#mp new
Total published stories tagged under #mp new: 1614

बीजेपी मीडिया सेंटर ने 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कर बनाया रिकार्ड
17 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। उस चुनाव के परिणाम कुछ भी हों लेकिन बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (ashish agrawal) के नेतृत्व में बीजेपी मीडिया सेंटर (bjp media centre) ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 24 सितंबर 2023 को बंसल वन स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan),केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव (bhupendra yadav),अश्वनी वैष्णव (ashwini vaishnaw) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma)ने किया था। इस बीच बीजेपी मीडिया सेंटर में 39 पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गई। राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई दिग्गज नेताओं ने भोपाल स्थित बीजेपी मीडिया सेंटर में प्रेसवार्ताएं की। मीडिया सेंटर से अब तक 510 प्रेस विज्ञप्तियां प्रकाशित की गई। मीडिया सेंटर की तरफ से 370 फोटो प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भेजी गई। मीडिया सेंटर से 'जन आशीर्वाद यात्रा' 'मीडिया दिग्दर्शिका' और 'संकल्प पत्र' का विमोचन किया गया है। प्रदेश के सात संभागों में छह मीडिया सेंटर नवरात्रि के दौरान स्थापित किए गए जिनमें 60 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित की गई। 57 जिलों में दस अक्टूबर से अब तक 650 से अधिक प्रेसवार्ताएं आयोजित कराई जा चुकी हैं। एक प्रदेश प्रवक्ता से प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए आशीष अग्रवाल को ऐसे समय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जब चुनाव के लिए महज कुछ महीनों का वक्त बचा था लेकिन उन्होने इस पूरी जिम्मेदारी को एक चुनौती के रुप में लिया। सहज और सरल स्वभाव के धनी आशीष अग्रवाल ने मीडिया सेंटर के सफल संचालन के लिए युवाओं की फौज तैयार की,अनुभव का तड़का भी लगाया और पार्टी की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरा करने का प्रयास किया। देश भर से मीडिया सेंटर में आने वाले अलग-अलग नेताओं ने मीडिया सेंटर के प्रबंधन की जमकर तारीफ भी की।

वोटिंग के दो दिन पहले पीएम मोदी का किसानों को बड़ा तोहफा
वोटिंग के लिए अब दिन नहीं बल्कि घंटों का समय बचा है। लेकिन उसके पहले पीएम मोदी द्वारा किसानों को मिली सौगात चुनाव का माहौल बदलने की बड़ी भूमिका निभा सकती है (madhya pradesh elections)। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को आर्थिक रुप से सक्षम बनाने के लिए दो-दो हजार रुपये की साल में तीन किस्त देते हैं। जिसके तहत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (pradhanmantri kisan samman nidhi) के रुप में साल में छह हजार रुपये मिलते हैं। और ठीक इतनी ही राशि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) भी किसानों के खाते में डालते हैं। कुल मिला कर केन्द्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों को साल में 12 हजार रुपये मिलते हैं। प्रधानमंत्री की ओर से किसानों को मिलने वाली सम्मान राशि की एक किस्त आज डाली गई है। और दो दिन बाद प्रदेश में वोटिंग होनी है। मामले में वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का मानना है कि इस राशि से चुनाव में ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। क्योंकि वोटिंग के लिए अब दो दिन का वक्त बचा है और अब तक में प्रदेश के 99% किसान अपना बन बना चुके होते हैं कि वोट किस पार्टी अथवा किस उम्मीदवार को लेना है। लेकिन यह पीएम मोदी की किसानों के हित में संचालित होने वाली योजना है। इस राशि के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के किसानों को मजबूत करने का काम करते हैं इसलिए लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जरुर लाभ होगा।

