#reliance
Total published stories tagged under #reliance: 11

जियो का दिवाली-धमाका, 699 रुपये में मिलेगा ‘जियोभारत’ 4जी फोन

जियो की ‘इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट’ स्वंय बना देगी बिल

घरों के टीवी को कंप्यूटर में बदल देगा 'जियो क्लाउड पीसी'

जियो के दो नए 4जी फीचर फोन जियोभारत V3 और V4 लॉन्च

'भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने की वकालत'पीएम मोदी भी रहे मौजूद

रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया

रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ओलंपिक और पैरालंपिक के खिलाड़ियों को किया सम्मानित

रिलायंस फाउंडेशन महिलाओं की डिजिटल भागीदारी बढ़ाने के लिए देगा 10 मिलियन डॉलर का वित्तीय सहयोग

नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने किया सम्मानित
रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में फोररम के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने नीता अंबानी को अवार्ड दिया। कार्यक्रम में भारत सरकार के शीर्ष अधिकारी और बिजनेस लीडर्स शामिल थे। नीता अंबानी ने कहा, “मैं पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करती हूं, जिसके जरिए हमने 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को छुआ है। ‘कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ के मानक बनने से बहुत पहले, रिलायंस ‘कॉर्पोरेट मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ को पूरा करती आ रही है।“ यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने वक्तव्य जारी कर बताया कि नीता अंबानी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली एक बिजनेस लीडर हैं, जिनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, कला, खेल और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित किया है। उनका काम विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और बच्चों के हितों के लिए होता है। लिंग विभाजन को पाटने और भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कला और संस्कृति में नीता एम. अंबानी के महत्वपूर्ण योगदान को हाल ही में मान्यता मिली जब वह मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क के बोर्ड में मानद ट्रस्टी के रूप में चुनी गईं। पिछले वर्ष, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) मुंबई में खोला गया, जिसे काफी सराहना मिली। रिलायंस फाउंडेशन ने खलों के लिए भी बेहतरीन काम किया है। भारत में युवा एथलीटों को जमीनी स्तर पर और साथ ही वैश्विक स्तर पर चमकाने में फाउंडेशन ने सहायता की है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) में भारत के प्रतिनिधि के रूप में, नीता एम. अंबानी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया, जिसने चार दशकों के बाद भारत में 141वें आईओसी सत्र की मेजबानी का अधिकार मिला। यह आयोजन अक्टूबर 2023 में मुंबई में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इससे 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार हासिल करने की भारतीय उम्मीदों को बल मिला है। नीता अंबानी को अवार्ड पर यूएसआईएसपीएफ के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने कहा: “जो लोग जीवन में सफल हुए हैं उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे दूसरों को सफल होने मदद करें। ऐसी ही एक शख्सियत हैं नीता एम. अंबानी, जो परोपकारिता का उदाहरण हैं और उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन में कला, खेल, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय काम किया है।''

