Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
Topic & Tag Archive

#lok sabha elections

Total published stories tagged under #lok sabha elections: 59

ADVERTISEMENT
बीजेपी ने पहली सूची में किये 195 नाम घोषित,विदिशा से मैदान में होंगे शिवराज
भोपाल

बीजेपी ने पहली सूची में किये 195 नाम घोषित,विदिशा से मैदान में होंगे शिवराज

मप्र की 29 में से 24 लोकसभा सीटों पर नामों की घोषणा मुरैना - शिवमंगल सिंह तोमर भिंड - संध्या राय ग्वालियर - भारत सिंह कुशवाहा गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया सागर - लता वानखेड़े टीकमगढ़ - वीरेंद्र खटीक दमोह राहुल लोधी खजुराहो - वीडी शर्मा सतना - गणेश सिंह रीवा - जनार्दन मिश्रा सीधी - डॉक्टर राजेश मिश्रा शहडोल - हिमाद्री सिंह जबलपुर - आशीष दुबे मंडला - फगन सिंह कुलस्ते होशंगाबाद - दर्शन सिंह चौधरी विदिशा - शिवराज सिंह चौहान भोपाल - आलोक शर्मा राजगढ़ - रोडमल नागर देवास - महेंद्र सिंह सोलंकी मंदसौर - सुधीर गुप्ता रतलाम - अनीता नगर सिंह चौहान खरगोन - गजेंद्र पटेल खंडवा - ज्ञानेश्वर पाटिल बैतूल - दुर्गादास उईके

2/3/2024204
घर-घर जय श्रीराम कहेंगे बीजेपी नेता,पीएम मोदी की चिट्ठी देकर बताएंगे सरकार की उपलब्धि
भोपाल

घर-घर जय श्रीराम कहेंगे बीजेपी नेता,पीएम मोदी की चिट्ठी देकर बताएंगे सरकार की उपलब्धि

मिशन 2024 (lok sabha elections 2024) फतह करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब एक बार फिर राम भरोसे है। दरअसल बीजेपी ने एक बड़ा अभियान शुरु किया है जिसके तहत बीजेपी के नेता घर-घर दस्तक देंगे और पीएम मोदी की तरफ से सभी घरों में जय श्रीराम कहेंगे। इतना ही नहीं भाजपा के नेता हर घर में पीएम मोदी की एक चिट्ठी भी लोगों को देंगे जिसमें पीएम मोदी की जनता से भावुक अपील के साथ केन्द्र सरकार की ओर से जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में भी चिट्ठी में जिक्र किया जाएगा। भाजपा के इस अभियान में मुख्यमंत्री मोहन यादव (mohan yadav),प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) और सभी मंत्री,विधायकों के साथ पार्टी के सभी नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोगों के घर में जय श्रीराम करने के लिए पहुंचेंगे। भाजपा का यह अभियान दो मार्च से चार मार्च तक चलेगा और इस दौरान भाजपा के नेता प्रदेश के हर घर पहुंच कर मोदी की चिट्ठी के साथ जय श्रीराम कहेंगे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने लाभार्थी अभियान का आगाज किया है जिसके जहत भाजपा के सभी नेता घर-घर जाकर पीएम मोदी की तरफ से जय श्रीराम कहेंगे और मोदी की चिट्ठी भी लोगों को सौपेंगे। इस अभियान का आगाज प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया है जिसके तहत उन्होने घर-घर जाकर लाभार्थियों से न सिर्फ संपर्क किया है बल्कि केन्द्र सरकार की तरस से संचालित जनहित की योजनाओं के बारे में भी बताया है।

2/3/2024130
भाजपा की पहली सूची तैयार,आज शाम तक जारी होने की संभावना,विदिशा से होंगे शिवराज
भोपाल