क्या हम सनातनी नहीं हैं? हम सनातनी,वैष्णव और शैष्णव सब हैंःराजबब्बर
भोपाल दौरे पर आए फिल्म अभिनेता और नेता राजबब्बर (raj babbar) ने प्रेसवार्ता आयोजित कर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि एमपी में गरीबी का आलम ये है कि दस हजार में बच्चियां बेची जा रही हैं। इसके अलावा राजबब्बर ने पीएम मोदी और सीएम शिवराज के उस बयान पर भी कटाक्ष किया जिसमें उन्होने कहा है कि राहुल और प्रियंका मनोरंजन करने आते हैं। जिस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चाहे हेमा मालिनी हों या प्रियंका हम महिलाओं का सम्मान करते हैं,इस प्रकार के बयान देना मतलब छिछोरा बयान की कहा जा सकता है। आयोध्या में श्रीराम मंदिर का अब तक दर्शन नहीं करने पर राजबब्बर ने कहा कि भगवान राम सबके हैं। मन में आस्था है और जब चाहेंगे तब भगवान राम के दर्शन करने जाएंगे क्या हम सनातनी नहीं हैं। हम सनातनी,वैष्णव और सैष्णव सब हैं। फिल्म अभिनेता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने साल में भाजपा ने घोटालों के अलावा किया क्या है। राजबब्बर ने कांग्रेस के वचन पत्र में दी गई गारंटी को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं को सम्मान के रुप में 1500 रुपये देना चाहती है। रोजगार देना चाहती है। बेरोजगारी भत्ता देना चाहती है। लेकिन भाजपा के संकल्प पत्र में ऐसा कोई भी संकल्प नहीं लिया गया है।

सियासत में 'श्री राम' हर मोबाइल में दिखेगा राम मंदिर,प्रदेश भाजपा भव्य राम मंदिर की दिखाएगी झलक
चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी हमेशा भगवान राम की शरण में जाती रही है। मप्र विधानसभा चुनाव में भगवान राम को लगातार राजनीति में खींचा जाता रहा है लेकिन अब भाजपा एक कदम और आगे बढ़ते हुए भगवान राम के मंदिर की भव्य तस्वीर हर मोवाइल पर भेजने की रणनीति पर काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए ब्यापक रुप से तैयारी कर ली है। सबसे अहम बात यह है कि भाजपा के पास हर बूथ के मतदाताओं का डिजिटल डाटा मौजूद है और अब उस डाटा को भाजपा इस्तेमाल करने जा रही है। इसके साथ ही स्वामी रामभद्राचार्य की वह अपील भी मतदाताओं तक पहुंचाई जा रही है जिसमें वो कह रहे हैं कि 17 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में उसको वोट न दें जिसके प्रिय राम नहीं हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दो दिन में भाजपा के कार्यकर्ता मतदाताओं से मुलाकात कर व्यक्तिगत पर्ची भी बांटेंगे (madhya pradesh elections)। कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक लाने- ले जाने के लिए पूरा रोडमैप भी खींचेंगे। वो मतदाताओं को पीएम मोदी की पाती और अयोध्या में राम मंदिर में मनाई गई भव्य दीपावली की फोटो भी मोबाइल पर उपलब्ध कराएंगे। भाजपा यह बताएगी कि 500 वर्ष बाद ऐसा सुअवसर आया है। जब राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं (ram mandir)। मंडल,जिला और संभाग स्तर पर भी भाजपा के कार्यकर्ता मोबाइल पर मतदाताओं से संवाद करेंगे ।

