हण वर्ग का कोई ब्यक्ति जाता है तो उसे किसी प्रकार का महत्व नहीं दिया जाता है। 15 महीनों तक कमलेश्वर पटेल मंत्री रहे उस दौरान उनके बंगले में जितने स्टाफ थे सभी कुर्मी समाज के ही थे। यहीं नहीं कोई भी सवर्ण वर्ग का ब्यक्ति कमलेश्वर पटेल के पास अपना काम अथवा फरियाद लेकर जाता था तो कमलेश्वर पटेल उस ब्यक्ति को दरवाजे के बाहर कर देते थे अथवा घंटों तक इंतजार करवा कर वो उससे अंत में मिलते थे और काम भी नहीं करते थे। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने विंध्य की ओर से चेहरा बना कर खुद के पैर में कुल्हाड़ी मारने का काम कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी की रणनीति पर नजर डालें तो सवर्ण वर्ग भाजपा से भी नाराज था लेकिन भाजपा ने सवर्ण वर्ग को खुश करने के लिए अलग-अलग उपाय तैयार किए जिसमें भाजपा की ओर से गिरीश गौतम (Girish Gautam) को विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया ये बात और है कि गिरीश गौतम का कोई जनाधार नहीं है वो अपने बेटे तक को जिला पंचायत के चुनाव में नहीं जिता पाए और इस चुनाव में उनकी हालत और खराब है। भाजपा के दूसरे बड़े चेहरे हैं राजेन्द्र शुक्ला (Rajendra Shukla) जो लोगों के व्यक्तिगत काम तो नहीं करते लेकिन शहर का विकास राजेन्द्र शुक्ला ने बढिया किया है और सहज-सरल व्यक्ति होने के नाते राजेन्द्र शुक्ला चुनाव जीतने में कामयाब हो जाते हैं ये बात और है कि नगर निगम के चुनाव में वो इस बार भाजपा को नहीं जिता पाए और रीवा में कांग्रेस का महापौर बन गया। रीवा सहित पूरे विंध्य का इतिहास उठा कर देखें तो विंध्य में ब्राम्हण और ठाकुरों का वर्चश्व रहा है इन्ही के इर्द- गिर्द राजनीति चलती रही है लेकिन कांग्रेस ने कमलेश्वर पटेल जैसे जातिवादी नेता को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बना कर अपने लिए विंध्य में ज्यादा मुसीबतें खड़ी कर ली है। कांग्रेस के इस फैसले से सवर्णों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस को विंध्य की 30 सीटों में मात्र छह सीटें मिली थी बांकी 24 सीटें भाजपा के कब्जे में आई थी और उस परिणाम को बदलने के लिए कांग्रेस ने इस बार काफी मेहनत की है लेकिन कमलेश्वर को आगे कर कांग्रेस पार्टी ने खुद की मेहनत पर ही पानी फेर दिया है और इसके अलावा कमलेश्वर पटेल और अजय सिंह (राहुल) की दुश्मनी भी किसी से छुपी नहीं है लिहाजा अब तो विंध्य में कांग्रेस के लिए भगवान ही मालिक है।