भाजपा की पहली सूची तैयार,आज शाम तक जारी होने की संभावना,विदिशा से होंगे शिवराज

भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची तैयार है आज किसी भी वक्त केन्द्रीय नेतृत्व सूची जारी कर सकता है (bjp lok sabha candidate list)। बताया जा रहा है कि करीब 250 सीटों पर केन्द्रीय नेतृत्व ने चर्चा की है जिसमें 100 से 150 सीटें फायनल कर ली गई हैं और अब उन्हे जारी करने की तैयारी है। Mukhbir को मिली सूचना के हिसाब से पहली सूची में वाराणसी से पीएम मोदी,गांदी नगर से अमित शाह और विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल किया गया है। पहली सूची में उन सीटों को भी शामिल किया गया है जिनको भाजपा मुस्किल मानती है। मतलब साफ है कि एमपी की छिंदवाड़ा सीट की भी घोषणा पहली सूची में ही होने वाली है। दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक में 16 राज्यों की सीटों पर चर्चा की गई है। यूपी में भाजपा अपना दल को दो सीट दे रही है,निशाद पार्टी और सुभासपा को एक-एक सीट दे रही है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में जिन नेताओं को पार्टी ने फिर से राज्यसभा नहीं भेजा है उन नेताओं को अब भाजपा लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है। इन नेताओं में मनसुख मांडविया, भूपेन्द्र यादव, राजीव चन्द्रशेखर,धर्मेन्द्र प्रधान,पुरुषोत्तम रुपाला सहित कई अन्य नेता शामिल हैं जिन्हे भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व इस बार लोकसभा चुनाव में उतार कर उनके सियासी जमीन की भी पड़ताल करना चाहता है। बताया यह भी जा रहा है कि जिस प्रकार से भाजपा ने कई सांसदों को विधानसभा में उतारा था ठीक उसी प्रकार कुछ विधायकों को भी भाजपा लोकसभा चुनाव में उतारने जा रही है।

2/3/2024233
भोपाल लोकसभा सीट से भक्ति,नेहा और गुंजन ने की दावेदारी,केन्द्रीय नेत्रित्व की बढ़ी मुस्किलें
भोपाल

भोपाल लोकसभा सीट से भक्ति,नेहा और गुंजन ने की दावेदारी,केन्द्रीय नेत्रित्व की बढ़ी मुस्किलें

भारतीय जनता पार्टी का केन्द्रीय नेत्रृत्व लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन में लगातार माथापच्ची कर रहा है। और जिस प्रकार से भाजपा की हर सीट पर चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की लिष्ट सामने आ रही है उससे केन्द्रीय नेत्रृत्व की मुस्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही हैं। (lok sabha elections) यहां पर एक कहावत चरितार्थ होती है कि एक अनार और सौ बीमार। बीजेपी में ये हाल तो प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों का है। लेकिन राजधानी भोपाल में तो गजब के दावेदार सामने आए हैं। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) जैसे दिग्गजों से लेकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं ने भी अपनी दावेदारी पेश करने में कोताही नहीं बरती है। और उसमें अहम पहलू यह निकल कर सामने आया है कि तीन महिला शक्तियों ने भी भोपाल के लिए दावा ठोंक दिया है (bjp candidate list)। तीनों भाजपा की युवा और मेहनती वर्कर भी हैं जिससे भाजपा की मुस्किलें बढ़ने लगी है। तीन महिला नेत्रृयों में पहला नाम भक्ति शर्मा का है जो पहले विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाना चाहती थीं लेकिन मौका नहीं मिला,दूसरा नाम है प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा का ये भी विधानसभा चुनाव के लिए प्रयास कर रहीं थी लेकिन सीनियरों के आगे इनको भी मौका नहीं मिला। चौकाने वाला नाम है गुंजन प्रजापति का जो पेशे से अधिवक्ता हैं और भाजपा में प्रवक्ता हैं इन्होने भी भोपाल लोकसभा सीट से अपना दावा ठोंक दिया है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार गुंजन ने तो दिल्ली तक दस्तक दी है। गुंजन ने दिल्ली दौरा करके अपने तरीके से अपने लिए माहौल तैयार करने का प्रयास किया है। अब उनको लिष्ट का इंतजार है। तो इस प्रकार महिला नेत्रियों ने भी बीजेपी की तरफ से भोपाल लोकसभा सीट में अपनी दावेदारी पेश की है। टिकट किसी एक को ही मिलना है लेकिन उम्मीदें सभी ने लगा रखी है शायद उन्ही का भाग्य चमक जाए।