वीडियो वॉर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का पलटवार
मप्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग 17 नवंबर को होनी है उससे पहले प्रदेश में वीडियो वॉर तेज हो गया है। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) का एक वीडियो जारी हुआ और हफ्ते भर बाद ही उनके बेटे का दूसरा वीडियो जारी हो गया जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी हर्कत में आ गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (vd sharma) ने प्रेसवार्ता आयोजित कर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नही इसलिए फेक वीडियो जारी किया जा रहा है। चुनाव आते ही ऐसे फेक वीडयो जारी किए जा रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसकी शिकायत की गई है,वीडियो की जांच की जांच हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ कहा कि इन हथकंडों से चुनाव नही जीता जा सकता कांग्रेस खुद भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी ही है। कांग्रेस के 15 महीने की सरकार में 281 करोड़ ऑन रिकॉर्ड पकड़े गए। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रागिनी नायक (ragini nayak) ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता मान चुकी ही, 50% कमीशन और भ्रष्टाचार भाजपा का पर्याय बन गया है। नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का नया वीडियो वायरल हो रहा है। जनता के खून पसीने की गाड़ी कमाई उनके खाते से निकलकर नेताओं की जेब में जा रही है मोदी जी का नारा था, ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। रिश्वत खोरी, मुनाफा खोरी, काला धन मोदी जी के राज में फलफूल रहे हैं राज्य सरकार को जवाब देना चाहिए।

दीपावली के मौके पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुआ लक्ष्मी पूजन,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने की पूजा
दीपावली के मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मां लक्ष्मी के पूजन का कार्यक्रम रखा गया। प्रदेश कार्यालय की पूजा में अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (vd sharma), प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यालय में मां लक्ष्मी और विघ्न हर्ता श्री गणेश का पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों और कार्यकताओं के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी, उमाकांत दीक्षित सहित पार्टी पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा का 'संकल्प', एमपी में 6 न्यू एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (jp nadda) ने संकल्प पत्र (sankalp yatra) जारी कर दिया है। जिसमें कई लोक लुभावन घोषणाएं की गई हैं। घोषणा पत्र में हेल्थ,एजुकेशन को और मजबूत करने के लिए कहा गया है (bjp manifesto)। कक्षा 12 वीं तक की शिक्षा निशुल्क करने के लिए भी वादा किया गया है। प्रदेश में छह एक्सप्रेवे बनाने के लिए भी भाजपा ने संकल्प लिया है। संकल्प पत्र जारी करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के बीस साल के विकास की बात को दोहराते हुए कहा कि आज जो युवा हैं उन्हे बीस साल पहले की जानकारी नहीं है कि पहले प्रदेश की स्थिति क्या थी लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद प्रदेश में चहुमुखी विकास हुआ है। भाजपा अध्यक्ष ने बगैर किसी पार्टी का नाम लिए आरोट लगाया कि हम पहले कहते है फिर करते हैं। लेकिन आज कल कुछ ऐसे दल हैं जो सत्ता में आने के लिए घोषणाएं तो करते हैं लेकिन जैसे ही सरकार बनती है तो वो घोषणा को भूल जाते हैं।

लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा करते हुए डॉ. नरोत्तम ने कहा मैं आपके हर सुख दुख में साथ हूं
प्रदेश के गृह मंत्री और दतिया से भाजपा प्रत्याशी डॉ नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) जनसंपर्क के लिए बसई के ग्राम पारखेड़ा पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए सैकड़ों महिलाओं का हुजूम उमड़ पड़ा ।जब बहनें और माताएँ डॉक्टर मिश्रा पर पुष्प वर्षा कर रही थी तो उन्होंने उनके हाथ से फूलों की टोकरी लेकर बहिनों तथा माताओं पर पुष्प वर्षा करते हुए कहा कि मैं सदैव आपके सुख दुख में साथ हूं ।आपसे मेरा रिश्ता राजनैतिक नहीं ,पारिवारिक है। बसई और बसई का हर गाँव मुझे जान से भी प्यारा है। यहाँ के विकास के लिए में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी और कहा कि आने वाले पाँच सालों में मैं और तेज़ी से विकास योजनाओं को यहाँ क्रियान्वित करूँगा, ताकि हर बसईवासी गर्व कर सके। ग्रामीणों ने अपने लाड़ले नेता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का एक हज़ार फ़ीट लंबी फूल माला से स्वागत किया।

विंध्य की जनता को किसी एक पार्टी पर नहीं विश्वास,BSP का होगा वर्चश्व
विधानसभा चुनाव पूरे शबाब पर है। भाजपा और कांग्रेस पार्टी अपनी तरफ से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में हैं लेकिन विंध्य की बात करें तो इस बार किसी एक पार्टी पर विंध्य की जनता को विश्वास होता नहीं दिख रहा है (vindhya politics)। दरअसल विंध्य में जातिगत सियासत होती है और यही कारण है कि जो पार्टी जातियों का सही समीकरण बैठाती है उस पार्टी का विंध्य में वर्चश्व होता है। साल 2018 में विंध्य की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को 30 में 24 सीटें देकर यह बता दिया था कि वो विकास के पक्षधर हैं। लेकिन जब साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरी और भाजपा की सरकार फिर बनी तब विंध्य की जमकर उपेक्षा की गई। विंध्य से तीन मंत्री बनाए गए लेकिन उनमें सामान्य वर्ग का एक भी मंत्री नहीं था यहीं से विंध्य की जनता ने भाजपा से किनारा करना शुरु कर दिया। हांलाकि भाजपा ने बाद में भरपाई के लिए गिरीश गौतम (girish gautam) को विधानसभा अध्यक्ष बना कर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस चुनाव में भाजपा ने विंध्य की कई सीटों में बदलाव किया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस चुनाव में बेहतर तरीके से जातिगत समीकरण बैठाया है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कांग्रेस की स्थिति काफी मजबूत है। भाजपा और कांग्रेस के कई उम्मीदवार एक ही वर्ग के आमने सामने हैं। इस बीच बीएसपी ने होशियारी का परिचय देते हुए दोनों पार्टियों की तुलना में अलग वर्ग के प्रत्याशी दिए हैं। रीवा की बात करें तो वहां पर आठ विधानसभा सीटों में भाजपा,कांग्रेस और बीएसपी तीनों ही पार्टियों को इस बार प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। सतना की बात करें तो यहां भी बीएसपी कई सीटों में कड़ा मुकाबला कर रही है खास कर सतना की गणेश सिंह (ganesh singh) जिस सीट से चुनाव मैदान पर हैं उस सीट पर बीएसपी जीतने की स्थिति में दिख रही है। सीधी से भी यही खबर है यहां पर भी बीएसपी उम्मीदवार कठिन चुनौती देने में कामयाब हो रहे हैं और दो सीट बीएसपी सीधी में भी पाती हुई नजर आ रही है। सिंगरौली की बात करें तो वहां की भी कुछ ऐही ही स्थिति है।

पीएम मोदी की सभा में शामिल हुए गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी की सभाएं लगातार जारी हैं (pm modi in mp)। इसी मौके पर बुधवार को पीएम मोदी ने गुना में चुनावी सभा को संबोधित किया जिसमें प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (dr narottam mishra) भी शामिल हुए। इस दौरान गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में दंगे करवाने का काम कांग्रेस करती है। सिंधिया (jyotiraditya scindia) जी ने कांग्रेस को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने किसानों से झूठी कर्ज माफी का वादा किया था। कमलनाथ (kamal nath) ने मध्य प्रदेश की जनता को बेवकूफ बनाया था।शिवराज सरकार की योजनाओं के नवाचारों को हर जगह अंगीकार किया जाता है। मोदी के आने से पहले जो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था वो पाकिस्तान आज भीख मांग रहा है। कांग्रेस के नेता सनातन का विरोध करते है, हिंदू और हिंदुत्व पर सवाल उठाते हैं। गृह मंत्री ने दिग्विजय सिंह का नाम लेते हुए कहा कि वो गाय पर सवाल उठाते हैं। सबकी चिंता सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही करती है। कमल के बटन को दबाने से पाकिस्तान में दहशत होती है। मोदी सरकार ने भारत माता के माथे को विश्व में गौरवांवित करने का काम किया है।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया सघन जनसंपर्क,कांग्रेस सरकार की दिलाई याद
सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह राजपूत (govind singh rajput) ने सोमवार को क्षेत्र ग्राम नोरजा, खजुरिया, भैंसा, डगरानिया, मानेशिया, पीपरा और ग्राम बसियागंगे में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान राजपूत के साथ अनेक ग्रामवासी, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनसंपर्क के दौरान गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हमने विकास के अनेक कार्य कराए हैं। आप लोगों को मालूम ही है कि आज से 25 साल पहले सड़कें नहीं थीं। लोगों को कच्ची, पथरीली और गड्ढेदार सड़कों से आना जाना पड़ता था। बरसात में तो और भी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार और मैने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया है। अब यहां पर वाहन फर्राटे से दौड़ते हैं। हमने यहां की जल समस्या को लगभग हल कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई गांव अब नहीं रहा जहां पक्की सड़क न बनी हो। यदि कुछ गांव रह गये हो तो उनमें भी अतिशीघ्र पक्की सड़कों का निमार्ण किया जाएगा। भाजपा सरकार और मैंने भरसक प्रयास किया है कि क्षेत्र की समस्याओं को हल किया जाए। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या जलसंकट की थी। महिलाओं, बेटियों को पेयजल लाने के लिए दूर-दूर तक हेंडपंप और कुआं तक जाना पड़ता था, लेकिन हमने नलजल योजनाओ के माध्यम से लोगों के घर-घर तक पानी पहुंचाने का काम किया है। गांव-गांव में बनी टंकियों से घर-घर तक टोंटी के माध्यम से पानी पहुंच रहा हैं। मेरा एक ही सपना है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की विकसित विधानसभाओं में शामिल हो। यह सब काम केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। आपके आशीर्वाद से मधयप्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बन रही है। इसलिए आप अपना अमूल्य मत सोच समझ कर देना। कांग्रेस सिर्फ सत्ता पाने के लिए हमेशा झूठे वादा करती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath) ने वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ। जनसंपर्क के दौरान मुख्य रूप से राकेश दुबे, रामकुमार साहू, बलराम साहू, सौरभ साहू, सुन्दर कक्का, निर्मल, मानसिंह आदिवासी, भगवानदास, द्वारका वकील, देवेंद्र, हनुमत सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का जारी है जन संपर्क,जनता से मांग रहे फिर सेवा करने का आशीर्वाद
भोपाल में 108 के नाम से मशहूर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा (pc sharma) का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट (dakshin paschim vidhan sabha ) से चुनाव मैदान में उतरे पीसी शर्मा घर-घर संपर्क कर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। पीसी शर्मा का कहना है कि वो अपनी विधानसभा के लोगों को अपना परिवार मानते हैं यही कारण है कि उनके दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा का कोई भी व्यक्ति कभी भी पीसी शर्मा से मुलाकात कर सकता है। पूर्व मंत्री शर्मा का कहना है कि उनके जीवन का लक्ष्य जनता की सेवा है और वो इसी लिए विधानसभा का चुनाव लड़ते हैं जिससे वो जनता की अपेक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जिस क्षेत्र में जाते हैं वहां पर जनता उनका स्वागत करने के लिए आगे आती है। हर तरफ पीसी शर्मा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया जाता है। बच्चे हों या बड़े सभी लोगों को पूर्व मंत्री शर्मा खुद जानते हैं और जो भी काम लेकर आते है वो काम पहली प्राथमिकता के साथ पीसी शर्मा करने को तैयार रहते हैं। एक ऐसा वाक्या भी देखने को मिला जब पीसी शर्मा चुनाव प्रचार कर रहे थे उसी दौरान उन्हे नाली जाम देखने को मिली तो उन्होने नगर निगम कर्मचारियों का इंतजार करने के बजाय खुद हाथ में फावड़ा उठाया और नाली साफ करने लगे।