Breaking
Stay connected for the latest news and exclusive updates...
भोपाल

माननीयों द्वारा सदन में दिए 1311 आश्वासन आज तक नहीं हुए पूरे,अधिकारियों ने बरती लापरवाही,नहीं हुई कार्रवाई

• May 22, 2024• 2 min read
माननीयों द्वारा सदन में दिए 1311 आश्वासन आज तक नहीं हुए पूरे,अधिकारियों ने बरती लापरवाही,नहीं हुई कार्रवाई
ADVERTISEMENT
Font Size:

विधानसभा में चर्चा के दौरान जब विधायक मंत्रियों से सवाल के जवाब मांगते हैं तो उन्हे जवाब में आश्वासन मिलता है| ध्यानाकर्षण,शून्यकाल और बजट पर चर्चा के दौरान मोहन सरकार के मंत्रियों ने सदन में मौजूद जनता के प्रतिनिधियों,विधायकों को कमियों को पूरा करने,योजनाओं के संचालन और तरह-तरह के 1311 आश्वासन दिए हैं| लेकिन विभागों के अफसर मंत्रियों के इन आश्वासनों को लेकर किसी प्रकार की दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं| हालात ये हैं कि बजट सत्र आने वाला है और अभी तक मंत्रियों के ये आश्वासन पूरे नहीं हो पाए हैं| 42 विभागों में मंत्रियों द्वारा सदन के भीतर दिए गए 1311 आश्वासन अफसरों द्वारा रुचि नहीं लिए जाने के कारण पूरे नहीं हो पाए| मंत्रियों के आश्वासनों को पूरा नहीं करने में सबसे अधिक लापरवाही नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अफसर हैं|

ADVERTISEMENT

लोकलेखा समिति की सिफारिशों पर कोई अमल नहीं

Mukhbirmp.com को मिली जानकारी के अनुसार लोकलेखा समिति की सिफारिशों पर भी विभागीय अफसर गंभीर नहीं हैं| ऐसी 77 सिफारिशों पर कार्यवाही नहीं की गई| वाणिज्य कर विभाग में 13 सर्वाधिक 24 सिफारिशों पर अमल नहीं किया गया| राजश्व विभाग में 13,लोकनिर्माण में 8 सिफारिशों पर अमल नहीं हुआ,शून्यकाल की 56 सूचनाओं पर भी विभागों ने कार्यवाही नहीं की| राजस्व विभाग में सर्वाधिक दस और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में छह,स्कूल शिक्षा विभाग में पांच सूचनाओं पर कोई जवाब नहीं मिला है|  

ADVERTISEMENT

Reader Reactions

What is your reaction to this story?
ADVERTISEMENT
📢 Share this story with friends & WhatsApp groups:

Reader Discussion & Comments (0)

Moderated Comments

Leave a Comment

Loading comments...
ADVERTISEMENT