1/3/2024299
सन्यास के लिए कमलनाथ हुए तैयार,चौरई में कमलनाथ ने किया ऐलान
भोपाल

सन्यास के लिए कमलनाथ हुए तैयार,चौरई में कमलनाथ ने किया ऐलान

बेटे का भविष्य संवारने के लिए पिता कोई भी त्याग करने से पीछे नहीं हटता। और इसकी जीती जागती मिशाल हैं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath)। कुछ समय पहले तक उन्होने भाजपा में शामिल होने के लिए अपनी ओर से तमाम प्रयास किए लेकिन बात नहीं बन पाई। अब कमलनाथ पर कांग्रेस हाई कमान भी पहले की तरह विश्वास नहीं कर रहा है। और यही कारण है कि कमलनाथ ने राजनीति से सन्यास लेने की योजना तैयार कर ली है। लेकिन बेटे को एक बार फिर सांसद बनाने के लिए उन्होने छिंदवाड़ा जिले के चौरई विधानसभा की जनता के सामने कुछ ऐसी बातें कही जिससे स्थानीय जनता का दिल भर आया। दरअसल कमलनाथ ने भावुक होते हुए कहा कि मुझे आपने इतने साल तक प्यार और सम्मान दिया है। अगर कमलनाथ को आप विदा करना चाहते हैं तो मै विदा होने के लिए तैयार हूं। कमलनाथ ने चौरई की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मै खुद को आपके ऊपर थोपना नहीं चाहता हूं। कमलनाथ यहीं नहीं रुके उन्होने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा बहुत मजबूत और आक्रामक प्रचार कर रही है। लेकिन डरिएगा नहीं मुझे विश्वास है कि आप फिर नकुलनाथ को सांसद बनाएंगे। गौरतलब है कि भाजपा पिछले कुछ समय से छिंदवाड़ा में लगातार किलेबंदी करने में जुटी है। जिससे कमलनाथ को अपने बेटे नकुलनाथ (nakul nath) का भविष्य अधर में दिख रहा है यही कारण है कि कमलनाथ बेटे सहित भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे थे। दो चरणों में उनकी भाजपा के केन्द्रीय नेत्रृत्व से बात भी हुई लेकिन उन पर सिक्ख दंगे का आरोप है और भाजपा के नेता लगातार इस मुद्दे को उठाते रहे हैं। एमपी बीजेपी के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने का विरोध किया था जिसके कारण कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब कमलनाथ अपने बेटे को जिताने के लिए चुनाव प्रचार में जुट चुके हैं और जनता के सामने इमोश्नल कार्ड खेल कर किसी भी तरह से नकुलनाथ को एक बार फिर सांसद बनाना चाहते हैं।

29/2/2024185
भाजपा की पहली सूची तय,100 नामों की होगी पहली सूची,एमपी से बीस सांसदों के टिकट कटना तय
भोपाल

भाजपा की पहली सूची तय,100 नामों की होगी पहली सूची,एमपी से बीस सांसदों के टिकट कटना तय