जियोफाइबर और जियो-एयरफाइबर पर रिलायंस जियो लॉन्च करेगा AI से लैस इन-होम सर्विस
जियो इन्फोकॉम लिमिटेड ने ग्राहकों को AI बेसड् स्मार्ट होम और स्मॉल बिजनेस सर्विस देने के लिए प्लम®️ के साथ हाथ मिलाया है (Reliance Jio)। प्लम के स्केलेबल क्लाउड प्लेटफॉर्म के जरिए यह साझेदारी, भारत में लगभग 20 करोड़ परिसरों में अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करेगी। रिलायंस जियो, प्लम के AI से लैस और क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होमपास और वर्कपास उपभोक्ता सर्विस को लॉन्च करेगा। होमपास से घर स्मार्ट होम में तब्दील हो जाएंगे। पूरे घर के डिवाइस वाईफाई कनेक्टेड होंगे। एप्लिकेशन्स के प्रदर्शन में सुधार होगा, कनेक्टेड डिवाइसों को साइबर हमलों से सुरक्षा मिलेगी, बच्चों की कंटेंट तक पहुंच को अभिभावक बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकेंगे। वाईफाई मोशन सेंसिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। छोटे व्यवसायों के लिए प्लम का वर्कपास काफी कारगार है। वर्कपास दरअसल एक बिजनेस इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है, जो छोटे व्यवसाय के लिए सरल सॉल्युशन्स और उनकी सुगमता के साथ एंटरप्राइज-ग्रेड प्रौद्योगिकी की क्षमताओं का संतुलन कायम करता है। इसमें आवश्यक कनेक्टिविटी, उत्पादकता और सुरक्षा टूल्स मिलते हैं। ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए जियो, प्लम के हेस्टैक सपोर्ट और ऑपरेशंस सूट का इस्तेमाल करेगी। जिससे जियो की ग्राहक सहायता और संचालन टीमों को प्रदर्शन सुधरेगा। साथ नेटवर्क को मजबूत करने, ग्राहक संबंधित मुद्दों की पहचान करने, विश्लेषण करने और तेजी से काम निपटाने में मदद मिलेगी। रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट मैथ्यू ओम्मन ने कहा "हम कनेक्टेड होम सेवाओं के लिए अपने पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार कर रहे हैं। जियो के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने ग्राहकों को सबसे उन्नत और सुरक्षित इन-होम डिजिटल सेवाएं प्रदान करे। प्लम जैसे साझेदारों के स्केलेबल और अग्रणी प्लेटफॉर्म के साथ, जियो अपने कनेक्टेड होम सर्विस ऑफर को और मजबूत बनाएगा।" प्लम के चीफ रेवेन्यू अधिकारी एड्रियन फिट्जगेराल्ड ने कहा, “हम जियो को भारत भर में अपने ग्राहकों को अद्वितीय और अत्यधिक व्यक्तिगत इन-होम डिजिटल देने में मदद करेंगे। कंपनी को उसकी विकास यात्रा में समर्थन देने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं।" जियो फिक्स्ड-लाइन और वायरलेस सेवाओं के जरिए भारत में ग्राहकों की डिजिटल जरूरतों को पूरा कर रहा है। विश्व स्तरीय जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर नेटवर्क को देश के हर घर में विश्वसनीय और हाई-स्पीड इंटरनेट और मनोरंजन सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

जियो ने लांच किए नए ‘जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान
दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स किसी प्रीपेड बंडल सब्सक्रिप्शन के साथ लांच हुआ जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान के ग्राहकों को मिलेगा नेटफ्लिक्स का एक्सेस रिलायंस जियो ने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले अपने दो नए ‘जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान’ लॉन्च कर दिए हैं। 1099 रु की कीमत वाले प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 2जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 1499 रु के प्लान के साथ कंपनी प्रतिदिन 3 जीबी डेटा ऑफर कर रही है। दोनो ही प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिन की है। हालांकि चुनिंदा जियो पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार है कि प्रीपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा। दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के माध्यम से लॉन्च किया गया है। इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा। नेटफ्लिक्स के साथ, ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस पर कभी भी, कहीं भी, हॉलीवुड से बॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो देख पाएंगे। दोनों ही प्लान्स को जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा ग्राहको को मिलेगी। लॉन्च के मौके पर जियो प्लेटफ़ॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ, किरण थॉमस ने कहा “हम अपने ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बंडल का लांच हमारे संकल्प को प्रदर्शित करने का एक और कदम है। नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक साझेदारों के साथ हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और साथ मिलकर हम बाकी दुनिया के अनुसरण के लिए ‘उपयोग के मामले’ तैयार कर रहे हैं।'' नेटफ्लिक्स के APAC पार्टनरशिप के उपाध्यक्ष, टोनी ज़मेक्ज़कोव्स्की ने कहा, “हम जियो के साथ अपने संबंधों का विस्तार करके रोमांचित हैं। पिछले कुछ वर्षों में, हमने कई सफल लोकल शो, वृत्तचित्र और फिल्में लॉन्च की हैं जिन्हें पूरे भारत में दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है। जियो के साथ हमारी नई प्रीपेड बंडल साझेदारी, ग्राहकों को भारतीय कंटेंट के साथ-साथ दुनिया भर के कंटेंट तक पहुंच प्रदान करेगी।“ ग्राहक चाहे तो नेटफ्लिक्स ऐप को कई डिवाइस पर डाउनलोड कर सकता है और समान लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ उपयोग कर सकता है। किंतु एक बार में केवल एक ही डिवाइस पर इसे देखा जा सकेगा। 1499 रु वाले प्लान में नेटवफ्लिक्स को टीवी या लैपटॉप जैसी किसी बड़ी स्क्रीन पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा।