जियो का दिवाली-धमाका, 699 रुपये में मिलेगा ‘जियोभारत’ 4जी फोन

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने इस दीपावली, जियोभारत 4जी फोन की कीमतों में 30 फीसदी की भारी भरकम कटौती कर दी है। सीमित अवधि के इस ऑफर में, 999 रुपये का जियोभारत मोबाइल फोन अब 699 रुपये की विशेष कीमत पर मार्केट में उपलब्ध है। जियोभारत फोन को 123 रुपये में रिचार्ज कराया जा सकता है। इस मासिक टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, 14 जीबी डेटा भी साथ मिलेगा। 123 रु वाला जियो का मासिक रिचार्ज प्लान दूसरे ऑपरेटर्स की तुलना में 40 प्रतिशत सस्ता पड़ता है। क्योंकि अन्य नेटवर्कस, फीचर फोन के मासिक रिचार्ज के लिए कम से कम 199 रुपये वसूल करते हैं। यह जियो के मुकाबले 76 रुपये अधिक मंहगा है। इसका मतलब है कि यदि ग्राहक हर रिचार्ज पर 76 रु प्रतिमाह बचाता है तो पूरे फोन की कीमत 9 महीनों में ही पूरी हो जाएगी। एक तरह से 9 महानों के रिचार्ज के बाद जियोभारत फोन ग्राहक को फ्री का पड़ेगा। यह सिर्फ़ एक फ़ोन नहीं है, यह 2जी से 4जी पर शिफ्ट करने का एक मौका है। 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल, मूवी प्रीमियर और नई फिल्में, वीडियो शो, लाइव स्पोर्ट्स प्रोग्राम, जियोसिनेमा के हाइलाइट्स, डिजिटल भुगतान, QR कोड स्कैन जैसी सुविधाएं जियोभारत 4जी फोन में उपलब्ध हैं। जियोपे और जियोचैट जैसे प्रीलोडेड ऐप भी इस फोन में मिलेंगे। फोन को नजदीकी स्टोर्स के अलावा, जियोमार्ट या एमेज़न से भी खरीदा जा सकता है।
Reader Reactions
What is your reaction to this story?राजनीति में संतुलन जरुरी है,जीतू पटवारी का बयान,सभी नेता संगठन में करना चाहते हैं काम
सतना को सीएम यादव ने दी बड़ी सौगात,स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 15 करोड़ और सिंथेटिक ट्रैक के लिए 7 करोड़ किया स्वीकृत
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
4% डीए देने का ऐलान,शासकीय कर्मचारियों को मिला तोहफा,चार फीसदी बढ़ा डीए,सीएम यादव ने की घोषणा
28/10/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025