भारतीय जनता पार्टी में लोकसभा चुनाव (lok sabha elections) को लेकर लगातार मंथन जारी है। Mukhbir को मिली सूचना के अनुसार केन्द्रीय नेत्रृत्व अगले दो दिन में पहली सूची जारी कर देगी। पहली सूची 100 नामों की होगी जिसमें एमपी की करीब 15 सीटें हैं जिनको पहली सूची (bjp lok sabha list) में शामिल किया जाएगा। दो दिन पहले भाजपा ने उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी की थी इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं की पसंद भी पूछी गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव,अध्यक्ष वीडी शर्मा,उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने केन्द्रीय नेताओं के साथ उम्मीदवारों के चयन पर काफी देर तक माथापच्ची की है। बताया जा रहा है कि तीन से अधिक बार चुनाव लड़ने वाले सांसदों को टिकट देने से भाजपा परहेज कर रही है। इनकी जगह पर किसान, गरीब, युवा और महिलाओं को चुनाल मैदान में उतारा जाएगा। कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने इस बात के संकेत भी दिए थे। उनकी नजर में केवल गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की ही जातियां हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में यही लाइन रहने की पूरी उम्मीद है। ऐसे चेहरे केन्द्रीय नेत्रृत्व में सर्वे करा कर चिन्हित कर लिए गए हैं। और भाजपा अब इन्हे लोकसभा भेजने की तैयारी में है। उम्मीदवारों के चयन के साथ भाजपा उन नेताओं के लिए भी जिम्मेदारी तय करने में जुट गई है जो पिछले कई साल से सांसद हैं और इस बार उनका टिकट केन्द्रीय नेत्रृत्व काटने जा रहा है। ऐसे नेताओं में हरिशंकर खटीक,फग्गन सिंह कुलस्ते,सतना सांसद गणेश सिंह सहित कुछ नेता शामिल हैं। इन सभी नेताओं की जगह पर भाजपा ऐसे युवा चेहरों को मौका देना चाहती है जो अगले 15 साल तक अपने संसदीय क्षेत्र का नेत्रृत्व कर सकें। बताया जा रहा है कि दिल्ली आज बड़ी बैठक होगी जिसमें सूची को अंतिम रुप देकर कल तक सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

29/2/2024295
मोदी की जड़ी बूटी और माइक्रो मैनेजमेंट से बीजेपी ने तैयार किया जीत का ड्राफ्ट,कैसा होगा ड्राफ्ट देखिए Mukhbir
भोपाल

मोदी की जड़ी बूटी और माइक्रो मैनेजमेंट से बीजेपी ने तैयार किया जीत का ड्राफ्ट,कैसा होगा ड्राफ्ट देखिए Mukhbir

भारतीय जनता पार्टी की और मध्य प्रदेश चुनाव समिति (mp bjp meeting) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव (lok sabha elections) की दृष्टि से पूरे एजेंडों पर सभी सदस्यों ने गंभीरता से चर्चा की। बैठक में आगामी चुनाव की दृष्टि से माइक्रो मैनेजमेंट प्रत्येक बूथ पर चुनाव लड़ना और प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) की जड़ी बूटी 370 वोट हर बूथ पर बढ़ाने का जो संकल्प है उसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई कि किस प्रकार से हर बूथ पर 370 वोट प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और हर बूथ पर 10% वोट बढ़ाना और मध्य प्रदेश में जो 70% वोट का भाजपा का संकल्प है उस पर गंभीरता से बात सभी सदस्यों ने की है। चुनाव समिति में आने वाले लोकसभा चुनाव की दृष्टि से 29 के 29 लोकसभा पर विस्तृत चर्चा की गई है। कार्यकर्ता चुनाव की दृष्टि से अच्छे से अच्छे प्रत्याशी के तौर पर हो सकते हैं। एक अच्छे भाव के साथ सभी सदस्यों ने मिलकर गंभीरता से चर्चा की। माना जा रहा है कि जिस प्रकार से एमपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया है उसी ड्राफ्ट के हिसाब से अब भाजपा में बूथ स्तर के कार्यकर्ता काम करेंगे। जल्दी ही लोकसभा चुनाव की दृष्टि से केंद्रीय नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर भी निर्णय लेगा।

28/2/2024130
एमपी की 23 सीटों पर बीजेपी ने की रायशुमारी,दिल्ली से मुहर लगना बांकी,बीजेपी जल्द जारी करेगी सूची
भोपाल

एमपी की 23 सीटों पर बीजेपी ने की रायशुमारी,दिल्ली से मुहर लगना बांकी,बीजेपी जल्द जारी करेगी सूची

