युवा कांग्रेस का संगठन होगा मजबूत,कमजोर प्रदर्शन वाले होंगे बाहर,अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने ली बैठक

📷 Mitendra Singh
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं| गुरुवार को उन्होने दिन भर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर यह स्पष्ट कर दिया है कि जो पहले चलता था वो अब नहीं चलेगा बल्कि संगठन के जो पदाधिकारी हैं उन्हे मेहनत करनी होगी और उनकी मेहनत को आधार बना कर ही उन्हे संगठन पद दिए जाएंगे| युवा कांग्रेस की ओर से कमजोर पदाधिकारियों को हटा कर सक्रिय पदाधिकारियों को काम देने पर बात भी चल रही है| गौरतलब है कि युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक की थी जिसमें उन्होने संगठन के जिला और विधानसभा अध्यक्षों से एक-एक कर चर्चा की थी| बैठक के दौरान ऐसे पदाधिकारियों के नाम भी सामने आए जो ठीक से काम नहीं कर रहे हैं| और अब उन्हे बदलने की कवायद चल रही है| इसके अलावा जिला और विधानसभा इकाई में से कुछ के प्रमुख पदाधिकारी भी बदले जाएंगे| बैठक के दौरान अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने आस्वस्त किया कि जिले में जो कठिनाइयां आ रही हैं उन्हे प्रदेश संगठन की ओर से परस्पर संवाद कर सबसे पहले दूर किया जाएगा| मितेन्द्र सिंह ने कहा कि जिला और विधानसभा इकाइयां सक्रिय रहें| जो भी पदाधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाएगा,उसकी जगह अन्य ऊर्जावान साथी को अवसर दिया जाएगा| मितेन्द्र सिंह ने एक कार्यकर्ताओं से एक बड़ी बात कही कि अब पांच साल में चुनाव है संगठन के पदाधिकारियों को ऐसे काम करना है कि हर दिन चुनाव हो रहे हैं|
Reader Reactions
What is your reaction to this story?माननीयों द्वारा सदन में दिए 1311 आश्वासन आज तक नहीं हुए पूरे,अधिकारियों ने बरती लापरवाही,नहीं हुई कार्रवाई
कालेजों में छात्र संघ चुनाव कराने की तैयारी,15 दिन का कार्यक्रम तैयार कर रहा उच्च शिक्षा विभाग
Reader Discussion & Comments (0)
Moderated CommentsRelated Top News

हर पंचायत में वालेंटियर तैनात करेगी सरकार,फसलों का मुआबजा पटवारी नहीं वालेंटियर करेगा तय,भाजपा का वोट बैंक होगा मजबूत
6/8/2024
पंचायत सचिवों के लिए बड़ी खबर,अब अन्य जिलों में भी मिलेगी स्वजनों को अनुकंपा नियुक्ति,नियम में होगा संशोधन
22/5/2024
शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,'तबादलों से हटा बैन'
29/1/2025