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी करना चाहती है जिससे चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों को प्रचार करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके (lok sabha elections)। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (mp bjp) ने मंगलवार को 23 लोकसभा सीटों पर रायशुमारी की है। उसके बाद प्रदेश कार्यालय में चुनाल समिति की बैठक में उन्ही 23 सीटों पर चर्चा हुई। मप्र के मंत्रियों और संगठन नेताओं द्वारा सभी संसदीय सीटों पर राजकुमारी करने के बाद भाजपा ने 6 सीटों पर नाम का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दिया है। इनमें सांसदों के चुनाव लड़ने पर रिक्त हुई पांच सिटें मुरैना, दमोह, सीधी, जबलपुर, होशंगाबाद, और एक अन्य छिंदवाड़ा संसदीय सीट शामिल है। वहीं मंगलवार की बैठक में उन 14 सीटों को लेकर मंथन हुआ जहां बड़े नेताओं की भी दावेदारी है। इन सीटों पर तीन-तीन नाम का पैनल बनाया गया है। शेष नौ सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा हुई है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्री संगठन महामंत्री अजय जमवाल सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

28/2/2024331
बीजेपी की रायशुमारी में चौकाने वाला नाम,मंडल अध्यक्षों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का लिया नाम
भोपाल

बीजेपी की रायशुमारी में चौकाने वाला नाम,मंडल अध्यक्षों ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा का लिया नाम

लोकसभा चुनाव (lok sabha elections) को लेकर जिला पार्टी पदाधिकारियों की हुई रायशुमारी में पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) अब तक के दावेदारों में सबसे आगे आ चुके हैं। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा सभी लोकसभा सीटों से मंडल अध्यक्ष और स्थानीय विधायकों सहित अन्य पदाधिकारियों से रायशुमारी की योजना तैयार की गई है। रायशुमारी में पहले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और फिर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी का नाम सामने आया था लेकिन अब पता चला है कि पहली तीन पसन्दों में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम उभरा है। मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को अपनी पसंद के तीन नाम देने को कहा गया था। सूत्रों का कहना है कि तीन नामों में अधिकांश ने पहले दो नामों में प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम दिया है। डॉ. मिश्रा का नाम अचानक सामने आने से पार्टी का नेतृत्व भी हैरान है। डॉ. नरोत्तम मिश्रा कि अभी तक ग्वालियर या मुरैना से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। इन दो नामों के अलावा मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह,जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी,शैलेन्द्र शर्मा के नाम भी रायशुमारी में सामने आए हैं।

27/2/2024999
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में फिर लगाई सेंध,एक साथ कई नेताओं को दिलाई बीजेपी की सदस्यता
भोपाल

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस में फिर लगाई सेंध,एक साथ कई नेताओं को दिलाई बीजेपी की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (vd sharma)और वरिष्ठ नेता न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) के के नेत्रृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित दो दर्दन से अधिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसमें कांग्रेस महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, रायसेन जिले के पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. बी. भारती सहित रायसेन के 40 से अधिक सरपंच पूर्व सरपंचों ने पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कल ली। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आगर नगर पालिक अध्यक्ष निलेश जैन, महिला कांग्रेस की प्रदेश संगठन मंत्री रश्मि मिश्रा, रायसेन जिले के पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मिट्ठू लाल धाकड़, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की पूर्व कुल सचिव डॉ. बी. भारती, रायसेन जिले के देव नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिगोरिया, सदालपुरा सरपंच मोहर सिंह पूर्व सांची मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बघेल, पूर्व सरपंच संतोष पाटीदार, तेज सिंह बैरागी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत पटेल, पूर्व जनपद सदस्य नथन सिंह कुशवाह, मोर्चा पदाधिकारी अमित शर्मा, मंडल महामंत्री श्री रघुनाथ पटेल, रघुनाथ सिंह कुशवाह, कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष मुलचंद कुशवाह सहित पूर्व सरपंच शामिल है।

27/2/2024255
भोपाल लोकसभा सीट के लिए बीजेपी में रायशुमारी शुरु,अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुमित पचौरी का सबसे ऊपर चल रहा नाम
भोपाल

भोपाल लोकसभा सीट के लिए बीजेपी में रायशुमारी शुरु,अध्यक्ष वीडी शर्मा और सुमित पचौरी का सबसे ऊपर चल रहा नाम

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने रायशुमारी शुरु कर दी है (lok sabha elections)। राजधानी भोपाल में तो दावेदारों की एक लंबी लिष्ट है लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा जिनके नाम चर्चा में है वो हैं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma)और जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी (sumit pachauri)। हांलाकि इनके अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और शैलेन्द्र शर्मा के अलावा पूर्व महापौर आलोक शर्मा और आलोक संजर भी लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकने के लिए तैयार हैं। महिला उम्मीदवारों में भक्ति शर्मा के नाम की भी चर्चा है। खबर है कि पार्टी भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भोपाल से ही चुनाल लड़ाना चाहती है। क्योंकि वीडी शर्मा पिछले कुछ सालों से कुशल संगठक के रुप में उभर कर सामने आए हैं उनके नेत्रृत्व में जितने भी चुनाव हुए सभी में भारतीय जनता पार्टी ने फतह हासिल की है। भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है यही कारण है कि बीजेपी वीडी शर्मा को भोपाल से चुनाव लड़ाने की सोच रही है जिससे वो अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट पर ध्यान दे सकें। फिलहाल पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से लगातार रायशुमारी कर रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि भोपाल लोकसभा सीट से कोई नया नाम भी सामने आ सकता है। बीजेपी हमेशा चौकाने वाले फैसले करती रही है इसलिए भोपाल लोकसभा सीट में कौन प्रबव दावेदार होगा इस विषय पर भाजपा का कोई भी नेता अथवा पदाधिकारी खुल कर बोलने के लिए तैयार नहीं हो रहा है।

27/2/2024398
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद,कई वरिष्ठ नेता एमपी का करेंगे दौरा
भोपाल

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एमपी से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद,कई वरिष्ठ नेता एमपी का करेंगे दौरा

चुनावी मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह से विपक्षी पार्टी को मौका नहीं देना चाहती है (lok sabha elections)। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने एमपी में अभी से केन्द्रीय नेताओं को बुलाने की लिष्ट तैयार कर ली है। लिष्ट बना कर दिल्ली भेज भी दी गई है बस अंतिम मुहर लगना बांकी है। लिष्ट में पहला नाम केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (amit shah) का है जो 25 फरवरी को एमपी का दौरा करेंगे। अमित शाह का दौरा और स्थान तय हो चुका है लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी उनके दौरे को सार्वजनिक नहीं कर रही है (amit shah in mp)। पता चला है कि अभी अंतिम अनुमति मिलना बांकी है जिसके चलते अमित शाह के दौरे को भाजपा की तरफ से सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। उम्मीद है एक दो दिन में अमित शाह के दौरे को भाजपा की तरफ से आफीसियली अनाउंसमेंट किया जाएगा। Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार विदानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जहां नतीजे ठीक नहीं आए थे वहीं से अमित शाह चुनावी शंखनाद करेंगे। अमित शाह के अलावा नितिन गड़करी,राजनाथ सिंह,भूपेन्द्र सिंह,अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी एमपी में दौरा प्रस्तावित है। ये वही नेता हैं जिन्होने विधानसभा चुनाव में हारी हुई बाजी को पलट कर रख दिया था। यही कारण है कि एमपी बीजेपी संगठन की तरफ से एक बार फिर इन नेताओं के एमपी में दौरे तय किए जा रहे हैं। जो पीएम मोदी की गारंटी पर जनता से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। सभी नेताओं के दौरे स्थल को भी एमपी बीजेपी की तरफ से अंतिम रुप दे दिया गया है। अंतिम अनुमति मिलते ही सभी नेताओं के दौरों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

21/2/2024140